Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:25 PM IST

सर्दियों में स्किन हो सकती है ड्राई अगर इन चीजों को त्वचा पर करती हैं अप्लाई

अगर आप ठंड के मौसम में घरेलू नुस्खे पाना  स्किन के ड्राई होने की समस्या ने हो तो आप इन चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर न करें।
Updated:- 2024-11-29, 16:53 IST
dry skin probelm

ठंडियों के मौसम में स्किन की अच्छी तरह केयर नहीं की जाए तो स्किन को नुकसान हो सकता है। इसी के साथ ठंड के मौसम में स्किन को नमी भी गायब हो जाती है जिसकी वजह से स्किन रूखी नजर आती है। वहीं इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह के घरेलू नुस्खे ट्राई करती हैं। लेकिन, अगर आप ठंड के मौसम में इस आर्टिकल में बताई गई चीजों को चेहरे को अप्लाई करती हैं तो स्किन के ड्राई होने की समस्या बढ़ सकती है और इस वजह से स्किन को नुकसान भी हो सकता है।

मुल्तानी मिट्टी multani mitti for skin

मुल्तानी मिट्टी कई सारे गुणों से भरपूर है और स्किन से जुड़ी समास्यों को कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद ही उपयोगी है। लेकिन, ठंड के मौसम में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल नहीं करना चहिए। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करने से स्किन से ड्राई होने की समस्या बढ़ सकती है जिसकी वजह से स्किन को नुकसान भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर इंस्टेंट ब्राइडल ग्लो पाने के लिए करें इन चीजों का करें इस्तेमाल

टमाटर

tamato

स्किन से जुड़ी समस्या को कम करने के लिए महिलाएं टमाटर का भी इस्तेमाल स्किन पर करती हैं। लेकिन, ठंड के मौसम में टमाटर चेहरे के लिए उपयोगी नहीं है। टमाटर चेहरे पर अप्लाई करने से त्वचा का नेचुरल ऑयल कम कर देता है साथ स्किन में रेडनेस भी बढ़ सकती है। वहीं ये परेशानी न हो इसके लिए आप ठंडियों में मौसम में टमाटर का इस्तेमाल न करें।

नींबू का रस

LEMON

घरेलू उपाय में आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल न करें। नींबू में एसिड होता है जो स्किन की नमी को गायब कर देता है और नमी गायब होने की वजह से स्किन से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है। वहीं ये समस्या न हो इसके लिए आप नींबू का रस चेहरे पर न लगाएं।

ऊपर बताई गई चीजें आप स्किन पर अप्लाई ने करें और अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल कर रही हैं तो आप एक बार पैच टेस्ट कर लें साथ ही आप एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Bridal Skin Care: निखर जाएगा चेहरा, शादी से 1 महीने पहले इन स्किन केयर रूटीन को करें फॉलो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।