Indo Western Dress : इन 3 इंडो वेस्टर्न ड्रेसेस में लगेगी सबसे अलग, देखें डिजाइंस
-1747726154995.webp)
किसी भी खास फंक्शन में शामिल होने के दौरान महिलाएं यूनिक लुक चाहती हैं साथ ही, ये भी चाहती हैं वो खूबसूरत भी नजर आए। वहीं, इन दिनों इंडो वेस्टर्न ड्रेस काफी ट्रेंड में है और न्यू लुक क्रिएट करने के लिए ये आउटफिट बेस्ट ऑप्शन है। वहीं, अगर आप भी किसी फंक्शन में शामिल होने के दौरान सबसे अलग नजर आना चाहती हैं तो, आप इंडो वेस्टर्न ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं।
लेटेस्ट डिजाइंस वाले 3 इंडो वेस्टर्न ड्रेसेस
किसी भी फंक्शन में शामिल होने के दौरान आप इस आर्टिकल में दिखाए गए ये 3 लेटेस्ट डिजाइंस वाले इंडो वेस्टर्न ड्रेसेस स्टाइल कर सकती हैं। इन इंडो वेस्टर्न ड्रेसेस में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आएगा।
-1747726354758.jpg)
एम्ब्रॉयडरी वर्क इंडो वेस्टर्न ड्रेस
सबसे अलग और खूबसूरत नजर आने के लिए आप इस तरह के एम्ब्रॉयडरी वर्क इंडो वेस्टर्न ड्रेस अक चुनाव कर सकती हैं। यह आउटफिट थ्री पीस में है और इस आउटफिट में एम्ब्रॉयडरी भी की गई है। इस तरह का आउटफिट आप ऑनलाइन ले सकती हैं साथ ही, ऑफलाइन भी आपको ये आउटफिट 2,000 से 4,000 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस आउटफिट के साथ अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए आप चोकर स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- ये 3 श्रग वाली मैक्सी ड्रेसेस न्यू लुक पाने के लिए है बेस्ट ऑप्शन, देखें डिजाइंस
-1747726369602.jpg)
सीक्वेंस वर्क इंडो वेस्टर्न ड्रेस
किसी फंक्शन में शामिल होने के दौरान आप इस तरह के सीक्वेंस वर्क वाले इंडो वेस्टर्न ड्रेस का भी चुनाव कर सकती हैं। इस ड्रेस में क्रॉप टॉप विद पैंट और केप सेट है साथ ही, इसमें बेहद ही खूबसूरत सीक्वेंस वर्क किया हुआ है। इस तरह का आउटफिट आप ऑनलाइन और बाजार दोनों ही जगहों में मिल जाएगा और इसे आप 2,000 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इस आउटफिट के साथ आप मिरर वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
-1747726390200.jpg)
जरी वर्क इंडो वेस्टर्न ड्रेस
रॉयल लुक पाने के लिए अप इस तरह के जरी वर्क इंडो वेस्टर्न ड्रेस का चुनाव कर सकती हैं। इस आउटफिट में जरी वर्क किया हुआ है साथ ही, ये फुल स्लीव्स में है। इस तरह का आउटफिट आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही, ऑफलाइन भी आपको ये आउटफिट 1,500 से 3,000 रुपये की कीमत में मिल सकती है।
इस आउटफिट के साथ आप हैवी न पहनकर सिंपल ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- अपने लुक में लाना चाहती हैं थोड़ा बदलाव तो इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट्स हैं बेहद खास
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-manyavar, myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।