Dori Payal Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे इस तरह के डोरी पायल डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

फैशन के बदलते दौर में महिलाएं आए दिन कुछ न कुछ बदलाव करती रहती हैं। ऐसे में इन दिनों डोरी वाले पायल का महिलाओं में काफी क्रेज देखा जा रहा है। अगर आप भी लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करना चाहती हैं और अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पायल डिजाइन तलाश रही हैं, तो अब पायल खरीदने से पहले आप कुछ लेटेस्ट डोरी पायल डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं। ऐसे डोरी वाले पायल आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन डिजाइंस के बारे में।
अडजस्टेबल ब्लैक थ्रेड डोरी पायल
अपने पैरों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत अडजस्टेबल ब्लैक थ्रेड डोरी पायल को शामिल कर सकती हैं। ऐसे पायल डिजाइंस इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन्हें आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

सिल्वर ड्राप ब्लैक बीड डोरी पायल
अगर आपको पायल पहनने का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर नए डिजाइन वाले पायल ट्राई करती रहती हैं, तो अब आप इस तरह के खूबसूरत और लेटेस्ट सिल्वर ड्राप ब्लैक बीड डोरी पायल को शामिल कर सकती हैं। इस तरह के पायल आपको नजदीकी बाजार में मिल जाएंगे या आप इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।

मल्टी कलर बीड्स थ्रेड पायल
अगर आप भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए पायल पहनने का सोच रही हैं, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत मल्टी कलर बीड्स थ्रेड पायल डिजाइन को पहनकर अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसे पायल डिजाइन अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bichiya के Designs: डेली वियर में पहनने के लिए ट्राई करें मॉडर्न मिनिमल बिछिया सेट, जो बढ़ा देंगे पैरों की खूबसूरती
सिल्वर फ्लावर ब्लैक थ्रेड डोरी पायल
अगर आप डेली वियर में पहनने के लिए पायल तलाश रही हैं, तो एक जैसी पायल डिजाइन को ट्राई करने के बजाय आप इस तरह की खूबसूरत सिल्वर फ्लावर ब्लैक थ्रेड डोरी पायल को शामिल कर सकती हैं। ऐसे डोरी वाले पायल का अधिकतर महिलाओं में क्रेज देखा गया है, ऐसे में आप भी इसे पहनकर अपने पैरों को खूबसूरत बना सकती हैं।

सिल्वर बीड्स एंड चार्म डोरी पायल
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने लुक को यूनिक बनाने के लिए पायल शामिल करने वाली हैं, तो अब आप इस तरह के खूबसूरत सिल्वर बीड्स एंड चार्म डोरी पायल को भी चुन सकती हैं। ऐसे पायल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे और आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह पर मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Peacock Design Bangles: हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे इस तरह के पीकॉक बैंगल्स, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - pinterest
- डेली वियर में पहनने के लिए कौन से पायल बेस्ट हैं?
- आप डेली वियर में डोरी वाले पायल ट्राई कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।