Diwali 2026 Trendy Footwear Designs: दिवाली पर पैरों को दें स्टाइलिश लुक, ट्राई करें फुटवियर के ये 5 सुंदर डिजाइन

इस दीवाली अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप कैसी सैंडल पहनें, तो हम आपके लिए कुछ ऑप्शन्स लेकर आए हैं। आइए यहां जानते हैं।
Updated:- 2026-11-04, 12:05 IST
Diwali 2026 Best Footwear Designs

Diwali 2026 Best Footwear Designs: दिवाली का मतलब है सुबह से शाम तक भागदौड़ - लक्ष्मी पूजन, मेहमानों का आना-जाना, फोटो शूट, घर की सजावट और फिर रात में पार्टी। ऐसे में अगर पैरों में ऊंची हील वाली चप्पल होगी तो पूरा लुक तो अच्छा लगेगा, लेकिन पैरों का दर्द मूड खराब कर देगा।

इस दिवाली हम आपके लिए ऐसे फुटवियर लेकर आए हैं, जिन्हें आप पूरे दिन पहन सकती हैं और ये आपके लहंगा, साड़ी या कुर्ता सेट के साथ एकदम रॉयल भी लगेंगे। आइए देखते हैं 5 ऐसे ऑप्शन जो हर फेस्टिव लुक को कम्फर्टेबल बना देंगे।

दिवाली के लिए स्टाइलिश फुटवियर

इस दिवाली अगर आप बिना हैवी सैंडल पहने भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऑप्शन्स लेकर आए हैं। आइए देखते हैं।

1. एम्ब्रॉयडरी वाली जूतियां

एम्ब्रॉयडरी वाली जूतियां दिवाली की सबसे सेफ चॉइस हैं। जरदोजी, रेशम के धागे और मोती के काम वाली जूतियां फ्लैट होती हैं और 2-3 बार पहनने के बाद आपके पैर के शेप में ढल जाती हैं। इन्हें आप लहंगा और अनारकली दोनों के साथ पहन सकती हैं।

एस्टीमेटेड प्राइस: ₹1200 - ₹3500

Juttis

image credit- Pinteret (purelypalpable.)

2. ओपन-टो स्लिप-ऑन चप्पल

अगर आपको बंद जूती से गर्मी लगती है तो यह बेस्ट है। हल्के स्टोन या शीशे के काम वाली यह चप्पल बहुत हल्की होती हैं और इनकी हील लगभग 0.5 इंच ही होती है, जिससे चलने-फिरने में आसानी रहती है। कैजुअल कुर्ते से लेकर इंडो-वेस्टर्न लुक तक सब पर चलती है।

एस्टीमेटेड प्राइस: ₹900 - ₹2500

open toe slip

image credit- Pinteret (Amscollection)

3.  वेज हील्स

जिन्हें हाइट चाहिए, लेकिन पेंसिल हील में बैलेंस नहीं बनता, उनके लिए वेज हील्स वरदान हैं। इसमें वजन पूरे पैर पर बराबर बंट जाता है। दिवाली के लिए वेलवेट या रोज गोल्ड, गोल्डन कलर की वेज लें, जो भारी सिल्क साड़ी के साथ ग्रेसफुल लगती है।

एस्टीमेटेड प्राइस: ₹1800 - ₹4000

wedge sandals

image credit- Pinteret (Her Style Edit)

4. ब्लॉक हील्स

दिवाली कार्ड पार्टी या डिनर के लिए अगर थोड़ी हील चाहिए तो स्टिलेटो को छोड़ें। चौड़े बेस वाली लो-ब्लॉक हील्स पैरों को थकाती नहीं हैं और टखने को सपोर्ट देती हैं। गोल्डन, ब्रॉन्ज या शिमरी पेस्टल कलर हर आउटफिट से मैच हो जाता है।

एस्टीमेटेड प्राइस: ₹2000 - ₹4500

block heels

image credit- Pinteret (Beauty Meets Style28)

5. कोल्हापुरी चप्पल

ट्रेडिशनल टच पसंद है तो बीड्स और छोटे मिरर वर्क वाली कोल्हापुरी से बेहतर कुछ नहीं। यह जमीन से बिल्कुल लगी हुई होती हैं, इसलिए लॉन या टाइल्स पर भी चलना आसान होता है। कुर्ता-पायजामा और शरारा दोनों के साथ इनका लुक देसी और क्लासी लगता है।

एस्टीमेटेड प्राइस: ₹800 - ₹2200

Kolhapuri

image credit- Pinteret (Fashionwithsa)

सैंडल पहनने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

दिवाली के दिन सैंडल पहनने से पहले इन बातों को जरूर फॉलो करें। ऐसा करने से आपको पैरों में दर्द नहीं होगा।

  • दिवाली से 2-3 दिन पहले ही जूती खरीदकर घर में 2-3 बार पहनकर ब्रेक-इन कर लें।
  • नॉन-स्लिप सोल वाली चप्पल लें, क्योंकि दिवाली पर तेल-दीये से फर्श फिसलन भरी हो सकती है।
  • अगर पूरे दिन खड़े रहना है तो जेल कुशन वाला सोल अंदर लगा लें।
  • लेदर या फैब्रिक जूती पर हल्का सिलिकॉन स्प्रे कर दें तो रंगोली के रंग या मिठाई के दाग से बचाव होगा।

यह भी पढ़ें- Summer Jutti Designs: गर्मियों में एथनिक लुक के साथ आप भी ट्राई करें ये ट्रेंडी और कम्फर्टेबल जूती डिजाइंस

इस साल की दीवाली में अगर आपको भी स्टाइलिश और कंफर्टेबल फुटवियर पहनना है, तो ऊपर वाले ऑप्शन आपके लिए सही हो सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- Pinteret ($D FindZ)

FAQ
दिवाली पर पूरे दिन के लिए कौन सी हील सबसे आरामदायक रहेगी?
पूरे दिन के लिए वेज हील्स या 1 से 1.5 इंच की लो ब्लॉक हील्स सबसे आरामदायक होती हैं, क्योंकि इनमें वजन बराबर बंटता है और पैरों में दर्द नहीं होता।
क्या जूतियां भारी लहंगे के साथ पहन सकते हैं?
हां, फ्लैट जूतियां भारी लहंगे या साड़ी के नीचे बिल्कुल नहीं दिखतीं, इसलिए आप बिना हील के भी लंबी दिखेंगी और चलने में आसानी भी रहेगी।
फेस्टिव फुटवियर को लंबे समय तक कैसे संभाल कर रखें?
इस्तेमाल के बाद सूखे कपड़े से साफ करके टिशू पेपर भरकर डिब्बे में रखें और नमी वाली जगह से दूर रखें ताकि एम्ब्रॉयडरी काली न पड़े।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।