Earring Designs: रॉयल लुक के लिए साड़ी के साथ पहनें ये इयररिंग्स, देखें डिजाइन

 रानी की तरह तैयार होना हर लड़की को पसंद होता है। इसके लिए आप अलग-अलग तरह की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

 
Royal look earrings

खूबसूरत दिखना हर लड़की को पसंद होता है, खासकर रानियों की तरह तैयार होना। कई सारी लड़कियां उसी लुक के लिए एंटीक ज्वेलरी भी स्टाइल करना पसंद करती हैं, तो कुछ एक्सपेंसिव एक्सेसरीज को आउटफिट के साथ स्टाइल करती हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ इयररिंग्स खरीदकर तो ले आते हैं लेकिन जब वियर करते हैं तो रॉयल नहीं लगते हैं। इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए इन इयररिंग्स डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं।

स्टोन वर्क डैंगलर इयररिंग्स (Stones Dangler Earrings)

Stone earrings

स्टोन वर्क ज्वेलरी आजकल काफी ट्रेंड में है आप भी इस तरह की ज्वेलरी को इस बार रॉयल लुक के लिए ट्राई करें। इसमें आपको डैंगलर इयररिंग्स के काफी अच्छे और सुंदर डिजाइन मिलेंगे। जिन्हें आप साड़ी, सूट या फिर हैवी वर्क लहंगे के साथ भी वियर कर सकती हैं। इसमें एक लटकन भी आती है जिसमें सेम वर्क किया होता है। इसे भी आप वियर कर सकती हैं। वरना आप चाहे तो इसे हटा भी सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स आपको मार्केट में 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।

डायमंड स्टोन इयररिंग्स

Diamond stone earrings

रॉयल लुक जो होता है उसमें कोई भी ज्यादा हैवी ज्वेलरी रोजाना पहनना पसंद नहीं करता है। ऐसे में आप भी डायमंड स्टोन वर्क वाले इयररिंग्स (इयररिंग्स डिजाइन) को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको काफी सारे अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे, जैसे रेड स्टोन डायमंड इयररिंग्स, ग्रीन यहां तक की पूरा ग्रे भी मिल जाएगा। जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स मार्केट में 500 से 1000 रुपये में मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: ये इयररिंग्स डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे बेहतरीन

कुंदन वर्क इयररिंग्स

Kundan earrings

आपको लुक ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए आप कुंदन इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स (ऑफिस लुक के लिए इयररिंग्स) साड़ी और सूट के साथ काफी अच्छे लगते हैं। इनकी खास बात ये होती है कि इसके साथ आपको कुछ और पहनने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसलिए आप इस तरह के इयररिंग्स को भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपको काफी अच्छे डिजाइन और कलर मिल जाएंगे। मार्केट से खरीदने पर ये आपको 250 से 500 रुपये में मिलेंगे।

इस तरह के इयररिंग्स डिजाइन आप अपने रॉयल लुक के लिए ट्राई कर सकती हैं और इन इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं ताकि आप खूबसूरत दिख सके।

इसे भी पढ़ें: गर्दन है लंबी तो इयररिंग्स के ये डिजाइंस आपके लिए हैं बेहद खास

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP