धनतेरस पूजा के लिए ट्राई करें येलो एंड गोल्ड एथनिक सेट्स, मिलेगा परफेक्ट लुक

धनतेरस पर रॉयल और परफेक्ट लुक पाने के लिए आप पीले और सुनहरे एथनिक सेट्स चुन सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको अनारकली, शरारा से लेकर सिल्क कुर्ता सेट तक कई आउटफिट आइडियाज बताएंगे। 
Updated:- 2026-11-03, 19:23 IST
image

कुछ ही दिनों में दिवाली और धनतेरस जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। ऐसे में अधिकतर महिलाओं ने फेस्टिव शॉपिंग करना शुरू कर दिया है। अगर आप भी धनतेरस के लिए एक परफेक्ट आउटफिट खरीदने का सोच रही हैं, तो एक जैसे साधारण कपड़े पहनने के बजाय इस बार येलो एंड गोल्ड एथनिक सेट्स ट्राई कर सकती हैं।

धनतेरस के लिए 4 बेहतरीन येलो एंड गोल्ड एथनिक सेट्स

येलो और गोल्ड का कॉम्बिनेशन हमेशा से एक क्लासिक और शाही कॉम्बिनेशन माना जाता है, जिसे पहनकर आप बेहद रॉयल लुक पा सकती हैं। धनतेरस के इस खास मौके पर आइए जानते हैं ऐसे चार शानदार एथनिक सेट डिजाइंस के बारे में, जो आपके लिए सबसे बेस्ट रहेंगे।

1. मस्टर्ड येलो अनारकली सूट विद जरी वर्क

मस्टर्ड या हल्दी पीले रंग का फ्लोर-लेंथ अनारकली सूट आपके फेस्टिव लुक के लिए सबसे बेस्ट हो सकता है। इस सूट पर किया गया गोल्डन जरी वर्क आपको एक बेहद रॉयल और अट्रैक्टिव लुक देने में मदद करेगा। इस तरह के सूट को आप आसानी से ऑनलाइन या मार्केट से खरीद सकती हैं।

pinterest/SHOPZTERS

2. गोल्डन जरी बॉर्डर सिल्क कुर्ता सेट

अगर आप धनतेरस की पूजा के लिए किसी आरामदायक और सोबर आउटफिट की तलाश में हैं, तो गोल्डन जरी बॉर्डर वाला सिल्क कुर्ता सेट आपके लिए सबसे सही रहेगा। इस तरह का कुर्ता सेट बहुत हल्का और स्टाइलिश लुक देता है। इसे आप पूरा दिन आसानी से पहन सकती हैं और ऑफिस की धनतेरस पूजा के दौरान भी कैरी कर सकती हैं।

Mohsina Glaze Mustard Short Kalidaar Choga with Salwar for Diwali – Sheetal Batra

pinterest/sheetalbatra

3. गोल्डन सीक्वेंस वर्क शरारा सेट

अगर आपको थोड़ा पार्टी-वियर और ब्राइट लुक पसंद है, तो गोल्डन सीक्वेंस वर्क वाला शरारा सेट ट्राई करें। ब्राइट येलो शॉर्ट कुर्ती के साथ हैवी गोल्डन सीक्वेंस या फ्लोरल प्रिंट वाला गरारा-शरारा सेट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। यह आउटफिट यंग गर्ल्स और न्यूली मैरिड वुमंस के लिए एकदम परफेक्ट है। 

यह भी पढ़ें- Indo-Western Designs: बोरिंग एथनिक के बजाय ट्राई करें ये कंफर्टेबल इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, देंगें परफेक्ट लुक

Story Pin image

pinterest/अदा

4. गोटा-पत्ती बीडेड लहंगा-चोली

अगर आप इस धनतेरस कुछ इंडो-वेस्टर्न या हटकर ट्राई करना चाह रही हैं, तो गोटा-पत्ती और बीड्स वाला यह लहंगा-चोली सेट आपके लिए सबसे खास रहेगा। यह आपके धनतेरस के त्योहार को और भी ज्यादा यादगार बना देगा, जिसे पहनकर आप स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ एक ग्रेसफुल लुक भी पा सकती हैं। 

Royal embroidered lehenga choli set — rich golden work, regal flare, and all the glam for your big day.

Product Details 
Style: 3 Piece Lehenga Choli Set 
Set Includes: Semi-stitched Lehenga + Unstitched Blouse + Dupatta 

Lehenga: Rangoli Silk 
Work: Zari, Dori and Sequins Embroidery with scalloped border 
Flare: 3.50 meters approx 
Fit: Semi-stitched, up to 43 inch waist and 43 inch length 
Style: A-Line 
Inner: Micro cotton with canvas and can-can layered net 

Blouse: Rangoli Silk, match...

pinterest/Damru Drip

येलो एंड गोल्ड आउटफिट स्टाइलिंग टिप्स

अगर आप ऊपर बताए गए इन एथनिक सेट्स को ट्राई कर रही हैं, तो अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें -

  • येलो और गोल्ड आउटफिट्स के साथ ट्रेडिशनल गोल्डन टेंपल ज्वेलरी या एंटीक ज्वेलरी बहुत जंचती है। आप चाहें तो केवल भारी झुमके पहनकर गले के नेकलेस को स्किप कर सकती हैं।
  • एक परफेक्ट फेस्टिव लुक पाने के लिए सटल और मिनिमम मेकअप ही रखें।
  • बालों में खूबसूरत प्लीट्स या एक साफ-सुथरा बन बनाकर उस पर गजरा सजाएं, यह आपके पारंपरिक लुक को पूरा करेगा। 

यह भी पढ़ें- महंगी दुकानों को छोड़ें, सदर बाजार की इन गलियों से करें सस्ती ज्वेलरी शॉपिंग

निष्कर्ष: धनतेरस के इस खास मौके पर अगर आप पुराने और एक जैसे कपड़ों से हटकर कुछ नया और डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो आपके लिए यह येलो और गोल्डन कॉम्बिनेशन वाले एथनिक सेट्स सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। ऐसे सूट सेट्स आपको दिनभर स्टाइलिश दिखाने के साथ-साथ बेहद कंफर्टेबल महसूस कराने में भी पूरी मदद करेंगे। 

FAQ
क्या कम हाइट वाली महिलाओं पर शरारा सूट अच्छे लगते हैं?
हां, अगर शरारा के साथ शॉर्ट कुर्ती पहनी जाए तो यह कम हाइट वाली महिलाओं पर भी बहुत फबता है।
क्या धनतेरस के दिन इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस भी पहनी जा सकती हैं?
बिल्कुल! आप अपनी पसंद के अनुसार एथनिक फ्यूजन या इंडो-वेस्टर्न कट्स वाले येलो सेट्स भी चुन सकती हैं।
इस आउटफिट को दोबारा किन अवसरों पर पहना जा सकता है?
इस तरह के ब्राइट येलो और गोल्ड सेट्स को आप आने वाले हल्दी फंक्शन, गृह प्रवेश या किसी भी छोटे-मोटी पूजा में दोबारा पहन सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।