Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

Multi Layer Pearl Choker Designs: रॉयल लुक के लिए बेस्ट हैं ये मल्टी-लेयर पर्ल चोकर डिजाइंस, शादी और पार्टी में हर कोई रह जाएगा देखता

शादी और पार्टी में अगर आप भी रॉयल और एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं, तो एक बार मल्टी-लेयर पर्ल चोकर डिजाइंस पहनें। कुंदन पेंडेंट से लेकर ट्रेडिशनल पांचलड़ा मोतियों के ये चोकर डिजाइंस साड़ी और लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। नीचे लेख में पढ़ें डिजाइंस के बारे में।
Updated:- 2026-06-09, 18:16 IST
image

Multi-Layer Pearl Choker Designs: शादी-ब्याह का सीजन हो या कोई खास पार्टी, हर महिला सबसे खूबसूरत और रॉयल दिखना चाहती है। इसके लिए सही आउटफिट के साथ परफेक्ट ज्वेलरी का होना बहुत जरूरी है। आजकल ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न लुक के लिए मल्टी-लेयर पर्ल चोकर डिजाइंस काफी ट्रेंड में हैं। मोतियों की कई लेयर्स से बने चोकर गले को एक भरा-भरा और बेहद खूबसूरत लुक देते हैं। चाहे आप हैवी बनारसी साड़ी पहन रही हों या फिर कोई डिजाइनर इंडो-वेस्टर्न गाउन, पर्ल चोकर हर कपड़े के साथ एकदम फिट बैठते हैं।

अगर आप भी किसी अपकमिंग फंक्शन के लिए अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन मल्टी-लेयर पर्ल चोकर डिजाइंस दिए गए हैं जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

कुंदन और स्टोन पेंडेंट के साथ मल्टी-लेयर पर्ल चोकर (Kundan And Stone Pendant Multi Layer Pearl Choker)

इस डिजाइन में मोतियों की बारीक 4 से 5लेयर्स होती हैं, जिनके बीच में या साइड में एक बड़ा और खूबसूरत कुंदन या अनकट डायमंड का पेंडेंट लगा होता है। यह डिजाइन पूरी तरह से राजपूती और रॉयल वाइब देता है। अगर आप शादी के दिन लाल, मैरून या पेस्टल रंग का लहंगा पहन रही हैं, तो यह चोकर आपके गले की खूबसूरती को दोगुना कर देगा।

Kundan And Stone Pendant Multi Layer Pearl Choker

इसे भी पढ़ें- Party Wear Mojari Designs: एथनिक आउटफिट के साथ खूब जंचेंगे मोजरी के ये डिजाइंस, स्टाइलिश पार्टी लुक के लिए करें ट्राई

ट्रेडिशनल सातलड़ा या पांचलड़ा पर्ल चोकर (Traditional Satlada or Panchlada Pearl Choker)

पांचलड़ा चोकर पुराने जमाने के रॉयल लुक से जुड़ा है, जो आज भी एवरग्रीन है। इसमें मोतियों की 5 या 7 परतें गले से सटी होती हैं। कुछ डिजाइंस में ये परतें नीचे की ओर थोड़ी लटकती हुई भी होती हैं। यह चोकर सिल्क या कांजीवरम साड़ियों के साथ बेहद लाजवाब लगता है। इसके साथ आपको कोई और भारी ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं पड़ती।

Traditional Satlada or Panchlada Pearl Choker

फ्लोरल मोटिफ और कलर्ड बीड्स मिक्स चोकर (Floral Motif and Coloured Beads Mix Choker)

अगर आप पूरी तरह से सफेद मोतियों से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो रंग-बिरंगे पत्थरों और फ्लोरल डिजाइन वाले पर्ल चोकर चुन सकती हैं। इसमें मोतियों के बीच-बीच में हरे या लाल रंग के बीड्स पिरोए जाते हैं, जो आपके आउटफिट के रंग से मैच कर सकते हैं। यह डिजाइन शादी के संगीत, मेहंदी या कॉकटेल पार्टी के लिए एकदम बेस्ट है।

Floral Motif and Coloured Beads Mix Choker deign

मिनिमलिस्टिक बारीक पर्ल चोकर (Minimalistic Fine Pearl Choker)

अगर आपको बहुत ज्यादा भारी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं है और आप एक सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो बारीक छोटे मोतियों वाला 3-लेयर चोकर आपके लिए परफेक्ट है। यह चोकर वी-नेक ब्लाउज, गाउन या फिर फ्यूजन वियर के साथ बहुत क्लासी लगता है। यह आपको बिना किसी तामझाम के एक सोफिस्टिकेटेड और मॉडर्न लुक देता है।

Minimalistic Fine Pearl Choker

इसे भी पढ़ें- White Stone Studded Jhumka Design: हर आउटफिट पर खूब जचेंगे व्हाइट स्टोन स्टडेड झुमका के ये डिजाइंस

स्टाइलिंग टिप्स (How To Style Choker)

मल्टी-लेयर पर्ल चोकर पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके ब्लाउज या ड्रेस का नेकलाइन थोड़ा डीप या ब्रॉड हो। इसके साथ छोटे पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स पहनने से आपका लुक और भी निखर जाएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Pinterest

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।