herzindagi
cannes festival  look actres Urvashi Rautela's second look

Cannes 2024: रेड बॉल गाउन में नजर आईं उर्वशी रौतेला, दूसरे लुक पर डालें नजर

स्टाइलिश लुक पाने के लिए सेलिब्रिटीज नई-नई चीजें अपने लुक में शामिल करते हैं। वहीं रेड कलर भी आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। उर्वशी रौतेला रेड कलर गाउन पहनें रेड कार्पेट पर नजर आईं।
Editorial
Updated:- 2024-05-17, 16:53 IST

हर साल कई इवेंट्स होते हैं, जहां रेड कार्पेट पर कई नामी सेलिब्रिटीज शिरकत करते हैं। वहीं कांस 2024 शुरू हो चुका है। इस बार का थीम सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेल्फ एंपावरमेंट को दर्शाता है। ऐसे में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी कांस की रेड कारपेट पर दूसरी बार वॉक करती नजर आईं। एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हर साल यहां नजर आती हैं। तो आइये देखते हैं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का कांस 2024 लुक और जानेंगे क्या हैं उनके लुक में खास। इसके अलावा बताएंगे इनके लुक से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें- 

उर्वशी रौतेला का दूसरा लुक 

Cannes फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का दूसरा लुक समाने आया हैं। कान्स फेस्टिवल के तीसरे दिन एक बार उर्वशी रेड कार्पेट पर उतरीं। एक्ट्रेस ने न्यूड रेड कलर का गाउन पहना है जिसे Souhir El Gabsi ने डिजाइन किया है। इस ड्रेस फ्लेयर्ड डीटेल है। वहीं साथ ही ये ड्रेस ऑफ शोल्डर में है और इस रेड गाउन के अपर पोर्शन पर रेड स्टोन से एम्ब्रॉयडरी की गयी है साथ ही डीप नेक वाले इस गाउन में कढ़ाई वर्क किया गया है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने कोई भी ज्वेलरी पेयर नहीं की है लेकिन एक्ट्रेस ने रेड स्टोन वाला क्लच और सिल्वर बैली पहनी है। वहीं ब्राउन शेड लिप्सटिक के साथ, रेड आईशैडो, लाइनर, मस्कारा, ब्लश और हाइलाइटर लगाया है और बालों को कर्ल किया है। उर्वशी की ये सबसे बड़ा बॉल गाउन कहा जा रहा है

यह विडियो भी देखें

उर्वशी रौतेला का कांस 2024 लुक

urvashi rautela look

एक्ट्रेस ने कांस 2024 के लिए हॉट पिंक कलर के स्टाइलिश बॉडीकॉन थाई हाई स्लिट गाउन को स्टाइल किया है। स्टेटमेंट लुक के लिए फ्रिल डिजाइन वर्क में केप स्टाइल जैकेट को वियर किया है। इस बोल्ड लुक को डिजाइनर खालेद और मारवान ने डिजाइन किया है। गाउन की बात करें तो ट्यूब स्टाइल शोल्डरलेस गाउन के लिए कॉर्सेट स्टाइल लुक में इसे बनाया गया है। लुक में स्टेटमेंट और डेप्थ डालने के लिए अन्य कई चीजें भी शामिल की गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  Cannes Best Looks: ऐश्वर्या राय बच्चन के इन कांस लुक्स को फैंस ने किया था खूब पसंद

उर्वशी रौतेला के कांस 2024 लुक की स्टाइलिंग में क्या है खासियत?

उर्वशी के कांस 2024 लुक में कई तरह की चीजें इस्तेमाल कर स्टेटमेंट क्रिएट की गई है। ऐसे में सबसे पहले तो इनकी फ्रिल वर्क डिजाइन की केप स्टाइल जैकेट की बात करें तो यह लुक में सबसे ज्यादा जान डालने का काम करती नजर आ रही है। इसके अलावा हाथों में और स्लीव्स के लिए नेट वर्क डिजाइन की दस्ताने और स्लीव्स को बनाया गया है, जो इस लुक में डेप्थ को क्रिएट कर रहे हैं।

cannes  urvashi rautela

एक्ट्रेस के लुक में जान डालने का काम मेकअप और हेयर स्टाइल भी बखूबी निभा रहा है। मेकअप के लिए ग्लास स्किन लुक हैवी आई मेकअप और ग्लॉसी पिंक लिप्स को चुना गया है। इसके आलावा बालों के लिए साइड पार्टिंग वाले स्लीक हेयर बन के साथ में हेयर एक्सेसरीज के लिए डायमंड से भरे हेयर बैंड को स्टाइल किया गया है। यह डायमंड लुक प्लेन गाउन को हैवी लुक देने में सहायता करता नजर आ रहा है। 

ज्वेलरी के लिए केवल कानों में हैवी इयररिंग्स और हाथों में स्टेटमेंट ब्रेसलेट को ही स्टाइल किया गया है। यह दोनों ही चीजें डायमंड वर्क से बनाई गई है।

अगर आपको कांस में कैरी किए उर्वशी रौतेला का लुक पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।