Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

Short Kurti Designs: ऑफिस लुक को बनाएं स्टाइलिश, ट्राई करें कॉटन शॉर्ट कुर्ती की ये लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आप भी अपने ऑफिस लुक को अपग्रेड करना चाहती हैं तो यहां बताई गई लेटेस्ट कॉटन शॉर्ट कुर्ती डिजाइंस को अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इन डिज़ाइन से आप एलेगेंट लुक के साथ परफेक्ट स्टाइल भी जोड़ सकती हैं।
Updated:- 2026-06-16, 09:45 IST
image

अगर आप भी अपने ऑफिस लुक को थोड़ा स्टाइलिश बनाना चाहती हैं और गर्मी में कूल लगना चाहती हैं तो आजकल शार्ट कुर्तियां काफी ट्रेंड में हैं। खासतौर पर गर्मी और मानसून में कॉटन फैब्रिक सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि यह हल्का, सॉफ्ट और स्किन फ्रेंडली होता है। ऐसे में कॉटन शॉर्ट कुर्तियां आपके ऑफिस वॉर्डरोब के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। ये कुर्तियां न केवल आपको प्रोफेशनल लुक देंगी बल्कि पूरे दिन आरामदायक महसूस कराएंगी। अगर आप भी ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो यहां से आईडिया ले सकती हैं। 

एब्स्ट्रैक्ट प्रिंटेड कॉटन वी नेक कुर्ती

अगर आप सिंपल लेकिन ट्रेंडी लुक पसंद करती हैं तो एब्स्ट्रैक्ट प्रिंटेड कॉटन वी-नेक कुर्ती आपके लिए परफेक्ट है। नेवी ब्लू कलर की यह कुर्ती दिखने में एलिगेंट और प्रोफेशनल नजर आती है।

abstract cotton kurti

इसमें वी-नेकलाइन, थ्री-क्वार्टर स्लीव्स और स्ट्रेट फिट डिजाइन दिया गया है जो ऑफिस के लिए बेस्ट डिज़ाइन हो सकती है। इसकी एबव-नी लेंथ इसे मॉडर्न टच देती है। आप इसे सफेद या बेज रंग की पैंट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ में छोटे ईयररिंग्स और घड़ी पहनकर अपना ऑफिस लुक कम्पलीट कर सकती हैं।

अर्जक प्रिंट पेप्लम कुर्ती

आजकल अर्जक प्रिंट काफी ट्रेंड में है। ब्राउन और रेड कलर कॉम्बिनेशन वाली यह आलिया कट पेपलम कुर्ती एथनिक और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है।

arjak print peplum top

इसमें वी-नेकलाइन, लॉन्ग स्लीव्स दिए गए हैं जो इसे खास बनाते हैं। यह कुर्ती उन महिलाओं के लिए अच्छी है जो ऑफिस में थोड़ा यूनिक और फैशनेबल लुक चाहती हैं। इसे आप स्ट्रेट पैंट के साथ पहनकर क्लासी ऑफिस आउटफिट तैयार कर सकती हैं। इसके साथ फ्लैट्स या ब्लॉक हील्स भी आपके लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में भी लगेंगी बेहद खूबसूरत, बस वार्डरोब में शामिल करें ये 5 ड्रेसिस आइडिया

पैस्ले प्रिंट स्क्वायर नेक कुर्ती

पैस्ले प्रिंट कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है। ऑफ व्हाइट और क्रीम कलर की यह प्योर कॉटन कुर्ती बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट दिखाई देती है। इसमें स्क्वायर नेक और फ्लेयर्ड स्लीव्स है जो इसे स्टाइलिश बनाती है।

pasley print kurti

अगर आप ऑफिस में सेमी-फॉर्मल लुक चाहती हैं तो ये अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसका लाइट कलर गर्मी के मौसम के लिए बहुत अच्छा और आरामदायक हो सकता है। यह गर्मियों के मौसम में भी काफी आरामदायक हो सकता है। इसे आप पेस्टल रंग की ट्राउजर और मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chikankari Short Kurti Under Budget: जींस और स्कर्ट पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये चिकनकारी शॉर्ट कुर्तियां, बजट में मिलेगा रॉयल लुक

फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ती

फ्लोरल प्रिंट हमेशा फ्रेश और फेमिनिन लुक देता है। यह कॉटन शॉर्ट कुर्ती ऑफिस के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसमें नॉच्ड नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन दिया है जो आपके ऑफिस लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाता है।

floral print sleeveless kurti

अगर आप ऑफिस में कैजुअल वियर कैरी कर सकती हैं तो यह कुर्ती आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। इसे डेनिम जींस, ट्राउजर या कॉटन पैंट के साथ स्टाइल कर सकती है।

अगर आप भी गर्मी में अपने ऑफिस लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो यहां दिए गए कुर्ती के डिज़ाइन परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।