जब भी हम कहीं बाहर जाने के लिए तैयार होते हैं, तो अक्सर अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी सर्च करते हैं। किसी को हैवी नेकलेस सेट पहनना पसंद होता है, तो कोई अपने लिए लाइट वर्क वाली ज्वेलरी पहनना पसंद करता है। वहीं कई सारे लोग सिर्फ इयररिंग्स को वियर करना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आपको भी सूट या साड़ी के साथ इयररिंग्स पहनने पसंद है, तो इसके लिए आप यहां दिखाए गए चांदबाली डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इसमें आप खूबसूरत नजर आएंगी।
फ्लोरल डिजाइन वाली चांदबाली
अगर आप सिंपल या प्रिंटेड साड़ी और सूट वियर कर रही हैं, तो इसके साथ आप फ्लोरल डिजाइन वाली चांदबाली को वियर कर सकती हैं। इसमें आपका पूरा लुक अच्छा लगेगा। इसमें आपको ऊपर के डिजाइन में फ्लोरल पैटर्न मिलेगा। वहीं नीचे के डिजाइन में आपको स्टोन और पर्ल मिलेगा। इससे चांदबाली हैवी लगेगी। आप इस तरह की डिजाइन वाली इयररिंग्स को किसी भी ओकेजन पर पहन सकती हैं। यह आपको मार्केट में 250 से 300 रुपये में मिल जाएगी।
पर्ल डिजाइन वाली चांदबाली
आप अपने सूट और साड़ी लुक के लिए पर्ल डिजाइन वाली चांदबाली को भी वियर कर सकती हैं। यह भी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इसमें आपका लुक सबसे अलग नजर आएगा। इसके लिए आप पूरे इयररिंग्स में पर्ल का डिजाइन ले सकती हैं। जिसे आप ऑर्गेंजा फैब्रिक या कॉटन फैब्रिक के आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स आपको मार्केट में 200 से 400 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: ये इयररिंग्स डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे बेहतरीन
क्लासिक चांदबाली डिजाइन
अगर आपको क्लासिक डिजाइन में कोई इयररिंग्स चाहिए, तो इसके लिए आप इस तरह के चांदबाली को वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा भी लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। इसके लिए आप इस फोटो में नजर आने वाले डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इससे आपका साड़ी और सूट लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। इसमें स्टोन और पर्ल दोनों मिलेंगे। इससे आपका लुक और भी सुंदर लगेगा। मार्केट में इस तरह के इयररिंग्स आपको 250 से 400 रुपये में मिल जाएंगे।
इस बार साड़ी और सूट लुक को कंप्लीट करने के लिए चांदबाली वाले इयररिंग्स को वियर करें। इसमें आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Earring Designs: क्लासी लुक के लिए ऑफिस में पहनें ये इयररिंग्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों