ईद के लिए इस तरह से तैयार करें कश्मीरी चूड़ियों के सेट, हर सूट पर लगेंगे खूबसूरत

कश्मीरी चूड़ियों के डिजाइन आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। हालांकि, अचानक बहुत ज्यादा ट्रेंड में आने की वजह से ये महंगे मिल रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि केवल 6 चूड़ियां ही 200 से 250 रुपये में मिल रही हैं। ईद आने वाली है और महिलाएं अभी तक सूट के साथ कौन सी चूड़ियां पहनें समझ नहीं पा रही हैं। सोशल मीडिया से लेकर शादी-पार्टी और त्योहारों तक, हर जगह कश्मीरी चूड़ियों का क्रेज तो देखा जा रहा है, लेकिन अगर उन चूड़ियों का सेट बनाया जाने लगा तो इसमें 500 से 600 रुपये लग जाएंगे। अगर आप भी कश्मीरी चूड़ियां खरीदना चाहती हैं और इसका इस तरह से सेट तैयार करना चाहती हैं, जो दिखने में सुंदर भी लगे और ज्यादा खर्च भी न हो, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
सेंटर कश्मीरी सेट चूड़ियां
- अगर आप कुछ अलग चाहती हैं, तो इस तरह से चूड़ियों का सेट बना सकती हैं। अगर आपको सबसे अलग दिखना है, तो आप बीच में कश्मीरी चूड़ियों को रखें और उसके आगे पीछे नॉमर्ल चूड़ियां लगाएं।
- आप बीच में 3 से 4 कश्मीरी चूड़ियां लगाएं।
- दोनों तरफ 5 या 6 पतली गोल्डन या किसी भी रंग की चूड़ियां लगाएं।
- ऐसा करने से कश्मीरी चूड़ियों का डिजाइन साफ नजर आता है और हाथ भी खूबसूरत लगता है।
image credit- maryam/pinterest
फुल गोल्डन कश्मीरी सेट चूड़ियां
इस तरह का सेट बनाने के लिए आपको दूसरे रंगों की चूड़ियों की जरूरत नहीं होगी। यह चूड़ियां हर तरह के सूट पर मैच हो जाती है, इसलिए आपको इसका सेट भी नहीं बनाना होगा। आप केवल गोल्डन घूंघरू वाली चूड़ियों को ही अपने हाथों मे ंपहनें। यह एक ही रंग की होंगी और इससे हाथ भरा-भरा लगेगा, तो हर तरह के कपड़ों के साथ जम जाएगा। महिलाएं उन चूड़ियों को केवल सूट नहीं बल्की जींस-कुर्ता और साड़ी के साथ भी अच्छा लगता है।

image credit- Generic/amazon
हैवी साइड सेट कश्मीरी चूड़ियां
- रॉयल लुक पसंद करने वाली महिलाओं को इस तरह का डिजाइन पसंद आएगा।
- इसके लिए आप एक साइड 4 से 5 कश्मीरी चूड़ियां लगा लें
- यह करने के बाद आप दूसरी तरफ पतली सिंपल चूड़ियां लगाएं।
- इस तरह अगर आप चूड़ियां सजाएंगी, तो शरारा या लहंगे के साथ भी जचेगा।
image credit- hifza shoukat/pinterest
सिंपल मिनिमल सेट
- डेली वियर के साथ-साथ ईद लुक में भी इस तरह का सेट अच्छा लगेगा।
- अगर आपको ज्यादा चूड़ियां पहनना पसंद नहीं है तो यह स्टाइल ट्राई कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको दोनों हाथों में 2-2 कश्मीरी चूड़ियां पहननी हैं।
- साथ में एक पतला कड़ा या ब्रेसलेट पहन लें।
- यह आपके हाथों को ज्यादा भारी लुक भी नहीं देगा और दिखने में भी सुंदर लगेगा।
- चूड़ियों के ये डिजाइन हर किसी को पसंद आएंगे।
इसे भी पढ़ें- Gajra Bangle Designs: सहेली की शादी में आपके हाथों की रौनक बढ़ा देंगी गजरा स्टाइल बैंगल्स की ये खूबसूरत डिजाइंस
image credit- 𝐇𝐀𝐒𝐍𝐀𝐈𝐍 𝐄𝐃𝐈𝐓𝐙/pinterest
मल्टीकलर कश्मीरी सेट चूड़ियां
कश्मीरी चूड़ियों के इस तरह के सेट को बनाने के लिए अलग-अलग रंग की चूड़ियों के बीच आपको गोल्डन घूंघरू वाली चूड़ियां लगानी होगी। उदाहरण के लिए अगर आप मिक्स कलर चुनती हैं, तो एक रंग की 3 चूड़ियां पहले लगाएं इसके बाद एक घूंघरू वाली चूड़ी, इसके बाद दूसरे रंग की 3 चूड़ियां लगाएं और उसके बाद गोल्डन चूड़ी लगाए। इससे चूड़ियों का सेट और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है और हर रंग के कपड़ों के साथ जचता है।
image credit- Nasreen/pinterest
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।