Divya Agarwal And Apurva Padgaonkar Wedding: फ्लोरल ब्राइडल लहंगे में नजर आईं दिव्या अग्रवाल, जानें पूरी डिटेल

हम सभी के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है। वहीं आए दिन किसी न किसी सेलेब्रिटी की शादी की खबरें देखने को मिल रही है। हालही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विजेता रह चुकी दिव्या अग्रवाल शादी के बंधन में बंध चुकी हैं।
ब्राइडल लुक की बात करें तो इनका लुक अबतक देखी गई सेलेब्रिटी वेडिंग लुक्स से काफी अलग और खूबसूरत रहा है। तो चलिए जानते हैं दिव्या अग्रवाल के ब्राइडल लुक की पूरी जानकारी और जानेंगे इसकी खासियत-
दिव्या अग्रवाल का वेडिंग लुक
View this post on Instagram
ब्राइडल वियर के लिए ज्यादातर गोल्डन, पीच या रेड कलर जैसे रॉयल शेड्स को हम चुनना पसंद करते हैं। वहीं दिव्या अग्रवाल ने अपने वेडिंग लुक के लिए इन गिने-चुने रंगों की जगह पर डुअल कलर मैजेंटा पिंक और पर्पल कलर को चुना है।
वहीं इनके दूल्हे अपूर्व पडगांवकर ने भी पर्पल थीम को काफी सादगी के साथ फॉलो किया है। दोनों ने एक-जैसे कलर कंट्रास्ट में वेडिंग लुक चुनकर एक नया कपल गोल सेट किया है।
इसे भी पढ़ें: दुल्हन के पैरों की शोभा बढ़ाएंगे मिनिमल डिजाइन की ये आसान मेहंदी डिजाइंस
संस्कृति का रखा गया खास ख्याल

कपल ने अपने-अपने कल्चर को काफी खूबसूरती के साथ दर्शाया है। बता दें कि दोनों ने माथे पर मुंडावली को पहना हुआ है, जो महाराष्ट्रियन कल्चर में इस्तेमाल की जाती है। वहीं दिव्या ने अपने ब्राइडल दुपट्टे में किरण गोटा-पट्टी लेस का इस्तेमाल किया है, जो कि पंजाबी लुक में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है।
इसे भी पढ़ें: दुल्हन के लिए बेस्ट रहेंगे ये कलीरे डिजाइन, देखें तस्वीरें
वेडिंग लुक को किस तरह किया गया स्टाइल?

दिव्या का वेडिंग लुक काफी अलग था। शादी का फंक्शन दिन के समय था, लेकिन इनके लुक में डार्क कलर्स को इस्तेमाल किया गया है जबकि दिन के समय लाइट और सटल शेड्स को चुना जाता है। वहीं लुक को सटल रखने के लिए डार्क टोन आउटफिट पर फ्लोरल वर्क किया गया है, जो इस लुक को काफी यूनीक बनाने में सहायता कर रहा है। ज्वेलरी से लेकर मेकअप तक को काफी मिनिमल रखा गया है। वहीं ज्वेलरी के लिए डायमंड और एमरल्ड स्टाइल किए गये हैं। इसके आलावा बालों के लिए ओपन कलर्स हेयर स्टाइल चुना गया है। पंजाबी लुक को कम्प्लीट करने के लिए चूड़ा और कलीरे पहनी गई है।
अगर आपको दिव्या अग्रवाल के ब्राइडल लुक से जुड़ी ये खबर पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।