herzindagi
image

Bridal Skin Care: निखर जाएगा चेहरा, शादी से 1 महीने पहले इन स्किन केयर रूटीन को करें फॉलो

हर दुल्हन को लगता है कि उसे खूबसूरत दिखना है। इसी वजह से वो पहले से ही अपना स्किन केयर शुरू करा लेती है। लेकिन कई बार केमिकल प्रोडक्ट चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप जो भी चीजों को लगाएं एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
Editorial
Updated:- 2024-10-16, 19:58 IST

जब भी शादी का समय नजदीक आता है, तो होने वाली दुल्हन के चेहरे का नूर बढ़ जाता है। वहीं कई सारी दुल्हन के चेहरे पर टेंशन की वजह से पिंपल्स या डलनेस दिखने लगती है। इसकी वजह से वो शादी के कुछ समय पहले से ही ट्रीटमेंट को स्टार्ट करती हैं। लेकिन इसका असर भी ज्यादा दिखाई नहीं देता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर हम एक्सपर्ट की सलाह के बिना अलग-अलग चीजों को चेहरे पर लगाना शुरू कर देते हैं। लेकिन हमें ऐसा नहीं करना है। आपको ऐसे स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना है, जो आपके चेहरे का निखार बढ़ा सके। इसे हमारे साथ डॉक्टर स्वाति ने शेयर किया। आपको बता दें कि ये एक डर्मेटोलोजिस्ट हैं। चलिए बताते हैं किस रूटीन को आपको फॉलो करना है।

रोजाना सुबह चेहरे पर लगाएं टोनर

Toner for skin care

आपको रोजाना सुबह सादे पानी से अपने चेहरे को साफ करना है। इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल और रोज वाटर से बने टोनर को अपने चेहरे पर स्प्रे करना है। इसके बाद 10 मिनट तक चेहरे पर किसी भी चीज को अप्लाई नहीं करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, आपको बाजार के टोनर को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद एक कॉटन पैड से इसे साफ करना है। आपके चेहरे पर जितनी भी गंदगी होगी वो साफ हो जाएगी।

नहाते समय चेहरे पर लगाएं फेस पैस

Face pack (3)

नहाने जाने से पहले आप 30 मिनट का समय अपनी स्किन पेंपरिंग के लिए रखें। इसमें आप चावल का आटा, दूध और शहद को मिक्स करके एक फेस पैक बनाएं। अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इसे 30 मिनट के लिए सूखने दें। फिर इसे पानी से साफ करें। इसके बाद आपको किसी तरह के कोई भी फेस वॉश को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: रात को चेहरे पर लगाएं ये चीजें, चमक उठेगी आपकी त्वचा

यह विडियो भी देखें

रात के समय चेहरे पर लगाएं मॉइश्चराइजर

easy tips to moisturize your oily skin

चेहरे को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप जब रात के समय सोने के लिए जाएं तो चेहरे को अच्छे से साफ करें ताकि कोई भी मेकअप चेहरे पर न रहे। फिर मॉइश्चराइजर क्रीम या आप मलाई भी लगा सकती हैं। इसे लगाकर सोएं। आपके चेहरे पर चमक दिखाई देगी।

एक्सपर्ट के बताए गए नुस्खे मेरे घर पर भी इस्तेमाल किए जाते हैं। इसका असर मेरी सिस्टर इन लॉ की त्वचा पर दिखाई दे रहा है। आप भी चाहें तो पैच टेस्ट करके ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Hydrated Skin: बदलते मौसम में त्वचा को रखना है हेल्दी तो इन आसान टिप्स को करें फॉलो, स्किन को बूस्ट करने से लेकर हाइड्रेटेड बनाने में करेगा मदद

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।