सिलवा रही हैं डीप नेक ब्लाउज तो ट्राई करें ये खूबसूरत डिजाइन

साड़ी के साथ-साथ ब्लाउज डिजाइन का भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। अगर ब्लाउज का डिजाइन सुंदर और यूनीक हो तो इससे सिंपल साड़ी भी डिजाइनर लगती है। इसलिए आजकल मार्केट में एक से बढ़कर एक ब्लाउज डिजाइन मिलने लगे हैं।
क्या आप साड़ी पहनती हैं? ऐसे में ब्लाउज के नए-नए डिजाइन्स की तलाश करती रहती होंगी? डीप नेक ब्लाउज का फैशन कभी भी पुराना नहीं हो सकता है। अगर आपको अपनी साड़ी या लहंगे के लिए ब्लाउज सिलवाना है तो आज हम आपके लिए कुछ बेहद सुंदर और स्टाइलिश डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप भी सिलवा सकती हैं।
स्ट्रैपी वी नेक ब्लाउज
वेलवेट का फैशन दोबारा से ट्रेंड कर रहा है। आप भी इस डिजाइन का ब्लाउज सिलवा सकती हैं। ब्लाउज को सुंदर बनाने के लिए नीचे की तरफ बॉर्डर पर हैवी गोटा लगवाएं। इस तरह के ब्लाउज के साथ चोकर पहनें। लॉन्ग नेकलेस डीप ब्लाउज पर अच्छे नहीं लगते हैं।
लेस वर्क ब्लाउज डिजाइन
आप चाहें तो एक्सपेरिमेंट के लिए स्लीवलेस डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आप सिंपल ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं तो ब्लाउज पर लेस लगवा सकती हैं। ज्यादातर कलर्स पर गोल्डन लेस अच्छी लगती है।
इसे भी पढ़ें:ब्लाउज की ये डीप नेक डिजाइंस आपको देंगी ग्लैमरस लुक
डीप नेक नॉट ब्लाउज डिजाइन
ऑनलाइन आपको इस डिजाइन में कई कलर और पैर्टन मिल जाएंगे। इस तरह के ब्लाउज की कीमत करीब 500-100 रूपये के बीच है। आप चाहें तो टेलर से भी यह स्टिच करवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:लहंगे के साथ बैकलेस ब्लाउज की ये डिजाइंस आपको देगी ग्लैमरस लुक
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप ब्लाउज स्टिच करवा रही हैं तो अंदर की तरफ एक्सट्रा कपड़ा जरूर रखें। भविष्य में अगर आपका वजन बढ़ जाता है तब भी आप अपने फेवरेट ब्लाउज को पहन सकती हैं।
- ब्लाउज का डिजाइन आपके बॉडी टाइप पर भी निर्भर करता है। अगर आपके कंधे चौड़े हैं तो आप कोल्ड शोल्डर ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
- आपको अपने ब्रेस्ट साइड के हिसाब भी ब्लाउज का डिजाइन देखना चाहिए। अगर ब्रेस्ट का साइज हैवी है तो हैवीएम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज न चुनें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।