Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

पूजा के लिए परफेक्ट हैं ये 4 येलो-ऑरेंज बंधेज सूट डिजाइंस

पूजा-पाठ के दौरान अक्सर महिलाएं लाल पीला या गहरा रंग पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप भी इस फेस्टिव सीजन 3 ट्रेंडी येलो ऑरेंज बंधेज सूट डिजाइंस जानिए गोटा-पट्टी, अनारकली और स्ट्रेट कट सूट के साथ अपने एथनिक लुक को खास बनाने के तरीके।
Updated:- 2026-08-25, 20:33 IST
image

भारतीय महिलाएं पूजा-पाठ के दौरान लाल, पीला और नारंगी रंग पहनना पसंद करती हैं। इन रंगों को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभता, पवित्रता, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप भी इस साल त्योहारों पर पहनने के लिए इन्हीं रंगों के आउटफिट्स की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। आज हम आपको राजस्थान और गुजरात के प्रसिद्ध पारंपरिक बंधेज आउटफिट्स के बारे में बताएंगे, जो पूजा-पाठ के दौरान पहनने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

फेस्टिव सीजन के लिए 3 ट्रेंडी येलो-ऑरेंज बंधेज सूट डिजाइंस

बंधेज सूट न सिर्फ रॉयल और स्टाइलिश लुक देता है, बल्कि त्योहारों और पूजा-पाठ पर पहनने के लिए भी इसे बेहद शुभ और बेस्ट माना जाता है। अगर आप भी किसी पूजा में पहनने के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट की तलाश कर रही हैं, तो आपके लिए ये 3 येलो-ऑरेंज बंधेज सूट डिजाइंस एकदम परफेक्ट रहेंगे।

1. पीला-नारंगी पेप्लम कुर्ता और शरारा बंधेज सूट

इस साल त्योहारों पर सबसे अलग दिखने के लिए आप साड़ी के बजाय पीला-नारंगी पेप्लम कुर्ता और शरारा बंधेज सूट ट्राई कर सकती हैं। इस सूट में ब्राइट येलो और ऑरेंज दोनों रंगों का कॉम्बिनेशन होता है, जो आपकी खूबसूरती को दोगुना कर सकता है। ऐसे सूट को आप बाजार से कपड़ा खरीदकर टेलर से भी सिलवा सकती हैं। इस सूट की नेकलाइन और आस्तीन पर आप बारीक गोटा-पट्टी लेस लगवा सकती हैं।

1 (24)

(Image credit/PINTEREST/TheEditCo1)

2. येलो-ऑरेंज बंधानी प्रिंट वाला अनारकली सूट

अगर आप पूजा के मौके पर थोड़ा हैवी और रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह अनारकली सूट सबसे बेस्ट हो सकता है। इसका घेरा बहुत ही खूबसूरत होता है, जो आपको एक अलग और यूनिक लुक देगा। इस तरह के सूट आपको आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर मिल जाएंगे। आप चाहें तो इस सूट के साथ गोटा-पट्टी या लहरिया प्रिंट वाला दुपट्टा भी पेयर कर सकती हैं।

3 (18)

(Image credit/PINTEREST/Pehnaava Indiaa)

3. फुल स्लीव्स कुर्ता प्लाजो और हैवी बंधेज दुपट्टा सूट

अगर आप त्योहारों पर सोबर और एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आपके लिए फुल स्लीव्स कुर्ता प्लाजो विथ हैवी बंधेज दुपट्टा सूट सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें कुर्ते और प्लाजो के बॉर्डर पर बारीक लेस लगाई जाती है, जो आपके पूरे लुक को और भी खास बनाने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Bandhej Saree Designs: हर खास मौके पर पहनने के लिए बेस्ट हैं 5 लेटेस्ट राजस्थानी बंधेज साड़ियां, मिलेगा एकदम परफेक्ट लुक

5 (9)

(Image credit/PINTEREST/Luna Closet | Fashion & Outfits)

बंधेज सूट को स्टाइलिश अंदाज में कैरी करने के टिप्स

अगर आप पूजा-पाठ के दौरान अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए इन बंधेज सूट को ट्राई करने की सोच रही हैं, तो इन आसान स्टाइलिंग टिप्स को जरूर आजमाएं -

  • बंधेज प्रिंट दिखने में वैसे ही हैवी होती है, इसलिए इसके साथ बहुत भारी ज्वेलरी पहनने से बचें।
  • सूट के साथ हैवी नेकलेस पहनने के बजाय आप कुंदन या गोटा-पट्टी वाले खूबसूरत झुमके ट्राई कर सकती हैं।
  • बंधेज सूट के साथ मैचिंग या कंट्रास्ट हाथों में चूड़ियां पहनने से आपका लुक बेहद शानदार दिखेगा।
  • दुपट्टा बंधेज सूट को और भी क्लासी बना देता है। आप दुपट्टे को एक कंधे पर पिन करके खुला छोड़ सकती हैं।
  • बंधेज सूट के साथ आप पारंपरिक पंजाबी जूती या कोल्हापुरी चप्पल पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Bandhej Skirt for Women: फेस्टिव सीजन और कैजुअल आउटिंग दोनों के लिए बेस्ट हैं ये बंधेज स्कर्ट, मिलेगा स्टाइलिश लुक

अगर आप भी घर में होने वाली पूजा में भीड़ से अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए इन ट्रेंडी पीले और नारंगी बंधेज सूट को जरूर ट्राई कर सकती हैं। यह खास तौर पर त्योहारों और पूजा-पाठ के मौके पर पहनने के लिए सबसे सही चॉइस हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

FAQ
पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में पीले और नारंगी बंधेज सूट पहनना क्यों शुभ माना जाता है?
सनातन परंपरा में पीला रंग समृद्धि व पवित्रता का और नारंगी रंग सकारात्मक ऊर्जा व भक्ति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए पूजा-पाठ के लिए यह कॉम्बिनेशन सबसे उत्तम होता है।
क्या बंधेज (बांधनी) सूट को हर मौसम में पूजा के दौरान आसानी से पहना जा सकता है?
जी हां, सूती, जॉर्जेट और चंदेरी फैब्रिक में बने बंधेज सूट्स बेहद हल्के और आरामदायक होते हैं, जिन्हें आप किसी भी मौसम में आसानी से कैरी कर सकती हैं।
बंधेज सूट की चमक और प्रिंट लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इसे कैसे धोना चाहिए?
बंधेज के सूट्स को पहली बार हमेशा ड्राई क्लीन ही कराना चाहिए या घर पर ठंडे पानी में माइल्ड डिटर्जेंट से हल्के हाथों से धोना चाहिए ताकि रंग न छूटे।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।