Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

'डेनिम ऑन डेनिम' ट्रेंड करें ट्राई, कंफर्ट के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक

बॉलीवुड में 'डेनिम ऑन डेनिम' फैशन ट्रेंड खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें कियारा आडवाणी और अनन्या पांडे जैसी एक्‍ट्रेसेस फुल डेनिम लुक में दिख रही हैं। यह स्टाइल कंफर्ट और ट्रेंडी लुक का बेहतरीन मेल है, जिसे आप भी अपना सकती हैं।
Updated:- 2026-08-14, 20:01 IST
denim on denim trend

डेनिम का फैशन कभी पुराना नहीं होता, बस स्टाइल बदलते रहते हैं। इन दिनों बॉलीवुड में भी 'डेनिम आन डेनिम' लुक काफी दिखाई दे रहा है। हाल ही में एक्‍ट्रेस कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे और दीपिका पादुकोण फुल डेनिम लुक में नजर आईं। आप भी 'ऑल डेनिम' को अपने वॉर्डरोब की शान बना सकती हैं। कैसा है यह फैशन ट्रेंड, जानें...

डेनिम ऑन डेनिम को डबल डेनिम या कैनेडियन टक्सिडो भी कहते हैं। यह एक ऐसा फैशन है, जिसमें ऊपर और नीचे दोनों में डेनिम के कपड़े पहने जाते हैं। इन दिनों डेनिम जैकेट और जींस या फिर डेनिम शर्ट के साथ स्कर्ट चलन में है। इसमें स्टाइल और डेनिम के शेड्स बहुत मायने रखते हैं। सही शेड्स का चुनाव आपके लुक को और भी कूल और ट्रेंडी बना सकता है।

denim on denim trend for stylish look

फुल डेनिम लुक

आजकल ओवरसाइज्ड डेनिम जींस युवा पसंद कर रहे हैं, लेकिन इन दिनों 'डेनिम ऑन डेनिम' का नया लुक भी चर्चा में है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, कृति सेनन, सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राय हैदरी डेनिम के इस कैजुअल लुक में नजर आईं। वे सिर्फ एक डेनिम पीस में नहीं, बल्कि ऊपर से नीचे तक फुल ऑन डेनिम लुक में थीं। किसी ने टॉप के ऊपर डेनिम जैकेट पहनी तो किसी ने डेनिम का जंपसूट पहना। उनके लुक इतने कैजुअल और स्टाइलिश थे कि आप भी इन्हें अपने लिए ट्राई कर सकती हैं।

स्टाइल और कंफर्ट का बैलेंस

हाल ही में एक्‍ट्रेस कियारा आडवाणी सिर से पैर तक डेनिम लुक में एयरपोर्ट पर नजर आईं। उन्होंने ऊपर बटन और कॉलर वाला लांग टाप और नीचे डेनिम की लांग स्कर्ट पहनी हुई थी। उनका पहनावा देखकर लग रहा था जैसे उन्होंने अलग-अलग दो पीस नहीं, बल्कि सिंगल डेनिम वन पीस पहना हो। साथ में चमड़े का सफेद बैग, गोल आकार के सनग्लासेज और स्क्वायर हील्स की एक्सेसरीज उनके पहनावे के साथ खूब मेल खा रही थीं। उन्होंने हल्का मेकअप किया और बालों को खुला रखा, जो उनके लुक को और भी ट्रेंडी बना रहा था। आप भी चाहें तो एयरपोर्ट या किसी आउटिंग के लिए ऐसे बेहतरीन विकल्प पर विचार कर सकती हैं।

kirti denim look

कृति सेनन- कृति सेनन कई बार डेनिम जींस, टॉप और जैकेट में नजर आई हैं। इस बार उनकी जींस पर डेनिम के छोटे-छोटे नीले रंग के फूल बने हुए हैं। यही नहीं, उनके टॉप पर भी डेनिम से बने फूलों की डिजाइन है।

अनन्या पांडे- अनन्या ने डेनिम की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। इससे पहले भी अनन्या डेनिम जैकेट के नीचे सफेद स्लीवलेस टॉप और नीचे स्कर्ट पहने नजर आई थीं। साथ में उन्होंने सफेद एनिमल प्रिंट का क्लच भी लिया था।

आलिया भट्ट- फिल्म 'अल्फा' के दौरान आलिया भट्ट कई बार डेनिम लुक में नजर आई हैं। कभी ढीले और स्टाइलिश डेनिम जींस में तो कभी विज्ञापन के दौरान डेनिम जैकेट के साथ भी दिखीं। इस बार आलिया डेनिम जींस के साथ डेनिम की लांग ओपन जैकेट में नजर आ रही हैं। हाथ में उन्होंने लेदर का बादामी रंग का बैग लिया है। आपको बता दें कि इन दिनों आलिया का डेनिम लुक काफी चर्चा में है।

alia bhatt denim on denim look

अदिति राय हैदरी- अदिति राय हैदरी हाल ही में फुल ऑन डेनिम लुक में नजर आईं। उन्होंने सिंगल डेनिम लुक अपनाया।

यह भी पढ़ें- Denim Dress के साथ खूब जचते हैं ये फुटवियर आइडियाज, आप भी करें ट्राई

सिंगल डेनिम पहनने के तरीके

अगर आप सिंगल डेनिम पहनने का मन बना रही हैं, तो इन तरीकों से पहनकर स्‍टाइलिश लुक ले सकती हैं। 

  • अलग रंग चुनें: डेनिम में अलग-अलग रंग अच्छे लगते हैं। जैसे हल्के रंग की डेनिम शर्ट के साथ गहरे रंग की जींस स्टाइलिश लगती है।
  • बैलेंस रखें: डेनिम कपड़ों के साथ इस्तेमाल की जाने वाली एक्सेसरीज के रंग में बैलेंस होना जरूरी है। जैसे अगर कपड़े एक ही रंग और स्टाइल के हैं तो जूते और बैग अलग रंग के होने चाहिए।
  • लेयरिंग करें: डेनिम में लेयरिंग काफी अच्छी लगती है। जैसे डेनिम जैकेट के अंदर सफेद टी-शर्ट या टॉप पहन सकती हैं या फिर टॉप के ऊपर लांग या शॉर्ट जैकेट डाल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- साड़ी हो या जींस, हर आउटफिट के साथ जचेंगी ये कश्मीरी कढ़ाई वाली डेनिम जैकेट्स

ट्रेंडिंग स्टाइल

शर्ट और जींस: हल्के रंग की डेनिम शर्ट और डार्क रंग की जींस का मेल स्टाइलिश लगता है।
जैकेट और स्कर्ट: डेनिम जैकेट के साथ डेनिम की लांग या शॉर्ट स्कर्ट फैशनेबल लगती है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Instagram

लेखक- सुमन अग्रवाल

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।