Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:18 AM IST

Sliders & Flip Flops for Summer: गर्मियों में हील्स और भारी जूतों के बजाय शामिल करें स्लाइडर्स और फ्लिप फ्लॉप चप्पलें, मिलेगा आरामदायक लुक

Sliders & Flip Flops for Summer: अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के अलावा पैरों को आरामदायक फील देने के लिए अच्छी और कंफर्टेबल फुटवियर की तलाश में है, तो आज हम आपको इस खबर में कुछ लेटेस्ट कंफर्टेबल फ्लिप फ्लॉप फुटवियर डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए परफेक्ट रहेगी। 
Updated:- 2026-06-04, 09:30 IST
image

गर्मी के मौसम में आरामदायक चप्पल पहनने से पूरा दिन हल्का महसूस होता है। ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में पहनने के लिए ऐसी स्लिपर्स की तलाश में है, जो आपको कंफर्ट लुक दे, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और फ्लिप फ्लॉप स्लीपर डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो गर्मी के मौसम में पैरों में पहनने के लिए बेस्ट हो सकती है।

क्रीम कलर प्रिंटेड स्लाइडर्स फ्लिप-फ्लॉप

अगर आपको आउटफिट के हिसाब से फुटवियर पहनना बहुत पसंद है और आप अलग-अलग तरह के फुटवियर शामिल करती हैं, तो गर्मी के मौसम में पहनने के लिए आप इस तरह की क्रीम कलर प्रिंटेड स्लाइडर्स फ्लिप-फ्लॉप बेस्ट रहेगी। इसे आप किसी भी ट्रिप के दौरान पहनकर हल्का और आरामदायक महसूस कर सकती हैं।  

1 - 2026-06-03T144010.925

नेवी ब्लू और व्हाइट रबर स्लाइडर्स

यही नहीं अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा रही हैं और डेली वियर में पहनने के लिए फुटवियर की तलाश में है, जो आपके लिए यह नेवी ब्लू और व्हाइट रबर स्लाइडर्स परफेक्ट हो सकती है। इस तरह की स्लीपर खास कर गर्मी के मौसम में पहनने के लिए सबसे परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप केजुअल आउटफिट के साथ शामिल करें। 

4 - 2026-06-03T144013.090

ब्लैक एंड व्हाइट टेक्सचर्ड स्लाइडर्स

आप चाहें, तो गर्मी के मौसम में अपने पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और आरामदायक महसूस करने के लिए इस तरह की ब्लैक एंड व्हाइट टेक्सचर्ड स्लाइडर्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे स्लीपर के डिजाइंस आपको नजदीकी बाजार में किसी भी जूते-चप्पल की दुकान पर आसानी से मिल सकते हैं या आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से भी खरीद सकती हैं।  

5 - 2026-06-03T144015.532

यह भी पढ़ें- Footwear Designs: जींस के साथ पहनें ये 4 फुटवियर, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश और स्मार्ट

धारीदार ओपन टो स्लाइडर्स

अगर आप भी गर्मी के मौसम में ऐसे स्लीपर की तलाश में है, जिसे पहनकर आप आरामदायक महसूस करने के साथ ही अपने पैरों की खूबसूरती को भी बढ़ा सके, तो अब आपको फुटवियर को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह के धारीदार ओपन टो स्लाइडर्स को शामिल कर सकती हैं। इन दिनों ऐसे स्लीपर अधिकतर लड़कियों को पसंद आ रहे हैं।

6 (82)

सनफ्लॉवर फैबमेट स्लीपर्स

आपके लिए इस तरह के सनफ्लॉवर फैबमेट स्लीपर्स भी परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं, जिसे आप किसी भी ट्रिप या आउटिंग के दौरान कैजुअल वियर के साथ पहनकर घर से निकल सकती हैं। इसे पहनकर आप तेज गर्मी में भी आरामदायक महसूस कर पाएंगी। इस तरह के स्लीपर को आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।   

2 - 2026-06-03T144019.021

यह भी पढ़ें- Footwear for Travel: सफर में कंफर्ट और स्टाइल के लिए बेस्ट हैं ये 5 फुटवियर, पैरों में नहीं होगा दर्द

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  myntra/Deals4you/Carlton London/Carlton London sports/flipkart

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।