कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 आ चुका है। इस मौके पर इंडियन सेलिब्रिटीज से लेकर हॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां स्टाइलिश अंदाज में जलवा बिखेरती नजर आईं हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 का थीम बेहद दिलचस्प होने वाला है। बता दें कि इस बार काफी अलग थीम कांस के लिए चुना गया है।
इस थीम का नाम है - एक आइकन बनने के कई तरीके (Many Ways To Be An Icon) जो आत्मविश्वास और आत्म-सशक्तीकरण पर केंद्रित है। तो आइये देखते हैं ऐश्वर्या राय बच्चन के कांस में कैरी किए गये कुछ बेस्ट लुक्स-
फैरी प्रिंसेस लुक में एक्ट्रेस ने बहुत खूबसूरत स्काई ब्लू कलर के कैन-कैन वाले इस प्रिंसेस गाउन को स्टाइल किया है। बता दें कि साल 2017 में कैरी किया है। इस लुक में एक्ट्रेस का लुक सिंड्रेला से इंस्पायर था।
बोल्ड रेड लिप्स के साथ सिल्वर और ब्लैक कलर के इस शानदार आउटफिट को एक्ट्रेस ने साल 2023 में कैरी किया था। इस ओपन हेयर स्टाइल वाले लुक में ऐश्वर्या का लुक काफी पावरफुल नजर आ रहा है।
गोल्डन कलर तो एवरग्रीन ट्रेंड में रहता है। वहीं साल 2019 में एक्ट्रेस ने मैटेलिक गोल्डन कलर के इस सिंगल शोल्डर ट्रेल गाउन को स्टाइल किया था। बालों के लिए स्लीक हेयर स्टाइल लुक काफी खूबसूरती के साथ में कॉम्प्लीमेंट करता नजर आ रहा है। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी बेटी आराध्या के साथ में यहां रैंप वॉक किया था।
इसे भी पढ़ें: Cannes 2024: बॉलीवुड के ये सितारे Cannes Film Festival 2024 में हो सकते हैं शामिल
यह विडियो भी देखें
साल 2022 में ओपन ब्रेड हेयर स्टाइल के साथ में फ्लोरल वाइब देते हुए इस ब्लैक कलर के खूबसूरत फ्लोरल वर्क वाले स्टाइलिश गाउन को कैरी किया था। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने आई मेकअप के लिए बोल्ड काजल लुक चुना और लिप्स के लिए मॉव न्यूड कलर से अपने लुक को स्टाइलिश बनाया है।
डिटेल्ड वर्क वाले खूबसूरत बॉडीकॉन गाउन के साथ हॉट रेड कलर की लिपस्टिक के साथ लुक को ऐश्वर्या ने बेहद ग्रेस के साथ में कैरी किया है। वहीं बालों के लिए ओपन स्लीक हेयर स्टाइल को चुना है। गाउन में बनी ट्रेल लुक को काफी पावरफुल बनाती नजर आ रही है।
अगर आपको कांस में कैरी किए ऐश्वर्या राय बच्चन पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit: Instagram/aishwarya rai bachchan
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।