चेहरे पर इंस्टेंट ब्राइडल ग्लो पाने के लिए करें इन चीजों का करें इस्तेमाल

शादी का दिन हर लड़की के लिए अहम होता है और इस दिन वह सबसे खूबसूरत नजर आना चाहती हैं। इसके लिए वे कई महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं, लेकिन इन सभी बाहरी केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से त्वचा खूबसूरत और हेल्दी बनने की जगह स्किन डैमेज भी हो सकती है। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं।
त्वचा का ख्याल रखने के लिए नेचुरल चीजें बेहद फायदेमंद होती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जिसकी मदद से आप आसानी से त्वचा का ख्याल रख सकती हैं और पा सकती हैं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो।
इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

- पपीता
- एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं
- एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- इस जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।
पपीते को चेहरे पर लगाने के फायदे
- पपीता स्किन की इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा की ड्राईनेस को कम करने में मदद करती हैं।
- यह फेस पिगमेंटेशन को कम करने के लिए भी बेहद लाभदायक साबित होता है।
इसे भी पढ़ें: Glowing Skin: ब्राइडल ग्लो पाने के लिए चेहरे पर करें इस एक चीज का इस्तेमाल, मिलेगा नेचुरल निखार
इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए घरेलू उपाय

- चेहरे पर इंस्टेंट फ्लो पाने के लिए एक बाउल में 1 कटोरी पपीते को डालकर पीस लें।
- इसमें एलोवेरा की पत्तियों से जेल को निकालकर डालें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
- 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार तक कर सकती हैं।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से आपको चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो नजर आने लगेगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको चेहरे पर इंस्टेंट ब्राइडल ग्लो पाने के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।