अर्घ्य देते समय नहीं खराब होंगे बाल! ट्राई करें छठ पूजा के लिए ये 4 हेयरस्टाइल
-1794470082357.webp)
छठ पूजा 13 नवंबर 2026 यानी कल से शुरू हो रहा है। उत्तर भारत में छठ पूजा धूमधाम से होती है और इस पूजा की सबसे बड़ी रौनक होती हैं महिलाएं। छठ के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके घाट पर पहुंचती हैं। एथनिक साड़ी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ी और खूबसूरत मेकअप में महिलाएं इतनी सुंदर लगती हैं कि सबकी नजर उन्हीं पर टिक जाती है, लेकिन इसी सोलह श्रृंगार में अगर एक चीज बिगड़ जाए, तो पूरा लुक खराब हो जाता है। वो है महिलाओं का हेयरस्टाइल। घाट की हवा और अर्घ्य के पानी में हेयरस्टाइल खुल जाए तो सारी मेहनत बेकार हो जाती है।
छठ पूजा के लिए कैसे बनाएं हेयरस्टाइल?
छठ घाट पर महिलाएं एथनिक आउटफिट और खूबसूरत मेकअप में नजर आती हैं, लेकिन मन में एक डर भी रहता है। अर्घ्य देते समय कहीं बाल चेहरे पर न आ जाएं, कहीं जूड़ा खुल न जाए। यही डर हर छठ व्रती महिला को सताता है। तो आइए जानते हैं उन हेयरस्टाइल्स के बारे में, जो छठ पूजा में लंबे समय तक टीके रहेंगे।
1. गजरा वाला बन
छठ पूजा के लिए गजरा वाला बन सबसे बेस्ट हेयरस्टाइल माना जाता है। ये कभी पुराना नहीं होता है।
- स्लीक हाई बन: बालों को ऊपर की तरफ टाइट जूड़ा बनाएं और उसके चारों तरफ सफेद गजरा लपेट दें। बनारसी, चंदेरी या टसर सिल्क साड़ी के साथ ये लुक सबसे ज्यादा जंचता है।
- स्क्रंची बन: अगर आपको बहुत टाइट जूड़ा पसंद नहीं है, तो साड़ी से मैच करती वेलवेट या सिल्क की स्क्रंची लगाएं। इससे जूड़ा थोड़ा फूला हुआ और सॉफ्ट लगेगा।
- ज्वेलरी वाला बन: नीचे की तरफ छोटा सा जूड़ा बनाकर उसमें पुरानी स्टाइल की पिन, छोटा सा ब्रोच या पतली सी चेन लगा दें। ये छोटी सी चीज आपके पूरे लुक को महंगा दिखा देगी।

Photo Credit: Pinterest (Harivillu Closet)
2. चोटी वाला लुक
चोटी छठ पूजा के लिए सबसे प्रैक्टिकल हेयरस्टाइल है। ये पूरी पूजा में टिकी रहती है।
- फूलों वाली लंबी चोटी: एक सीधी चोटी बनाएं और उसमें छोटे-छोटे लाल-पीले गुलाब या गजरा लगा दें। ये लुक फोटो में बहुत अच्छा आता है।
- फ्रंट डच ब्रेड: बीच से मांग निकालकर आगे के बालों की दो पतली चोटी बनाएं और उन्हें पीछे ले जाकर जूड़े या पोनी में जोड़ दें। इससे चेहरा खुला-खुला और साफ दिखता है।
- फिशटेल ब्रेड: थोड़ी सी ढीली फिशटेल चोटी बनाएं और उसमें बेबी ब्रेथ फूल लगा दें। ये थोड़ा मॉडर्न लगता है, लेकिन पूजा के लिए भी एकदम सही है।
-1794470516805.webp)
Photo Credit: Pinterest
3. खुले बालों में सॉफ्ट वेव्स
बहुत सी महिलाओं को खुले बाल पसंद होते हैं, लेकिन डर रहता है कि घाट पर उड़ जाएंगे। इसका भी आसान हल है।
- हाफ टाई लुक: बीच से मांग निकालें, आगे के बालों को पीछे की तरफ पिन से टाइट कर दें और बाकी बाल खुले छोड़ दें। आगे गजरा लगाने से बाल चेहरे पर नहीं आएंगे।
