बारिश के मौसम में भी लगेंगी बेहद खूबसूरत, बस वार्डरोब में शामिल करें ये 5 ड्रेसिस आइडिया

मॉनसून में केवल कपड़े ही नहीं, बल्कि फुटवियर का चुनाव भी ध्यान से करना चाहिए, क्योंकि कई बार कपड़े तो अच्छे चुन लिए जाते हैं, लेकिन खराब फुटवियर की वजह से कीचड़ की छीटें आपके कपड़ो को गंदा कर देती हैं।
Updated:- 2026-06-14, 15:24 IST
5 rainy season outfit ideas for stylish look in monsoon

मॉनसून का मौसम, साल का सबसे हसीन समय होता है, क्योंकि रिमझिम बारिश और ठंडी हवाएं दिल को सुकून देती हैं। यह वह समय होता है जब घर से बाहर निकलने का और घूमने का मन करता है। रोज ऑफिस निकलते हुए, गर्मी की वजह से मन खराब नहीं होता। ऐसे में इस सुहावने मौमस में हर कोई अपने लुक में कुछ बदलाव करना चाहता है। हालांकि, बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखना एक बड़ी परेशानी होती है। गीली सड़कें, कीचड़ और पानी से कपड़े भीग जाएं, तो पूरा दिन खराब हो जाता है। ऐसे में आप सही फैशन टिप्स और ट्रेंड्स को अपनाएंगी, तो आपको बारिश के मौसम में अपने स्टाइल से कॉम्प्रोमाइज नहीं करना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बारिश में पहनने के लिए स्टाइलिश और कंफर्टेबल ड्रेसिस आइडियाज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

नी-लेंथ शर्ट ड्रेस

बारिश के मौसम में पहनने के लिए घुटनों तक के ड्रेसिस आइडिया भी बेस्ट हैं। यह ड्रेस न ही बारिश की वजह से नीचे से भीगेगी और पहनने में भी आरामदायक रहेगी। लंबे कपड़ों का किनारा बारिश में सबसे पहले गीला होता है, इसलिए आप इस तरह की ड्रेस कैरी कर सकती हैं। यह ड्रेस ऑफिस लुक के लिए भी बेस्ट है।

rainy season outfits for women

image credit-TITTLI/myntra

शॉर्ट कुर्ती और एंकल-लेंथ स्ट्रेट पैंट

मॉनसून में पहनने के लिए आप एंकल-लेंथ स्ट्रेट पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती भी कैरी कर सकती हैं। इसमें आप गोल कल कुर्ती का डिजाइन चुनें। इस पैंट नीचे तक नहीं होती, इसलिए जल्दी भीगने की चिंता भी नहीं होती। इंडियन वियर पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बारिश में पहनने के लिए यह बेस्ट है। ऑफिस और डेली वियर में इसे पहना जा सकता है।

comfortable monsoon wear ideas

image credit- Anouk X fwd/myntra

मिडी ड्रेस (Midi Dress)

बारिश में इससे अच्छी ड्रेस और क्या होगी। हर दिन पहनने के लिए इस तरह की ड्रेस काफी आरामदायक होती है। कई लोग इसे हर दिन अलग-अलग तरह से स्टाइल करना पसंद करते हैं। कभी बेल्ट के साथ पहनते हैं, तो कभी शॉर्ट ड्रेस की तरह कैरी कर सकती हैं। बारिश में पहनने के लिए है यह बेस्ट ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें- Frock Suit Designs: सिंपल सोबर लुक के लिए स्टाइल करें फ्रॉक सूट, जानें कैसे पसंद करें डिजाइंस

stylish clothes for monsoon

image credit- SV SUVEENA /flipkart

ट्राउजर के साथ ओवरसाइज शर्ट

बारिश में इस तरह का लुक भी काफी अच्छा लगता है, क्योंकि लंबी जींस या वाइड-लेग पैंट डिजाइन की तरह इसका नीचे का हिस्सा जल्दी गीला नहीं होता। यह लुक काफी मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है। ऑफिस और कॉलेज जाने वाली महिलाओं के लिए यह स्टाइल अच्छा है।

इसे भी पढे़ं- Belt Designs for Women: जींस से लेकर ड्रेस तक, हर लुक के लिए परफेक्ट हैं ये बेल्ट, देखें डिजाइंस

स्कर्ट और शॉर्ट्स का कॉम्बिनेशन

कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो बारिश में आप स्कर्ट और शॉर्ट्स का ऑप्शन चुन सकती हैं। यह सामने से स्कर्ट जैसा दिखता है, लेकिन अंदर से शॉर्ट्स की तरह होता है। इसमें अंदर कट बना होता है, जो बारिश में चलने के लिए आरामदायक है। बैठने और सीढ़ियां चढ़ने में भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं होती। साथ ही यह काफी फैशनेबल भी दिखता है।

skorts monsoon outfit ideas

image credit- KBOPLEMQ/amazone

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।