Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

Cotton Saree for Office: ऑफिस के लिए बेस्ट हैं कॉटन की ये साड़ियां, देखें डिजाइंस की खूबसूरत तस्वीरें

साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए आपको ब्लाउज के डिजाइन को लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में चल रहे डिजाइन का ही सिलवाना चाहिए। इसके लिए आप स्लीवलेस से लेकर फुल स्लीव्स में कई डिजाइंस देख सकती हैं।
Updated:- 2024-09-01, 13:00 IST
cotton saree designs for office wear

साड़ी एवरग्रीन फैशन में रहती है। ऐसे में इसकी कई तरह की ड्रेपिंग स्टाइल और तरह-तरह की डिजाइंस की साड़ियां आपको देखने को मिल जाएंगी। फैशन के बदलते दौर में आजकल सिंपल और स्किन फ्रेंडली के कपड़े सबसे ज्यादा पसंद किए जाने लगे हैं।

cotton border design

ऐसे में आजकल कॉटन फैब्रिक से बनी साड़ी काफी चलन में है। इसे खासकर फॉर्मल और डेली वियर के लिए पहनना पसंद किया जाता है। तो आइये देखते हैं कॉटन साड़ी के कुछ खास डिजाइंस, जिन्हें आप ऑफिस के लिए खास पहन सकती हैं। साथ ही, बताएंगे इन खूबसूरत साड़ियों को स्टाइलिश लुक देने के लिए आसान टिप्स- 

मॉडर्न डिजाइन कॉटन साड़ी 

modern saree look

मॉडर्न में आपको में आपको कई सारे फूल-पत्ती,लाइन डिजाइन की साड़ी के पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। फ्लोरल में आपको बिना बॉर्डर वाली कॉटन साड़ी भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इस तरह की खूबसूरत साड़ी आपको मार्केट में लगभग 700 रुपये में देखने को मिल जाएगी।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ में आप ब्लैक कलर के टर्टल नेक टॉप को ब्लाउज की तरह पहनें।

इसे भी पढ़ें:  Saree Fashion: बोरिंग साड़ी लुक को बनाना है स्टाइलिश तो डॉली जैन के इन आसान हैक्स की लें मदद

प्रिंटेड डिजाइन कॉटन साड़ी 

printed border saree

प्रिंटेड डिजाइन की साड़ी में आपको केरी, फ्लोरल, बॉर्डर प्रिंट जैसे कई पैटर्न में तरह-तरह की साड़ियां देखने को मिल जाएंगी। इस तरह की खूबसूरत साड़ी के साथ में ब्लाउज के लिए आप स्लीवलेस डिजाइन को चुन सकती हैं। देखने में इस तरह के पैटर्न काफी स्टाइलिश लुक देने का काम करते हैं।

HZ Tip: इस तरह के लुक में आप सिल्वर ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: V Neck Blouse: साड़ी के साथ खूब जचेंगे वी-नेक डिजाइन के ये ब्लाउज, देखें तस्वीरें 

बॉर्डर डिजाइन कॉटन साड़ी

border design saree

बॉर्डर वाली साड़ी एवरग्रीन पसंद की जाती है। इसमें कॉटन की साड़ी को आप किसी भी फॉर्मल और यहां तक की घर पर डेली भी पहन सकती हैं। इसमें ज्यादातर आपको दो कलर के कॉम्बिनेशन में गोल्डन कलर के स्टाइलिश बॉर्डर की साड़ी का डिजाइन देखने को मिल जाएगा।

HZ Tip: इस तरह के साड़ी लुक में कानों में गोल्डन झुमकी को स्टाइल कर सकते हैं।

cotton saree

 

अगर आपको साड़ी के ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: ragavi, mishaboutique, myntra, ajio, meesho

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।