दुल्हन के लिए शादी का दिन सबसे अहम होता है और इस दिन वे सबसे सुन्दर ही दिखना चाहती हैं। वहीं बदलते दौर में आपको बिछिया के कई डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए आपको इनके आकार को ध्यान में रखकर और लेटेस्ट फैशन के पैटर्न वाले डिजाइन को ही चुनना चाहिए।
कहते हैं पैरों में बिछिया पहनना बेहद शुभ होता है। तो चलिए देखते हैं बिछिया के नए डिजाइंस और बताएंगे इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जो आपको इन्हें स्टाइलिश लुक देने में करेंगी मदद।
घुंघरू डिजाइन बिछिया
घुंघरू डिजाइन के अंदर आपको मार्केट में कई वैरायटी में बिछिया देखने को मिल जाएंगी। वहीं इन्हें न्यू लुक देने के लिए आप इस तरह से एक नहीं बल्कि 2 से 3 उंगलियों वाले बिछिया को खरीद सकती हैं और चाहे तो अपने हिसाब से इसे कस्टमाइज करवाकर पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:देखें चांदी की बिछिया के ये सबसे खूबसूरत डिजाइन
फ्लावर डिजाइन बिछिया
मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक को बरकरार रखना चाहती हैं तो इस तरीके के फ्लावर के शेप वाले बिछिया को पैरों में पहन सकती हैं। इस तरह का डिजाइन लगभग हर तरह के आकार के पैरों की खूबसूरती को दोगुना करने में मदद करता है। इस तरीके में आपको पत्ती के डिजाइन में भी बिछिया देखने को मिल जाएगी।
स्टोन डिजाइन बिछिया
अगर आप फैंसी डिजाइन के बिछिया को पैरों में पहनना चाहती हैं तो स्टोन वाले इस खूबसूरत डिजाइन के बिछिया पहन सकती हैं। इसमें आपको अपनी पसंद के अनुसार कई सारे अन्य कलर के भी नग में बिछिया खरीदने को आसानी से मिल जाएंगे। ज्यादातर इसमें मैरून और ग्रीन को पसंद किया जाता है।इसे भी पढ़ें: Wedding Fashion: बिछिया के ये 5 लेटेस्ट डिजाइन पैरों को बनाएंगे खूबसूरत
मॉडर्न डिजाइन बिछिया
मॉडर्न और मिनिमल लुक के बिछिया को पैरों में पहनना चाहती हैं तो इस तरह से वी-शेप में आप मॉडर्न डिजाइन वाली इस बिछिया को पैरों में पहन सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आप व्हाइट गोल्ड या प्लैटिनम में भी बनवा सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो आप आर्टिफिशियल में भी इसके कई डिजाइन खरीद कर पहन सकती हैं।
अगर आपको दुल्हन के लिए बिछिया के नए डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit: unniyarcha, meesho, shyle, sriselvalakshmijewellers
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों