herzindagi
chunri print saree designs for sawan pic

Chunri Print Saree Designs: सावन में चुनरी प्रिंट साड़ी के ये डिजाइंस आपको नई दुल्हन जैसा देंगे लुक

सावन के इस खूबसूरत मौसम में चुनरी प्रिंट साड़ी पहनकर आप नई दुल्हन जैसा आकर्षक लुक पा सकती हैं। ये डिजाइंस न केवल आपको ट्रेडिशनल लुक देंगे बल्कि आपको मॉडर्न स्टाइल में भी बेस्ट दिखाएंगे।
Editorial
Updated:- 2024-07-23, 17:10 IST

सावन के मौसम में चुनरी प्रिंट साड़ी के डिजाइंस बहुत ज्यादा ट्रेंड में आ जाते हैं। दरअसल, चुनरी प्रिंट को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। सावन का महीना खुशियों और उत्सवों का प्रतीक होता है। सावन में बहुत सारे तीज-त्योहार भी आते हैं, जिनमें से कुछ खास महिलाओं के लिए होते हैं। इन त्योहारों पर रंगीन कपड़े पहनना और साज-श्रृंगार करना सभी महिलाओं को पसंद होता है। ऐसे में चुनरी प्रिंट की साड़ी पहनने का क्रेज सावन में कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। इस साड़ी की खासियत है कि इसे युवा, उम्रदराज और नई दुल्‍हन कोई भी पहन सकता है और चमकता-दमकता लुक पा सकता है। चुनरी प्रिंट साड़ियां हमेशा से ही भारतीय परिधान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। यह साड़ियां अपनी विशेषता, जीवंतता और पारंपरिकता के कारण हर महिला के वार्डरोब में विशेष स्थान रखती हैं। चलिए आज हम आपको इस साड़ी के महत्‍व और प्रिंट्स के बारे में बताते हैं और कुछ डिजाइंस भी दिखाते हैं। 

कैसा होता है चुनरी प्रिंट? 

चुनरी प्रिंट की साड़ी की खूबसूरती इसकी बारीक डिजाइन और रंगों की विविधता में छुपी होती है। चुनरी प्रिंट राजस्थान और गुजरात के पारंपरिक वस्त्रों का एक अभिन्न हिस्सा है, यह डिजाइन समय के साथ और भी लोकप्रिय हो गया है। इन साड़ियों में बंधनी, बंधेज और लहरिया प्रिंट का विशेष रूप से इस्तेमाल होता है, जो इन्हें और भी आकर्षक बनाता है।

सावन के मौसम में जब चारों ओर हरियाली और ताजगी होती है, तब इन चुनरी प्रिंट साड़ियों का विशेष आकर्षण नजर आता है। यह साड़ियां न केवल पहनने में आरामदायक होती हैं, बल्कि देखने में बहुत ही सजली लगती हैं। सावन के इस मौसम में आप चुनरी प्रिंट की साड़ी के विभिन्न डिजाइंस का चयन कर सकती हैं, जो आपको नई दुल्हन जैसा लुक देंगे।चलिए कुछ डिजाइंस हम आपको दिखाते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Ajrak Saree: ऑफिस में स्टाइल करें अजरक साड़ी, जानें तरीका

लाल और सफेद चुनरी प्रिंट साड़ी:

लाल और सफेद का कॉम्बिनेशन हमेशा से ही शादी और उत्सवों के लिए पसंदीदा रहा है। खासतौर पर गुजरातियों में इस कॉम्बिनेशन को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इस रंग के संयोजन की चुनरी साड़ी आपको न केवल पारंपरिक रूप देगी, बल्कि एक नई दुल्हन जैसा भी महसूस कराएगी।

लड्डू प्रिंट की साड़ी: 

लड्डू प्रिंट की साड़ियों में भी बूंदी जितने बड़े गोल आकार के प्रिंट पूरी साड़ी में होते हैा। इन गोल-गोल बूंदियों में अलग-अलग पैटर्न भी आपको मिल सकते हैं। यह पोलका डॉट्स से अलग पैटर्न होता है क्योंकि साड़ी में सॉलिड डॉट्स नहीं होते हैं। छोटे-छोटे गोल आकार से बड़े-बड़े लड्डू बनाते हैं।  Chunri print saree

यह विडियो भी देखें

पीलिया साड़ी: 

पीलिया साड़ी राजस्थानी महिलाओं के मध्य काफी लोकप्रिय है। इस साड़ी को अधिकांश महिलाएं साड़ी के बाद पहनती है और यह बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस साड़ी को पीलिया इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि इसमें लाल और पीले रंग का बैकग्राउंड होता है और पूरी साड़ी में लाल और पीले रंग के सर्कल्‍स बने रहते हैं। 

हरी और पीली चुनरी प्रिंट साड़ी: 

सावन का महीना हरे रंग का प्रतीक है। हरे और पीले रंग की चुनरी प्रिंट साड़ी इस मौसम के लिए परफेक्ट है। यह रंग संयोजन न केवल आंखों को सुकून देगा, बल्कि आपके लुक को भी और खास बनाएगा।

नीली और गुलाबी चुनरी प्रिंट साड़ी: 

नीला और गुलाबी रंग हमेशा से ही एक खूबसूरत संयोजन रहा है। इस रंग की चुनरी साड़ी आपको एक अलग ही आकर्षण प्रदान करेगी। सावन के मौसम में इस रंग की साड़ी पहन कर आप भीड़ से अलग नजर आएंगी। 

Sawan celebration sarees

पारंपरिक बंधेज प्रिंट साड़ी: 

बंधेज प्रिंट चुनरी साड़ी की खासियत होती है। यह साड़ी पारंपरिक होने के साथ-साथ बहुत ही स्टाइलिश होती है। यह साड़ियां आपको नई दुल्हन जैसा लुक देने में मदद करती हैं। इसमें आपको जॉर्जेट, शिफॉन, सिल्क और कॉटन सभी फैब्रिक में ऐसी साडि़यां मिल जाएंगी। 

इसे जरूर पढ़ें- Organza Saree Designs Green: हरियाली तीज पर पहनें ये हरे रंग की ऑर्गेंजा साड़ी, देखें डिजाइन

लहरिया प्रिंट साड़ी: 

लहरिया प्रिंट भी चुनरी प्रिंट का एक हिस्सा है। यह प्रिंट साड़ियों में बहुत ही खूबसूरत लगता है और सावन के मौसम में इसे पहनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Indian festival sarees

इन बातों का रखें ध्‍यान 

चुनरी प्रिंट की साड़ियों को पहनने के साथ-साथ इनकी सही देखभाल भी आवश्यक है। इन्हें हमेशा सूखे स्थान पर रखें और धूप में ज्यादा न सुखाएं, ताकि इनके रंग और गुणवत्ता बरकरार रहें।

इन साड़ियों को आप विभिन्न प्रकार के ब्लाउज डिजाइंस के साथ आप पहन सकती हैं। इस साड़ी की सादगी ही आपको खूबसूरत अंदाज देती है। आप इस साड़ी को और भी ज्यादा डिजाइनर लुक देने के लिए ज्वेलरी पर फोकस कर सकती हैं।  

इस प्रकार, सावन के इस खास मौसम में चुनरी प्रिंट साड़ियों के विभिन्न डिजाइंस को अपनाकर आप खुद को एक नई दुल्हन जैसा लुक दे सकती हैं और इस खुशनुमा मौसम का भरपूर आनंद ले सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।