Newly Brides इस तरह तैयार करें चूड़ियों के सेट, ऑफिस में छा जाएगा आपका लुक

चूड़ियों का सेट तैयार करने के लिए आपको अलग-अलग महंगे कड़े खरीदने की जरूरत नहीं है। आप केवल कुछ स्टाइल को फॉलो करके ही हर दिन चूड़ियों का अलग-अलग तरह से सेट बनाकर पहन सकती हैं।
Updated:- 2026-05-13, 18:37 IST
different types of bangles set designs for newly brides

कांच की चूड़ियां हो या कश्मीरी चूड़ियों के डिजाइन की बात हो, नई दुल्हनों को अगर इसे सही तरीके से सेट करना आएगा, तो हर दिन का ऑफिस लुक आप क्लासी बना सकती हैं। आजकल चूड़ियों का सेट बनाने के लिए आप मार्केट में जाती हैं, तो केवल सेट तैयार करने के लिए ही दुकानदार 100 रुपये से 150 रुपये मांग लेता है, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि केवल कुछ चूड़ियों की मदद से आप हर दिन अलग-अलग सेट तैयार कर सकती हैं।

लाल चूड़ियों को पतले गोल्डन कड़ों के साथ सेट करें

इसके लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि 50 से 100 रुपये के अंदर आपको पतले गोल्डन कड़े मिल जाएंगे। यह लाल रंग के साथ मिलकर क्लासी और रिच लुक देता है, इसलिए यह हर तरह के कपड़ों पर खूब जचेगा। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप इसे केवल सूट या साड़ी के साथ ही कैरी कर सकती हैं। आप चाहें, तो इसे जींस और फॉर्मल कपड़ों के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि यह आपके हाथों को हाइलाइट करेगा।

इसे भी पढ़ें-  इस तरह से तैयार करें कश्मीरी चूड़ियों के सेट, हर सूट पर लगेंगे खूबसूरत

Red bangles

लाल चूड़ियों को घुंघरू वाले कड़ों के साथ पहनें

आजकल घुंघरू वाले कड़े के साथ चूड़ियों का फैशन काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। छोटे-छोटे घुंघरू लगे कड़े, रेड चूड़ियों के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। ध्यान रखें कि इसमें हल्की आवाज भी रहती है, अगर आपको आवाज पसंद आएगी, तो आप पहन सकती हैं।

Bangle styling

कुंदन कंगन के साथ रेड चूड़ियां स्टाइल करें

जिन महिलाओं को हैवी चूड़ियों का सेट पहनना पसंद है, वह कुंदन कंगन के साथ भी सेट बना सकती हैं। भारी कुंदन कंगन लगाकर बीच में लाल चूड़ियां, बेहद खूबसूरत लगते हैं। ऑफिस में हैवी लुक लेकर जा रही हैं, तो इस तरह से चूड़ियों को कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- 

इसे भी पढ़ें-Bangles Designs for Gangaur Look: गणगौर के सोलह श्रृंगार में शामिल करें बैंगल्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस, बढ़ा देंगे हाथों की खूबसूरती

Kundan bangles

image credit-etsy-pintrest

मिरर वर्क कड़े के साथ कॉम्बिनेशन बनाएं

आजकल मिरर वर्क कड़े भी बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। रेड चूड़ियों के साथ मिरर वर्क वाले कड़े जोड़ने से ट्रेंडी और अच्छा लुक आता है। यह इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के लिए बेस्ट आइडिया है। हर दिन कुछ हल्का लुक कैरी करना चाहती हैं, तो इस तरह से चूड़ियों को सेट कर सकती हैं।

Pearl bangles

मोती वाले कड़ों के साथ सेट बनाएं

मोती वाले कड़ों के साथ चूड़ियों का सेट बनाने का ट्रेंड भी आजकल बहुत ज्याजा चल रहा है। सॉफ्ट और एलिगेंट लुक जिन्हें पसंद होता है, उनके लिए यह बेस्ट स्टाइल हो सकता है। सफेद पर्ल कंगन के साथ लाल चूड़ियां हाथों में बेहज क्लासी लगती हैं।

How to combine red bangles with kadas

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Heirloom_Accents, hifza shoukat, Studio_Kalai/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।