Alia Bhatt Cannes Look 2025: क्रिस्टल वर्क साड़ी पहनें नजर आईं आलिया भट्ट, तस्वीरों पर डालें नजर 

Alia Bhatt Red Carpet Look: आलिया भट्ट का कान्स लुक की तस्वीरें सामने आ गई हैं। इस लुक में उन्होंने क्रिस्टल वर्क वाली साड़ी को स्टाइल किया। इसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
image

Alia Bhatt Cannes 2025 Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आ गई हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही, फैंस भी उनके इस लुक्स को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। आलिया ने इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में काफी खूबसूरत आउटफिट को कैरी किया है। इस लुक में वह काफी अच्छी नजर आ रही हैं। आर्टिकल में आपको आलिया के लुक के बारे में बताते हैं।

आलिया भट्ट ने स्टाइल की क्रिस्टल वर्क वाली साड़ी

आलिया भट्ट की साड़ी वाले लुक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस इवेंट के लिए उन्होंने साड़ी को स्टाइल किया। जिसे क्रिस्टल वर्क में तैयार किया गया है। इसके साथ पहने हुए ब्लाउज पर भी सेम वर्क किया गया है। इसे डीप नेकलाइन के साथ तैयार किया गया है। इसलिए साड़ी का लुक भी काफी अच्छा नजर आ रहा है। साड़ी के साथ उन्होंने ओपन हेयर स्टाइल और आंखों पर बोल्ड मेकअप लुक क्रिएट किया है। आप भी इनकी तस्वीरों को देखकर साड़ी में उनकी खूबसूरती का अंदाजा लगा सकते हैं।

Cannes

कान्स फिल्म फेस्टिवल में छाया आलिया का लुक

आलिया भट्ट कान्स में पहुंचेंगी इसकी बातें लगातार सोशल मीडिया पर हो रही थी। लेकिन उनका ये प्रिसेंसे वाला लुक हर किसी को हैरान कर देगा। इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था। आलिया का यह आउटफिट लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। इसे बेहद खूबसूरती से डिजाइन किया है। ऑफ शोल्डर डिजाइन वाला यह आउटफिट दिखने के साथ-साथ कैरी किए हुए आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Alia bhatt look

आलिया का गाउन लुक

आलिया ने इस इवेंट के लिए बेज कलर के गाउन को स्टाइल किया है। जिसमें फ्लोरल डिजाइन वाली एम्ब्राइडरी वर्क को किया गया है। वहीं नीचे की तरफ फ्रील बनाई गई है। इसी फ्रील से एक टेल भी तैयार की गई है, ताकि गाउन क्लासी लगे। इसमें किसी भी तरह के हैवी एम्ब्राइडरी वर्क को नहीं किया है। इसलिए गाउन सिंपल और एलीगेंट लग रहा है। इसके साथ उन्होंने स्टड पर्ल इयररिंग्स और हाथों में स्टोन रिंग को कैरी किया है।

Alia bhatt gown look

इसे भी पढ़ें: Urvashi Rautela का कान्स में दिखा अतरंगी अंदाज, पहले तोता और अब बिकिनी डिजाइन बैग लेकर रेड कार्पेट पर पहुंची

आलिया का मेकअप और हेयर स्टाइल

गाउन जितना सिंपल है। उतना ही सिंपल उनका मेकअप और हेयर स्टाइल है। इस गाउन के साथ उन्होंने स्लीक बन हेयर स्टाइल को क्रिएट किया है। साथ ही आगे की तरफ बालों से लट निकाली है। मेकअप की बात करें तो उन्होंने उसे सटल और लाइट रखा है। लिपस्टिक शेड को भी न्यूड चूज किया है। इसलिए आलिया का लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहा है।

Hair and maeu

इसे भी पढ़ें:Cannes Look 2025: कान्स में व्हाइट आउटफिट पहनें नजर आईं ये खूबसूरत हसीनाएं, देखें तस्वीरें

आपको बता दें कि आलिया ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसे देखकर ऐसा माना जा रहा था कि वो देश के बाहर के किसी भी इवेंट का हिस्सा नहीं बनेंगी। लेकिन अब एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंच गई हैं। जहां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram, Alia Bhatt, Pallav palliwal

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP