Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:35 PM IST

हरतालिका तीज 2026 पर पहनें ये 3 चंदेरी कॉटन सूट्स, मिलेगा परफेक्ट लुक

Chanderi Cotton Suits for Thin Women: इस साल हरतालिका तीज के दिन अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए दुबली-पतली महिलाएं ये खूबसूरत चंदेरी कॉटन सूट्स ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-07, 19:02 IST
image

हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद उल्लास और उमंग से भरा त्योहार होता है। इस दिन महिलाएं झूला झूलती हैं, हाथों में मेहंदी रचाती हैं और एक से बढ़कर एक खूबसूरत कपड़े भी पहनती हैं। हालांकि, दुबली-पतली या लीन बॉडी शेप वाली महिलाएं अक्सर अपने आउटफिट को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। वे हमेशा ऐसे कपड़ों की तलाश में रहती हैं, जिनमें वे बहुत ज्यादा दुबली न लगें और दिखने में खूबसूरत लगें।

दुबली-पतली महिलाओं के लिए 3 बेस्ट चंदेरी कॉटन सूट डिजाइंस

चंदेरी कॉटन फैब्रिक शरीर पर चिपकता नहीं है और बॉडी को एक परफेक्ट शेप देता है। ऐसे में स्लिम फिगर वाली महिलाएं हरतालिका तीज पर कुछ ट्रेंडी चंदेरी कॉटन सूट्स ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन ट्रेंडिंग सूट डिजाइंस के बारे में -

1. अंगरखा स्टाइल चंदेरी कॉटन सूट

अंगरखा स्टाइल वाले सूट आजकल हर महिला की पहली पसंद बने हुए हैं। ऐसे सूट चेस्ट और वेस्ट लाइन को काफी खूबसूरत दिखाते हैं, जिससे आपका लुक एकदम परफेक्ट नजर आता है। हरतालिका तीज के लिए आप किसी गहरे रंग का चंदेरी अंगरखा सूट चुन सकती हैं।

ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के सूट के साथ आप हल्की ज्वेलरी पहनें और लाइट मेकअप रखें।

1 (53)

(image credit: myntra/AMOREE)

2. हैवी जरी और जरी-बूटी वर्क चंदेरी सूट

तीज-त्योहारों पर हैवी जरी और जरी-बूटी वर्क वाले सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे में आप हरतालिका तीज के खास मौके पर पूजा-पाठ के समय इस तरह के सूट पहन सकती हैं। ये सूट डिजाइंस आपको एक रिच और परफेक्ट एथनिक लुक देने में मदद करते हैं।

ऐसे करें स्टाइल: इस सूट के साथ आप हैवी बॉर्डर वाला दुपट्टा कैरी कर सकती हैं और साथ में न्यूड मेकअप ट्राई कर सकती हैं। 

2 (52)

(image credit: nykaafashion/AVANSHEE)

3. जैकेट स्टाइल चंदेरी कॉटन सूट

दुबली-पतली महिलाओं के लिए जैकेट स्टाइल चंदेरी कॉटन सूट भी बेस्ट ऑप्शन रहेगा। इस तरह के सूट डिजाइंस आपके शरीर को थोड़ा भरा-पूरा दिखाने में मदद करते हैं। इन्हें पहनकर आप अपने फेस्टिव लुक को और भी खास बना सकती हैं। ऐसे सूट आपको ऑनलाइन और मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

ऐसे करें स्टाइल: जैकेट स्टाइल चंदेरी सूट के साथ आप ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स पहनें और अपना मेकअप हल्का ही रखें।   

यह भी पढ़ें- हैवी हिप्स वाली महिलाओं के लिए 3 परफेक्ट सूट कट्स, देंगे स्लिम लुक

3 (35)

(image credit: amazon/Aspora Store)

चंदेरी सूट पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

चंदेरी कॉटन सूट चुनते और पहनते समय कुछ जरूरी बातों का खास ख्याल रखें -

  • अगर आपके कंधे पतले हैं, तो नेकलाइन और आस्तीन का चुनाव ध्यान से करें।
  • चंदेरी कुर्ती के साथ आप लेगिंग्स या धोती पैंट्स पेयर कर सकती हैं।
  • सीधे कट की बजाय कलीदार या ए-लाइन चंदेरी कुर्ती आपके शरीर को एक नेचुरल कर्व देती है।
  • दुबली महिलाओं पर ब्राइट और लाइट कलर्स काफी सुंदर लगते हैं। 

यह भी पढ़ें- दुबली-पतली महिलाएं सूट में दिखेंगी अट्रैक्टिव, नोट करें ये 3 स्टाइलिंग टिप्स

निष्कर्ष: हरतालिका तीज के खास पर्व पर अपने बॉडी शेप को खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक देने के लिए आप इस बार इन चंदेरी सूट डिजाइंस में से अपना पसंदीदा स्टाइल चुनकर ट्राई कर सकती हैं। ये सभी सूट्स आपके फेस्टिव लुक को बेहद खास बना देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।