Small Gold Mangalsutra Designs: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं ये छोटे 'गोल्ड मंगलसूत्र', देखें डिजाइंस

आजकल ज्यादातर महिलाएं भारी और बड़े मंगलसूत्र की बजाय छोटे और सिंपल डिजाइंस को ज्यादा पसंद कर रही हैं। खासतौर पर वर्किंग वुमन या फिर कॉलेज जाने वाली लड़कियां ऐसे मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं, जो स्टाइलिश भी हों और रोजाना पहनने में भी आरामदायक रहें। छोटे गोल्ड मंगलसूत्र न सिर्फ देखने में एलिगेंट लगते हैं, बल्कि इन्हें आप वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।
अगर आप भी अपने लिए एक सुंदर और हल्का मंगलसूत्र ढूंढ रही हैं, तो यहां बताए गए कुछ लेटेस्ट डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
नाम वाला छोटा मंगलसूत्र डिजाइन
अगर आप अपने ज्वेलरी में पर्सनल टच पसंद करती हैं, तो नाम वाला मंगलसूत्र डिजाइन आपके लिए सबसे खास रहेगा। इस तरह के मंगलसूत्र में आपके या आपके पार्टनर के नाम का पेंडेंट बना होता है, जो इसे यूनिक लुक देता है। यह डिजाइन बहुत ही सिंपल और एलिगेंट होता है, जिसे आप रोजाना पहन सकती हैं। खास बात यह है कि यह डिजाइन गिफ्ट के लिए भी एकदम परफेक्ट ऑप्शन माना जाता है।
जरकन वाला छोटा मंगलसूत्र डिजाइन
जरकन या स्टोन वर्क वाले मंगलसूत्र आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इस डिजाइन में छोटे-छोटे चमकदार स्टोन्स लगे होते हैं, जो आपके लुक को थोड़ा ग्लैमरस बना देते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपका मंगलसूत्र सिंपल होने के साथ-साथ थोड़ा शाइनी भी लगे, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसे आप पार्टी या ऑफिस दोनों जगह आसानी से पहन सकती हैं।
दिल शेप वाला छोटा मंगलसूत्र डिजाइन
दिल शेप यानी हार्ट डिजाइन हमेशा से ही प्यार और रिश्ते की खूबसूरती को दर्शाता है। दिल के आकार वाला छोटा मंगलसूत्र बहुत ही प्यारा और ट्रेंडी लगता है। यह डिजाइन खासकर नई शादीशुदा महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। इसे पहनकर आपका लुक और भी ज्यादा क्यूट और स्टाइलिश नजर आता है। आप इसे रोजाना भी पहन सकती हैं और किसी खास मौके पर भी कैरी कर सकती हैं।
छोटी चेन वाला मंगलसूत्र डिजाइन
अगर आपको बेहद सिंपल और मिनिमल लुक पसंद है, तो छोटी चेन वाला मंगलसूत्र आपके लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें पतली गोल्ड चेन के साथ छोटा सा पेंडेंट लगा होता है, जो बहुत ही हल्का और आरामदायक होता है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए खास है, जो ज्यादा भारी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करतीं। इसे आप ऑफिस, घर या बाहर कहीं भी आसानी से पहन सकती हैं।
अगर आप एक ऐसा मंगलसूत्र ढूंढ रही हैं, जो रोजाना पहनने के लिए कंफर्टेबल हो और साथ ही स्टाइलिश भी दिखे, तो छोटे गोल्ड मंगलसूत्र डिजाइंस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होंगे। आपको ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इन्हें जरूर ट्राई करें। यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक करें और ऐसे ही टिप्स के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।