Diwali Fashion Hacks: दिवाली पर सस्ते आउटफिट को भी देना चाहते हैं महंगा और रॉयल लुक? बस ध्यान रखें ये 5 आसान हैक्स

दिवाली पर हर कोई सबसे अच्छा दिखना चाहता है। खासकर महिलाएं अपने लुक का खास ध्यान रखती हैं। इसके लिए वे नए कपड़े खरीदती हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार महंगे कपड़े खरीदे ही जाएं। इससे बजट भी बिगड़ता है और एक बार पहनने के बाद वो कपड़े अलमारी में बंद हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि किसी कपड़े को अच्छा और ब्रांडेड दिखाने के लिए उसका महंगा होना जरूरी नहीं है?
अगर आप सही तरीके से कपड़े पहनें, उनके साथ अच्छे एक्सेसरीज कैरी करें और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो सस्ते आउटफिट को भी रॉयल लुक दे सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
सस्ते आउटफिट में ब्रांडेड और रॉयल लुक पाने के तरीके
हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स दे रहे हैं जिसे आप दिवाली पर अपना सकती हैं। इससे आपको सस्ते आउटफिट में भी ब्रांडेड लुक मिलेगा।
-1794040093537.webp)
image credit- pinterest
1. आउटफिट के साथ अच्छे एक्सेसरीज पहनें
कई बार सिंपल सा सूट या साड़ी भी सही एक्सेसरीज के साथ बहुत अच्छा दिखने लगता है। इसलिए अपने कपड़ों के साथ ऐसी ज्वेलरी पहनें जो आपके पूरे लुक को खास बना दे। अगर आपने सिंपल सूट पहना है तो उसके साथ बड़े झुमके या सुंदर नेकलेस पहन सकती हैं। वहीं साड़ी के साथ चोकर, छोटे झुमके या चूड़ियां अच्छी लगती हैं। बस ध्यान रखें कि एक साथ बहुत सारी ज्वेलरी न पहनें।
यह भी पढ़ें- दिवाली 2026: ट्राई करें रेडी-टू-वियर ड्रेप्ड साड़ी जंपसूट, मिलेगा सबसे अलग और खूबसूरत लुक
2. कपड़ों की फिटिंग पर दें ध्यान
सस्ता हो या महंगा, कपड़ा तभी अच्छा लगता है जब उसकी फिटिंग सही हो। बहुत ढीले या बहुत टाइट कपड़े आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकते हैं। इसलिए दिवाली के लिए आउटफिट खरीदते समय उसकी फिटिंग जरूर देखें।
- सूट की स्लीव्स और कंधे सही जगह पर होने चाहिए।
- पैंट या पलाजो की लंबाई सही रखें।
- ब्लाउज की फिटिंग पर भी खास ध्यान दें।
- जरूरत हो तो कपड़ों की सिलाई में छोटा-मोटा बदलाव करवा लें।
सही फिटिंग वाला सिंपल आउटफिट भी देखने में काफी अच्छा लगता है।
3. सही फुटवियर पहनें
दिवाली पर कपड़ों के साथ जूते या सैंडल भी आपके लुक को खास बना सकते हैं। अगर आपने एथनिक आउटफिट पहना है तो उसके साथ जूती, सैंडल या हील्स पहन लें। बस कोशिश करें कि फुटवियर का कलर आपके कपड़ों से मैच कर रहा हो। अगर आपका आउटफिट डिजाइनर है, तो सिंपल फुटवियर ही पहनें। वहीं सिंपल कपड़ों के साथ थोड़े डिजाइन वाले फुटवियर अच्छे लगेंगे।
-1794040303898.webp)
image credit- pinterest
4. हेयरस्टाइल और मेकअप को रखें सिंपल
अच्छे कपड़ों के साथ आपका हेयरस्टाइल और मेकअप भी सही होना चाहिए। इसके लिए बहुत ज्यादा मेकअप करने की जरूरत नहीं है। आप अपने आउटफिट के हिसाब से लाइट मेकअप कर सकती हैं। बालों को खुला रखना पसंद है तो उन्हें अच्छी तरह सेट कर लें। वहीं एथनिक लुक के साथ बन या सिंपल हेयरस्टाइल अच्छी लगेगी। वहीं, अगर आप खुद से मेकअप कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-
- चेहरे पर अपनी स्किन के हिसाब से मेकअप लगाएं।
- लिपस्टिक का शेड आउटफिट से मैच करता हुआ हो।
- आंखों पर आइलाइनर या काजल लगाएं।
- चाहें तो बालों में छोटा सा गजरा भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- दिवाली नाइट ट्राई करें ये कम्फर्टेबल कार्गो शरारा सेट्स, देखें डिजाइंस
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
