Mangalsutra Designs: रोजाना के लिए पहन सकती हैं मंगलसूत्र के ये डिजाइंस

Latest Mangalsutra Designs: मंगलसूत्र के कई डिजाइन आपको आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन हर डिजाइन को आप रोजाना के लिए नहीं पहन सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मंगलसूत्र में सिंपल से सिंपल लेकर हैवी से हैवी वजन और डिजाइन के मंगलसूत्र आसानी से मिल जाएंगे।
हिन्दू धर्म में लगभग हर सुहागन मंगलसूत्र पहनती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मंगलसूत्र के कुछ खास डिजाइंस जिन्हें आप रोजाना के लिए पहन सकती हैं।
डबल चैन डिजाइन मंगलसूत्र (Double Chain Mangalsutra Design)

आजकल डबल चैन में आपको मंगलसूत्र के कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि आर्टिफिशियल में इसमें आपको लगभग 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में काफी अलग-अलग तरह की क्वालिटी देखने को मिल जएगी। इसमें स्टोन के अलावा आपको हार्ट शेप, पर्ल जैसे कई डिजाइन देखने को मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें : Mangalsutra Designs : रोजाना के लिए बेहद खास हैं मंगलसूत्र के ये नए डिजाइंस
इनफिनिटी डिजाइन मंगलसूत्र (Infinity Design Mangalsutra)

वहीं अगर आप मॉडर्न डिजाइन का मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं तो इस तरह का इनफिनिटी डिजाइन आप चुन सकती हैं। अगर आप गोल्ड में इस तरह का मंगलसूत्र खरीद रही हैं तो इसमें आप बारीक डायमंड भी लगवा सकती हैं।
सिंगल स्टोन डिजाइन मंगलसूत्र (Single Stone Mangalsutra Design)

अगर आप मंगलसूत्र में सिंपल से सिंपल डिजाइन चुनना चाहती हैं तो केवल एक सिंगल स्टोन वाले इस तरीके के मंगलसूत्र को पहन सकती हैं। इस तरह का आर्टिफिशियल मंगलसूत्र आपको लगभग 100 रुपये से 200 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें : मंगलसूत्र के वो टॉप 5 डिज़ाइन जो आपने इससे पहले कभी नहीं देखे होंगे
पर्ल डिजाइन मंगलसूत्र ( Pearl Design Mangalsutra)

पर्ल डिजाइन देखने में बेहद क्लासी लुक देने में मदद करता है। इस तरह का मंगलसूत्र आप चाहे तो पार्टी वियर लुक में भी कैरी कर सकती हैं। साथ ही इसके लिए आप बारीक और छोटे साइज की चैन ही चुनें और रोजाना के लिए साथ में आप मैचिंग पर्ल इयररिंग्स को पहन सकती हैं।
अगर आपको रोजाना के लिए पहनने के लिए मंगलसूत्र के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Meesho, caratlane
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।