सीशेल नेकलेस से पाएं डिफरेंट लुक, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस

फैशन के इस बदलते दौर में हर महिला अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती है। अगर आप भी किसी खास मौके पर ट्रेडिशनल आउटफिट या एथनिक आउटफिट के साथ कुछ ट्रेंडी ज्वेलरी भी शामिल करना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट शंक डिजाइन वाली माला के कुछ ऐसे बेहतरीन डिजाइंस बताएंगे, जो आपके गले की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ स्टाइलिश लुक देंगे।
स्टारफिश और शंक कौड़ी से बनी माला
अगर आपके घर पर कोई खास फंक्शन होने वाला है या आप किसी इवेंट में जा रही हैं और उस इवेंट में साड़ी या ट्रेडीशनल आउटफिट पहन रही हैं, तो अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप इस तरह की स्टारफिश और शंक कौड़ी से बनी माला को पहनकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
-1782555038276.jpg)
स्नेक चेन कौड़ी डिजाइन माला
आपके लिए इस तरह की स्नेक चेन कौड़ी डिजाइन माला भी सही रहेगी, जो न सिर्फ आपके ट्रेडीशनल आउटफिट को खास बनाएगी, बल्कि आप इसे फॉर्मल वियर या कैजुअल वियर के साथ भी शामिल कर सकती हैं। कौड़ी वाली ऐसी माला डिजाइन इन दिनों अधिकतर लड़कियों को पसंद आ रही हैं, जिसे आप भी ट्राई कर सकती हैं।
-1782555063634.jpg)
यह भी पढ़ें- Chain Bracelet Set: मॉडर्न और एस्थेटिक लुक के लिए चुनें चेन ब्रेसलेट सेट्स, देंगे परफेक्ट लुक
सीशेल गोल्डन चेन डिजाइन माला
आजकल शंक वाली ज्वेलरी का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिसे महिलाएं पहनकर अपने लुक को और खास बना रही हैं। ऐसे में आप इस तरह की सीशेल गोल्डन चेन डिजाइन माला को भी पहनकर डिफरेंट लुक पा सकती हैं। ऐसी माला के नए कलेक्शंस आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।
-1782555087364.jpg)
शैल पेंडंट पर्ल शंक माला
अगर आप किसी बीच पर जा रही हैं और वहां अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो आप किसी भी बीच वियर ड्रेस को पहनकर साथ में ऐसी खूबसूरत शैल पेंडंट पर्ल शंक माला को भी पहन सकती हैं। इस तरह की माला आपके बीच लुक को और बेहतर और खास बनाने में मदद करेगी।
-1782555098373.jpg)
स्टारफिश मल्टिपल शंक पर्ल माला
यही नहीं अगर आप वर्किंग वुमन है और आपके ऑफिस में कई खास फंक्शन होने वाला है और आप उस दौरान अपने लुक को भीड़ से हटकर बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए स्टारफिश मल्टिपल शंक पर्ल माला परफेक्ट हो सकती है। ऐसी माला ऑफिस इवेंट में होने वाले फंक्शन के दौरान पहनने के लिए सही रहेगी।
-1782555025483.jpg)
आप इन सभी तरह की ज्वेलरी को केवल कॉलेज और ऑफिस ही नहीं बल्कि किसी भी ट्रिप के दौरान भी पहनकर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। ऐसी ज्वेलरी आपको डिफरेंट और गॉर्जियस लुक देने में भी मदद करेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/manga joias/Taema Ahmed
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।