EXCLUSIVE PICS: दीपिका और रणवीर के तिरुपति दर्शन, पहली एनिवर्सरी पर कुछ ऐसा रहा लुक देखें तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को आज एक साल हो गया है। 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में इस जोड़े ने शादी की थी। शादी का जलसा दो दिन तक चला था जहां रणवीर और दीपिका दोनों ही एक दूसरे के साथ बिलकुल मैचिंग कपड़ों में दिखे थे। इतना ही नहीं दीपिका और रणवीर शादी के बाद से कई बार इस तरह के मैचिंग आउटफिट्स में दिख चुके हैं तो फिर क्यों उनकी शादी की सालगिराह में ये रिवाज न फॉलो हो। दरअसल, अपनी शादी की पहली सालगिराह मनाने दीपिका और रणवीर तिरुपति गए हैं और भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेते हुए दोनों का लुक काफी अच्छा लग रहा है।
कांजीवरम साड़ी में सजी दीपिका-
दीपिका पादुकोण इस मौके पर कांजीवरम साड़ी में सजी हुई थीं। वो इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि क्या बताया जाए। रेड और गोल्ड रंग की साड़ी के साथ गहनों से सजी हुई थीं। उन्होंने टेम्पल ज्वेलरी पहनी हुई थी। उनका चोकर स्टाइल हार और साथ ही लंबा नेकलेस उनके लुक को पूरा कर रहा था। इसी के साथ, उन्होंने मांग में सिंदूर भरा हुआ था।

इसे जरूर पढ़ें- 52 की उम्र में भी जूही चावला है फिट और अट्रैक्टिव, जानिए उनका फिटनेस सीक्रेट
View this post on Instagram
मैचिंग आउटफिट में दिखे रणवीर-
रणवीर सिंह भी दीपिका के साथ सही जुगलबंदी कर रहे थे। उन्होंने कुर्ता पैजामा सेट पहना हुआ था। इसके अलावा, एम्ब्रॉइडरी वाला बंद गले का नेहरू जैकेट। रणवीर सिंह का जैकेट गोल्ड एम्ब्रॉइडरी से सजा हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने हॉट पिंक और गोल्ड रंग का स्टोल लिया हुआ था।

परिवार वाले थे साथ-
दीपिका और रणवीर दोनों के ही परिवार वाले उनके साथ थे। इस मौके पर दीपिका की मां उज्जवला पादुकोण ने वैसी ही गोल्डन साड़ी पहनी हुई थी जैसी दीपिका ने अपने रिसेप्शन पर पहनी थी।
दीपिका की साड़ी और लेबल-
दीपिका की साड़ी पर डिजाइनर लेबल दिख रहा है। दीपिका वैसे तो हमेशा सब्यसाची की साड़ियों में ही दिखती हैं। उन्होंने अपनी एनिवर्सरी में भी सब्यसाची साड़ी पहनी है।

अनीषा पादुकोण का लुक-
अनीषा पादुकोण ने इस मौके पर आइवरी व्हाइट सूट पहना था जिसमें गोल्डन रंग की डिजाइन बनी हुई थी। इसी के साथ, प्रकाश पादुकोण भी मौजूद थे।

इसे जरूर पढ़ें- आलिया का फेवरेट फूड है दाल-चावल, फिट रहने के लिए आप भी ट्राई करें
रणवीर के परिवार का लुक-
रणवीर सिंह का परिवार भी इस दिन खास गेटअप में दिखा। उनकी मां अंजू भवनानी ने पीले रंग का सूट पहना हुआ था। उनकी बहन रितिका भवनानी ने ऑरेंज रंग का सूट पहना हुआ था इसके साथ ही उनके पिता जगजीत सिंह भवनानी ने भी कुर्ता पैजामा पहना हुआ है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जिस तरह से अपने परिवार के साथ तिरुपति में दिखे हैं वो देखकर काफी अच्छा लग रहा है। उनकी पहली सालगिराह मनाने के लिए कुछ खास तैयारियां की गई हैं। दीपिका और रणवीर की शादी की तरह उनकी सालगिराह में भी उन्होंने अपने लुक को सबसे अलग रखा।
Photo Credit: pallav_paliwal
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।