Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:11 PM IST

जन्माष्टमी 2026 पूजा के लिए 4 खूबसूरत ब्राइट येलो एथनिक सूट्स

जन्माष्टमी 2026 पर पूजा के दौरान अगर आप भी आउटफिट सिलेक्ट नहीं कर पा रही हैं, तो परेशान होने के बजाय 4 ब्राइट येलो एथनिक सूट्स को ट्राई कर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
Updated:- 2026-09-01, 16:22 IST
image

श्री कृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का त्योहार उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। इस दिन बाल गोपाल के स्वागत और पूजा-अर्चना के लिए घर-आंगन को सजाया जाता है, साथ ही लोग पारंपरिक परिधान भी पहनते हैं। शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण को पीतांबर यानी पीला रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में आप उनके जन्मदिन के अवसर पर पीले रंग के कपड़े पहनकर इस दिन को सेलिब्रेट कर सकती हैं। पीला रंग भक्ति के साथ-साथ आपकी खूबसूरती को भी बढ़ा देगा।

जन्माष्टमी 2026 के लिए 4 ब्राइट येलो एथनिक सूट डिजाइंस

अगर आप जन्माष्टमी 2026 की विशेष पूजा के लिए लेटेस्ट और ट्रेंडी सूट की तलाश में हैं, तो ब्राइट येलो रंग के ये 4 शानदार सूट डिजाइंस आपके लिए सबसे बेस्ट रहेंगे।

1. सिल्क गोटा-पट्टी वर्क अनारकली सूट

हर खास मौके पर अनारकली सूट बेहद रॉयल और स्टाइलिश लुक देता है। ऐसे में इस साल जन्माष्टमी पर आप शाही और पारंपरिक अंदाज के लिए यह खूबसूरत ब्राइट येलो सिल्क गोटा-पट्टी वर्क अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। इस सूट में कुर्ते के घेरे और स्लीव्स पर बारीक गोटा-पट्टी या जरी का हैवी वर्क देखने को मिलता है।

  • ऐसे करें स्टाइल: इस सूट के साथ आप नेट या चंदेरी का मैचिंग दुपट्टा पेयर कर सकती हैं।
  • इसके साथ येलो पर्ल झुमके एकदम बेस्ट रहेंगे।

1 (4)

(Image credit: nykaafashion/Rain & Rainbow)

2. ट्रेंडी आलिया कट येलो सूट

जन्माष्टमी पर पहनने के लिए आप ट्रेंडी आलिया कट येलो सूट भी ट्राई कर सकती हैं। आजकल इस तरह के सूट डिजाइंस बहुत ज्यादा चलन में हैं, जो आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। इस तरह के सूट को कामकाजी महिलाएं जन्माष्टमी के दिन ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं।

  • ऐसे करें स्टाइल: इस सूट को आप सिगरेट पैंट्स या चूड़ीदार सलवार के साथ पेयर कर सकती हैं।
  • इसके साथ मीनाकारी ज्वेलरी सेट बेहद खूबसूरत लगेगा।   

5 (2)

(Image credit: myntra/SWORNY FASHION)

यह भी पढ़ें- सिंपल प्लेन सूट में भी चार चांद लगा देंगे ये 3 कमाल के लेस डिजाइंस

3. ब्राइट येलो चंदेरी गोटा शरारा सेट

अगर आप जन्माष्टमी के दिन होने वाली पूजा में भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं, तो पूजा के समय हैवी और अट्रैक्टिव लुक के लिए ब्राइट येलो चंदेरी गोटा शरारा सेट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

  • ऐसे करें स्टाइल: इस आउटफिट के साथ आप गोटा बॉर्डर वाला हैवी दुपट्टा स्टाइल कर सकती हैं।
  • येलो चंदेरी गोटा शरारा सेट के साथ कुंदन या पोलकी ज्वेलरी कैरी करें। 

2 (4)

(Image credit: myntra/aachho)

4. अंगरखा स्टाइल येलो कॉटन-सिल्क सूट

अंगरखा स्टाइल वाले सूट भी आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। इसे आप जन्माष्टमी के खास मौके पर पहनकर अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। इस सूट में आगे की तरफ क्रॉस-ओवर पैटर्न होता है, जो खासकर लंबी हाइट वाली महिलाओं पर बहुत जचता है। सूट का यह डिजाइन स्टाइलिश होने के साथ-साथ काफी आरामदायक भी होता है।

  • ऐसे करें स्टाइल: इसके साथ मिरर वर्क या बांधनी दुपट्टा भीड़ से अलग लुक देगा।
  • मिनिमलिस्टिक ज्वेलरी पहनकर आप अपने जन्माष्टमी लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। 

4 (2)

(Image credit: amazon/SARACHNA)

यह भी पढ़ें- हैवी दुपट्टे वाले ये 3 मोनोक्रोम सूट्स फेस्टिव लुक के लिए हैं परफेक्ट

निष्कर्ष: जन्माष्टमी के इस खास अवसर पर आप इन 4 खूबसूरत ब्राइट येलो एथनिक सूट्स में से अपना पसंदीदा स्टाइल चुनकर परफेक्ट लुक पा सकती हैं। आपका यह एथनिक अवतार जन्माष्टमी के त्योहार को और भी यादगार बना देगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

FAQ
जन्माष्टमी की पूजा में पीले रंग के एथनिक सूट पहनना क्यों खास और शुभ माना जाता है?
पीला रंग भगवान श्रीकृष्ण का अतिप्रिय रंग माना जाता है, इसलिए जन्माष्टमी पूजा के दौरान पीले वस्त्र पहनना भक्ति, खुशहाली और पावन ऊर्जा का प्रतीक होता है।
क्या जन्माष्टमी की पूजा और व्रत के दौरान बहुत भारी वर्क वाले सूट्स पहनना सही रहता है?
नहीं, पूजा-पाठ और आरती के समय आराम के लिए हल्के फैब्रिक जैसे कॉटन-सिल्क, चंदेरी या जॉर्जेट के सूट्स ही बेस्ट रहते हैं जो दिखने में भव्य हों और पहनने में आरामदायक।
क्या ब्राइट येलो सूट के साथ कंट्रास्ट दुपट्टा पेयर करना अच्छा लगता है?
जी हां, पीले सूट के साथ बॉटल ग्रीन, मैरून या गोटा-पत्ती वाला बांधनी दुपट्टा लेने से सूट का रंग और निखर कर आता है तथा बहुत ही खूबसूरत एथनिक वाइब मिलती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।