Indo-Western Designs: बोरिंग एथनिक के बजाय ट्राई करें ये कंफर्टेबल इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, देंगें परफेक्ट लुक

गर्मी के मौसम में होने वाले फंक्शन के दौरान अधिकतर महिलाएं हैवी आउटफिट पहनने से बचती हैं। वह अक्सर ऐसे कपड़ों की तलाश में होती हैं, जिसे पहनकर वे खूबसूरत तो दिखेगी, लेकिन तेज गर्मी में कुल और आरामदायक लुक भी पा सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ट्रेंडी इंडो वेस्टर्न बताएंगे, जो गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट हो सकती हैं।
ड्रेप्ड स्कर्ट, ब्लाउज और जैकेट इंडो वेस्टर्न
अगर आप अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और गर्मी के मौसम में आरामदायक कपड़ों की तलाश में है, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ड्रेप्ड स्कर्ट, ब्लाउज और जैकेट इंडो वेस्टर्न को ट्राई कर सकती हैं। यह पहनने पर आपको आरामदायक और डिफरेंट लुक देने में मदद करेंगे।

प्रिंटेड क्रॉप-टॉप और शरारा जैकेट इंडो वेस्टर्न
अगर आप किसी खास प्रोग्राम के लिए जा रही हैं और ऐसे में गर्मी के मौसम में पहनने के लिए आउटफिट की तलाश में है, तो परेशान होने के बजाय आप प्रिंटेड क्रॉप-टॉप और शरारा जैकेट इंडो वेस्टर्न को शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट रहेंगे।

लाइट पिंक फ्लेयर ड्रेस इंडो वेस्टर्न
यही नहीं आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट और नए पैटर्न वाले लाइट पिंक फ्लेयर ड्रेस इंडो वेस्टर्न भी बेस्ट हो सकते हैं, जो न सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाएंगे, बल्कि किसी भी प्रोग्राम में आप इस तरह की ड्रेस को पहनकर भीड़ से अलग और खूबसूरत नजर आ सकती हैं। इसके साथ आप कुछ मैचिंग एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Latest Indo Western Dresses: खूबसूरती को बढ़ा देंगे ये नई डिजाइन वाले इंडो वेस्टर्न, दिखेंगी हटके
जॉर्जेट सेक्विन नीला को-ऑर्ड इंडो वेस्टर्न
गर्मी के मौसम में होने वाले प्रोग्राम के दौरान आप इस तरह के जॉर्जेट सेक्विन नीला को-ऑर्ड इंडो वेस्टर्न को भी पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं। ऐसे इंडो वेस्टर्न के डिजाइंस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान से खरीदकर शामिल कर सकती हैं।

मल्टी-कलर फ्लोरल स्कर्ट, टॉप इंडो वेस्टर्न
आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट डिजाइन वाला मल्टी-कलर फ्लोरल स्कर्ट, टॉप इंडो वेस्टर्न भी परफेक्ट रहेगा, जो किसी भी प्रोग्राम या इवेंट में पहनने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे पहनकर आप स्टाइलिश लुक क्रिएट करने के साथ गर्मी के मौसम में कंफर्ट लुक भी पा सकती हैं। आपको इस तरह की ड्रेस नजदीकी बाजार में किसी भी शॉप पर आसानी से मिल सकती हैं।
-1779367597720.jpg)
यह भी पढ़ें- Indo Western Dress : इन 3 इंडो वेस्टर्न ड्रेसेस में लगेगी सबसे अलग, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : nykaafashion/Label Kanupriya/Muskan Aggarwal/Mabish By Sonal Jain
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।