मेहंदी चाहें हाथों में लगे या पैरों में अपना रंग गहरा ही छोड़ती है। लेकिन जब इसके डिजाइन की बात आती है तो हम हमेशा उन्हें ऑनलाइन जाकर सर्च करते हैं ताकि जब इन्हें हाथों में लगाएं तो वो भरे-भरे और सुंदर नजर आए। इसके लिए हम कई बार काफी सारे डिजाइन को ट्राई करते हैं कोई अरेबिक मेहंदी लगाता है तो किसी को पसंद होता है फ्लोरल मेहंदी डिजाइन। लेकिन इस बार आप मेहंदी में लगने वाले डिजाइन के बारे में जानें, जिनके लगने के बाद हाथों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही डिजाइन की जानकारी देने वाले हैं।
बड़े चेक वाली मेहंदी डिजाइन (Checks Mehndi Designs)
अगर आपके हाथ चौड़े हैं और पीछे लगाने के लिए बेल की जगह कोई और डिजाइन को सर्च कर रही हैं तो इसके लिए आप बड़े चेक वाले मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये हाथ के पीछे लगने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इसके लिए हाथों में बड़े चेक का डिजाइन बनाया जाता है, जिसकी लाइनों को पत्तियों के डिजाइन से पूरा किया जाता है। इसके बाद इसके अंदर आप चाहे तो फ्लावर डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं वरना आप इसमें फोटो में दिखाए गए डॉट को क्रिएट कर सकती हैं। इसके आसपास बनाने के लिए आप फ्लावर डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। उंगलियों पर भी इसी चेक डिजाइन को बना सकती हैं।
डबल आउटलाइन चेक डिजाइन (Checks Designs For Small Hand)
आप अगर शादी के लिए मेहंदी लगा रही हैं तो इसके लिए डबल आउटलाइन वाले डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें जो चेक बनाया जाता है उसे डबल लेयर में बनाया जाता है। जिसे अंदर की तरफ से डार्क किया जाता है और आउटलाइन पर स्पाइरल डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इसमें भी बॉक्स थोड़े बड़े क्रिएट किए जाते हैं ताकि उसमें कमल के फूल या स्वास्तिक का डिजाइन क्रिएट किया जा सके। इससे मेहंदी और ज्यादा हैवी लगती है और हाथों में भी अच्छी लगती है। इस तरह के डिजाइन हाथ के पीछे वाले हिस्से पर ज्यादा अच्छे लगते हैं। (मंडला मेहंदी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: X Mehndi Designs: हथेली पर X बनाकर लगाएं मेहंदी की ये डिजाइंस
छोटे चेक मेहंदी डिजाइन
पान के पत्ते का डिजाइन अकसर मेहंदी में लगाया जाता है। लेकिन इसमें पत्ती के डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। इस बार आप इसमें चेक डिजाइन को क्रिएट करें। इसके लिए आपको पहले पान के पत्ते को बनाना है। इसके बाद इसमें छोटे-छोटे चेक डिजाइन को क्रिएट करना है। इसकी आउटलाइन थोड़ा डार्क करनी है ताकि इसके अंदर की जाली बारीक नजर आए। आसपास डबल आउटलाइन करनी है फिर फ्लावर के डिजाइन को क्रिएट करना है। इस तरीके से भी आप चेक के डिजाइन को मेहंदी में लगा सकती हैं। इससे भी हाथ सुंदर दिखते हैं। (स्क्वायर मेहंदी डिजाइन)
इसे भी पढ़ें: Mehndi Designs: 10 मिनट में हाथों पर लगाएं ये शेडेड मेहंदी डिजाइंस
अगर आप भी कम समय और मेहनत में लगने वाली मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं, तो चेक डिजाइन को एक बार जरूर ट्राई करें। इस तरह की मेहंदी आप तीज-त्योहार या किसी शादी के अवसर पर लगा सकती हैं। बस आपको अच्छे से कोन बनानी और पकड़नी आनी चाहिए। तभी आप अपने आप मेहंदी लगा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram-mehndidesigns_collection
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों