Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:03 AM IST

दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाएंगे कंगन के ये खास डिजाइंस

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप इन्हें चूड़ियों के साथ पहन सकती हैं। इसे दुल्हन चूड़े के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-29, 14:19 IST
latest bridal kangan designs

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है और इस दिन के लिए दुल्हन अपने लुक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज का खास ख्याल रखती हैं। वहीं लुक की बात करें तो दुल्हन के लिए ज्वेलरी चुनना बेहद खास होता है और इसके लिए सबसे पहले आउटफिट के डिजाइन को समझना जरूरी होता है। 

वैसे तो हम कंगन को हाथों पर बिना चूड़ी के भी पहन लेते हैं, लेकीन दुल्हन को इसे चूड़ा या चूड़ियों के साथ पहनना पसंद करती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कंगन के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।

कुंदन डिजाइन कंगन 

kundan design kangan

परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक को कैरी करना चाहती हैं तो इस तरीके के चौड़े डिजाइन के कंगन खरीद सकती हैं। वहीं इस तरीके के डिजाइन वाले ब्राइडल कंगन आपको मार्केट में लगभग 200 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: पेंडेंट के साथ इस्तेमाल की जा सकती हैं यह पांच तरह की चेन्स, जानिए इनके बारे में

अनकट डायमंड कंगन 

uncut diamond kangan

मॉडर्न और फैंसी लुक पाना चाहती हैं तो अनकट डायमंड के कंगन खरीदकर पहन सकती हैं। इस तरह के कंगन देखने में काफी एक्सपेंसिव लुक देने में मदद करते हैं। इस तरह के कंगन आपको आर्टिफिशियल डिजाइन में लगभग 700 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे।

पर्ल डिजाइन कंगन 

pearl design kangan

एवरग्रीन फैशन में चलने वाली चीजों को स्टाइल करना पसंद करती हैं तो इस तरीके का पर्ल डिजाइन आपके लिय बेस्ट रहेगा। इस तरह के कंगन आप दिन के वेडिंग लुक यानी सटल ब्राइडल वियर में कैरी कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: बढ़ाना चाहती हैं अपने हाथों की खूबसूरती तो पहने ये खूबसूरत बैंगल्स

मीनाकारी डिजाइन कंगन 

meenakari design kangan

बारीकी से बने डिजाइन के कंगन को पहनना चाहती हैं तो इस तरह के मीनाकारी डिजाइन के कंगन आपके लिए बेस्ट रहेंगे। वहीं इस तरीके के हैवी लुक वाले कंगन आपको काफी रॉयल लुक देने में सहायता करेंगे। इस तरीके के कंगन आपको मार्केट में लगभग 1000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे।

 

अगर आपको दुल्हन के हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Gehna shop, Styles at life, muchmore

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।