Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:21 AM IST

V Neck Blouse: साड़ी के साथ खूब जचेंगे वी-नेक डिजाइन के ये ब्लाउज, देखें तस्वीरें

Blouse For Saree: ब्लाउज के डिजाइन को चुनने के लिए आप साड़ी के पैटर्न और स्टाइल का खासतौर से ध्यान रखें। इसके लिए आप सेलेब्रिटीज के लेटेस्ट लुक्स को री-क्रिएट करें।
Updated:- 2024-07-14, 21:09 IST
v neck blouse designs

साड़ी पहनना हम सभी पसंद करते हैं। साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए ब्लाउज का डिजाइन भी लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो करना जरूरी होता है। ब्लाउज में आजकल वी-नेक किया जाना काफी पसंद आने लगा है।

stylish v neck

तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं वी-नेक ब्लाउज के लेटेस्ट डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे अपने लुक में जान डालने के आसान टिप्स-

ब्रॉड वी-नेक डिजाइन 

 broad v neck

अगर आपके बड़े गले के डिजाइन पहनना चाहती हैं या आप प्लस साइज हैं तो इस तरह के फ्रंट के अलावा बैक में डिजाइनर लुक पा सकती हैं। इस तरह का ब्लाउज बनवाने के लिए आप सिल्क फैब्रिक को चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Backless Blouse Designs: साड़ी में सेलिब्रिटी जैसा ग्‍लैमरस लुक चाहिए, तो बैकलेस ब्‍लाउज के ये डिजाइंस ट्राई करें

lace v neck

लेस वी-नेक डिजाइन 

लेस वाले ब्लाउज देखने में बेहद फैंसी लुक देने में मदद करते हैं। फैंसी लुक ब्लाउज को प्लेन साड़ी के साथ में आप पहन सकती हैं। देखने में इस तरह के ब्लाउज आपको काफी रॉयल लुक देने का काम करेंगे। इसके लिए आपको किनारी से लेकर चौड़े डिजाइन की लेस मार्केट में मिल जाएगी।

stylish blouse

डोरी वी-नेक ब्लाउज 

ज्यादा ब्रॉड गला पहन रही हैं और बार-बार कंधा गिरने लगता है तो इस तरह से डोरी लगवाकर ब्लाउज को परफेक्ट फिटिंग दे सकती हैं। डोरी को हैवी लुक देना चाहती हैं तो लटकन लगवाकर सकती हैं।

dori v neck

इसे भी पढ़ें: Round Neck Blouse: देखें गोल गले के अलग-अलग डिजाइंस जो आपके सिंपल साड़ी लुक को बना देंगे स्टाइलिश

 ग्लास वी-नेक ब्लाउज 

glass v neck

आजकल ग्लास नेक ब्लाउज को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इस तरह के नेकलाइन को आप डीप या शॉर्ट अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकती हैं। इस तरह की नेकलाइन के साथ में गले में चोकर और स्टड्स इयररिंग्स पहन सकती हैं।

glass v neck design

 

अगर आपको ब्लाउज के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।