herzindagi
image

नवरात्रि में होने वाली माता की चौकी पर पहनने के लिए Avika Gor के इन लुक को करें ट्राई, देखें डिजाइंस

नवरात्रि के मौके पर कई सारे घरों में माता रानी के लिए चौकी रखी जाती हैं। इसमें दोस्त के साथ खास रिश्तेदार भी शामिल होते हैं। अगर आप भी जाने का प्लान कर रही हैं, तो ऐसे में आप एक्ट्रेस अविका गौर से आइडिया ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-31, 09:54 IST

नवरात्रि का त्योहार हम सभी के लिए खास होता है। इन दिनों घर में माता रानी का आगमन होता है। साथ ही, हम अच्छे से तैयार होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रृंगार करना हम सभी को पसंद होता है। माता रानी के दिनों में श्रृंगार करके आप और ज्यादा अच्छी लगती हैं। ऐसे में कई सारे घरों में माता की चौकी रखी जाती है। इसमें काफी सारे खास रिश्तेदार से लेकर दोस्त भी शामिल होते हैं। पूजा पाठ होती है। हर कोई अलग-अलग तरह के कपड़ों को पहनें नजर आता है। ऐसे में आप भी कुछ अलग ट्राई करने के लिए एक्ट्रेस अविका गौर के लुक्स से आइडिया ले सकती हैं। इससे आप अच्छी और सुंदर नजर आएंगी।

अविका गौर का काफ्तान सूट लुक

Kaftan suit look

सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब कुछ अलग डिजाइन के कपड़ों को स्टाइल करने की बात आती है, तो ऐसे में हम अक्सर कुछ अलग ही पहनने के बारे में सोचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक सुंदर नजर आता है। इस बार आप माता की चौकी में पहनने के लिए अविका गौर के इस सूट लुक को ट्राई करें। इस सूट में अविका काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही, इसमें जो प्रिंट है वो काफी अच्छा लग रहा है। आप भी ऐसे ही सूट को वियर कर सकती हैं। इससे आप अच्छी लगेंगी।

अविका गौर का प्लाजो सूट

Palazzo suit look

आप अगर कुछ हैवी ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप अविका गौर के इस सूट लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसमें हैवी एम्ब्राइडरी वर्क का काम किया गया है। दुपट्टा भी थोड़े हैवी डिजाइन में लिया गया है। इसकी वजह से सूट अलग नजर आ रहा है। आप भी माता की चौकी पर इन सूट को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक क्रिएटिव लगेगा। साथ ही, ये आपको मार्केट में आसानी से भी मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Navratri 2025 Kurti Designs : ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है ये स्लिट कट कुर्ती, देखें डिजाइंस

अविका गौर का साड़ी लुक

Silk saree look (2)

माता की चौकी पर अच्छी नजर आएंगी। जब आप सिल्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी में आप भी अविका गौर की तरह खूबसूरत नजर आएंगी। इसके लिए आपको साड़ी को गोल्डन या रेड कलर में चूज करना है। फिर इसे वियर करना है। इससे आपका लुक अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 2000 से 3000 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन पहने ये खूबसूरत थ्री पीस सेट, टिकी रहेगी आप पर नजर

इस बार आप माता की चौकी के लिए अविका गौर के इन लुक्स को क्रिएट करें। इसमें आप सुंदर लगेंगी। साथ ही, आपका लुक भी सबसे अलग दिखाई देगा। आपको इससे आउटफिट डिजाइंस के कई सारे ऑप्शन भी मिल जाएंगे। जिसे ट्राई करके आप अच्छी लगेंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Avika Gor

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।