Gharchola Saree Draping Tips: 5 मिनट में गुजराती स्टाइल में पहने 'घरचोला साड़ी', सीखें आसान स्टेप्स

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का गुजराती साड़ी लुक बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। बीते दिनों सोनम कपूर ने अपनी दोस्त की शादी में हिस्सा लिया था और गुजराती वेडिंग लुक कैरी किया था। दोस्त की शादी में सोनम कपूर ने गुजराती घरचोला साड़ी पहनी थी। तब से इस साड़ी को लेकर हम महिलाओं में काफी क्रेज बढ़ गया है। न केवल साड़ी का पैटर्न हमें आकर्षित कर रहा है बल्कि गुजराती स्टाइल में जिस तरह से सोनम कपूर ने साड़ी को ड्रेप किया है, वह भी लाजवाब है।
आज इस लेख के माध्यम से हम आपको घरचोला साड़ी की विशेषता और इसे ड्रेप करने का सही तरीका बताएंगे। आप केवल 5 मिनट में ही इस साड़ी को ड्रेप कर सकती हैं, बस आपको सही स्टेप्स के बारे में पता होना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- Block Print Art: आम प्रिंट्स से कैसे अलग होती है 'अजरक ब्लॉक प्रिंटिंग', जानें रोचक तथ्य

घरचोला साड़ी से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स जानें
भारतीय संस्कृति में ऐसा माना गया है कि जब दो लोगों की शादी होती है, तब दो परिवारों की भी शादी होती है। खासतौर पर दो परिवारों एक सूत्र में जोड़े रखने की जिम्मेदारी लड़की के कंधे पर ही आती है। ऐसे में गुजरातियों और राजस्थानियों में शादी के दौरान बहुत सारी रस्मों को निभाया जाता है, उन्हीं में से एक होती घरचोला साड़ी पहनने की रीति। घरचोला साड़ी गुजरातियों और राजस्थानियों में वर की मां वधु को देती है और विदाई के वक्त इसी साड़ी या ओढ़नी को पहन कर दुल्हन मायके से ससुराल जाती है। इस सास का आशीर्वाद भी कहा जाता है। घरचोला साड़ी लाल रंग की होती है, इसमें गोल्डन जरी वर्क किया जाता है और किसी-किसी साड़ी में आपको लाल के संग हरा रंग भी देखने को मिल जागए।
घरचोला साड़ी का प्रोडक्शन गुजरात के जामनगर शहर में सबसे ज्यादा किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस नगर का पानी बहुत अच्छा है और इस साड़ी को बांधनी स्टाइल में टाई एंड डाई किया जाता है। आमतौर पर आपको इसमें ग्रिड पैटर्न ही देखने को मिलेंगे, मगर आजकल डिजाइनर्स इसमें ग्रिड के साथ सुंदर-सुंदर ट्रेडिशनल प्रिंट भी लेकर आ रहे हैं।
वैसे तो आपको बाजार में घरचोला साड़ी बहुत सारी वैरायटी में मिल जाएंगी, मगर सोनम कपूर ने जो साड़ी कैरी की है उसमें बहुत ही ट्रेडिशनल प्रिंट है और इसे यदि आप ट्रेडिशनल गुजराती अंदाज में कैरी करती हैं, तो आपके लुक पर हर किसी की नजर टिक कर रह जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें- Interesting Facts : बिहार का सदियों पुराना "छापा वर्क" मोह लेगा आपका मन, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

घरचोला साड़ी को ड्रेप करने के आसान स्टेप्स जानें
- सबसे पहले तो आपको सही फिटिंग और लेंथ वाले पेटीकोट का चुनाव करना चाहिए। पेटीकोट यदि सही फिटिंग का नहीं होगा, तो साड़ी आपने कितनी ही खूबसूरती के साथ ड्रेप क्यों न की हो, उसका लुक बहुत अच्छा नहीं आएगा। आजकल बाजार में आपको पेटीकोट में भी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। अब तो स्ट्रेचेबल पेटीकोट भी बाजार में आने लगे हैं, इन पर आप यदि साड़ी ड्रेप करती हैं, तो आपको बहुत ज्यादा अच्छा लुक मिल सकता है।
- घरचोला साड़ी बांधनी स्टाइल में बंधी हुई आती है आप उसे खोलकर अच्छे से प्रेस और पॉलिशिंग भी करा लें। इससे साड़ी और भी ज्यादा ग्रेसफुल लगेगी और जब आप इसे ड्रेप करेंगी तो आपको ज्यादा प्रॉब्लम नहीं होगी।
- साड़ी को पहले अच्छी तरह से बेसिक टकइन करें और फिर न ज्यादा चौड़ी और न ज्यादा पतली प्लेट्स बनाएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि सभी प्लेट्स बराबर साइज की बनी हों और इन्हें पेटीकोट के अंदर टकइन करने से पहले ही सेट कर लें। आप यदि प्लेट्स को सिक्योर करना चाहती हैं, तो आपको एक सेफ्टीपिन की मदद भी लेनी चाहिए। इससे पेटीकोट के अंदर टकइन करते वक्त प्लेट्स बिगड़ेंगी नहीं।
- गुजराती साड़ी में लंबा सीधा पल्लू लिया जाता है। पल्लू की प्लेट्स को बनाते वक्त भी आपको ध्यान रखना है कि वह न ज्यादा मोटी और न ज्यादा पतली बने। शोल्डर पर पल्लू को आगे की ओर डालें और फिर सबसे पहले प्लेट के सिरे को खींच कर पीछे कमर पर टकइन कर लें।
- शोल्डर पर आपको 2 जगह सेफ्टी पिन लगानी पड़ सकती है। एक पिन आप कंधे पर लगाएं ताकि पल्लू को सिक्योर किया जा सके और दूसरी पिन आप कंधे से थोड़ा नीचे सभी प्लेट्स को पकड़ कर और थोड़ा आगे-पीछे करके लगाएं ताकि आपकी साड़ी प्लेट्स फ्लॉन्ट हो सकें।
इस तरह से आप केवल 5 मिनट में ही गुजराती स्टाइल घरचोला साड़ी को ड्रेप कर सकती हैं और बेहतरीन लुक पा सकती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साड़ी ड्रेपिंग से जुड़े और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें और स्टाइल सेक्शन पढ़ते रहें। अपनी राय और पसंद के टॉपिक्स हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit Main-rajasthani shilp, Lookcrush/Instagram,tatwamm
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।