Footwear Ideas for Engagement Look: हैवी लहंगे के साथ कैरी करें ये कंफर्टेबल फुटवियर, दिखेंगी खूबसूरत

Footwear Ideas for Engagement Look: अगर आप भी अणि इंगेजमेंट में लहंगे के साथ पहनने के लिए फुटवियर की तलाश में हैं, तो आज इस खबर में हम आपको कुछ लेटेस्ट फुटवियर डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। 
Updated:- 2026-06-22, 17:05 IST
image

भारतीय महिलाएं सबसे ज्यादा अपनी शादी और सगाई में अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अलग-अलग तरह के आउटफिट और एक्सेसरीज शामिल करती है। ऐसे में अगर आपकी भी सगाई होने वाली है और आप अपने इंगेजमेंट वाले लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो अब लहंगे के साथ आप कुछ ट्रेंडी फुटवियर शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन फुटवियर डिजाइंस के बारे में।

गोल्डन स्टोन वर्क प्लेटफॉर्म सैंडल

अगर आप भी अपनी सगाई में लहंगा पहनने का सोच रही हैं, तो लहंगे के साथ इस तरह की खूबसूरत गोल्डन स्टोन वर्क प्लेटफॉर्म सैंडल को आप शामिल कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपके इंगेजमेंट वाले लुक को बेहतर बनाएंगे, बल्कि आपके पैरों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे। 

1 - 2026-06-22T164450.299

रोज गोल्ड ब्लॉक हील्स

अगर आप अपनी सगाई के लिए खूबसूरत लहंगा सिलेक्ट कर चुकी है, लेकिन इसके साथ कौन से फुटवियर पहने इस बात को लेकर परेशान है, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के फुटवियर को चुन सकती हैं। ऐसे फुटवियर इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर दुल्हनों को पसंद आ रहे हैं।

4 - 2026-06-22T164448.434

फ्लोरल एम्ब्रोइडरी शार्प हील्स

आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला फुटवियर भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप इंगेजमेंट में या शादी के किसी भी फंक्शन के दौरान पहनकर अपने वेडिंग और इंगेजमेंट लुक को खास बना सकती हैं। ऐसे फुटवियर आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे।

4 - 2026-06-22T164448.434

यह भी पढ़ें- High heels Designs: कम हाइट की लड़कियों को लंबा और स्टाइलिश दिखाएंगे ये हील्स डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

ग्लिटर प्लेटफॉर्म हील्स

आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ग्लिटर प्लेटफॉर्म हील्स भी बेस्ट हो सकते हैं, जिसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी फुटवियर की दुकान से खरीद कर शामिल कर सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आसानी से मिल जाएंगे।

3 - 2026-06-22T164446.220

रोज गोल्ड स्पार्कलिंग हील्स

अधिकतर महिलाएं लहंगे के साथ कौन से फुटवियर पहने इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और फुटवियर सिलेक्ट नहीं कर पाती हैं, तो कंफ्यूज होने के बजाय आप रोज गोल्ड स्पार्कलिंग हील्स को लहंगे के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे फुटवियर इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं।

5 - 2026-06-22T164442.127

यह भी पढ़ें- Sliders & Flip Flops for Summer: गर्मियों में हील्स और भारी जूतों के बजाय शामिल करें स्लाइडर्स और फ्लिप फ्लॉप चप्पलें, मिलेगा आरामदायक लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/Redlip22/soft desi era/G/Orangelips

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।