- साइड स्वेप्ट लुक: बालों को एक तरफ करके कंधे पर डाल दें। बालों में थोड़ा सा सीरम लगा लें ताकि वो चमकदार दिखें और उड़ें नहीं। ये लुक साड़ी के साथ बहुत क्लासी लगता है।
-1794470620516.webp)
Photo Credit: Pinterest (fashionablefinds)
4. पॉलिश्ड पोनीटेल
अगर आपको साड़ी के साथ कुछ अलग ट्राई करना है, तो पोनीटेल बेस्ट ऑप्शन है।
- स्लीक लो पोनीटेल: बीच से मांग निकालकर नीचे की तरफ टाइट पोनी बनाएं। ये लुक एकदम साफ और मॉडर्न लगता है। बड़ी बिंदी और झुमके के साथ ये और भी सुंदर लगेगा।
- ब्रेडेड पोनीटेल: साइड से एक पतली चोटी बनाएं और उसे पोनी के ऊपर लपेट दें। इससे रबर बैंड छिप जाएगा और पोनी में टेक्सचर भी आ जाएगा।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा में घर जा रही हैं लड़कियां? कम सामान में ऐसे करें स्मार्ट पैकिंग, सफर भी होगा आसान
-1794470703907.webp)
Photo Credit: Pinterest (m patel)
घाट पर बाल खराब न हों, इसके लिए 3 छोटे टिप्स
- हेयरस्टाइल बनाने से पहले बालों में हल्का सा सीरम जरूर लगाएं। इससे बाल बिखरेंगे नहीं।
- सिर्फ एक-दो बॉबी पिन पर भरोसा न करें। जूड़े या चोटी में 4-5 पिन एक्स्ट्रा लगा लें।
- गजरा हमेशा ताजा लें। बासी गजरा पूजा के बीच में ही मुरझा जाता है और लुक खराब कर देता है।
यह भी पढ़ें- Chhath Puja Peacock Nath Designs 2026: इस छठ पूजा पर पहनें ये 5 ट्रेंडी पिकॉक डिजाइन की नथ, खिल उठेगा चेहरा
छठ पूजा के लिए हेयरस्टाइल ऐसा चुनें जो सुंदर के साथ-साथ मजबूत भी हो। गजरा वाला जूड़ा हो या फूलों वाली चोटी, अगर आपने बालों को अच्छे से पिन से टाइट किया है, तो अर्घ्य देते समय आपको बार-बार बाल ठीक नहीं करने पड़ेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- छठ पूजा के लिए सुबह जल्दी हेयरस्टाइल कैसे बनाएं जो देर तक टिके?
- रात को ही बाल धोकर हल्का सा तेल लगा लें और ढीली चोटी बना लें। सुबह बाल उलझेंगे नहीं और जूड़ा या चोटी जल्दी बन जाएगी। हेयरस्टाइल के बाद आखिर में थोड़ा सा हेयर स्प्रे दूर से मारें।
- क्या छोटे बालों में भी छठ पूजा वाला ट्रेडिशनल लुक आ सकता है?
- हां, बिल्कुल आ सकता है। छोटे बालों में पीछे से छोटा सा बन बनाकर नकली गजरा लगा लें। आगे के बालों पर पिन से छोटी सी टिकली वाली चेन लगा लें। इससे छोटे बालों में भी पूरा ट्रेडिशनल लुक आ जाएगा।
- छठ पूजा में गजरा न मिले तो उसकी जगह क्या लगा सकते हैं?
- अगर ताजा गजरा न मिले तो आर्टिफिशियल गजरा सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा, छोटे-छोटे सफेद मोती वाली पिन या साड़ी से मैच करती स्क्रंची भी लगा सकती हैं। ये घाट पर खराब नहीं होती और फोटो में भी असली जैसी लगती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।