जींस और लॉन्ग कुर्ती स्टाइल करते समय इन 3 मिस्टेक्स से बचें, वरना खराब हो सकता है लुक

ऑफिस या आउटिंग के लिए अगर आप भी जींस और लॉन्ग कुर्ती पहन रही हैं, तो इन्हें पहनते समय 3 गलतियों को करने से बचें। इससे आपका लुक खराब नहीं होगा और आप सही स्टाइलिंग टिप्स अपनाकर आप इस इंडो-वेस्टर्न लुक को आकर्षक बना सकती हैं।
Updated:- 2026-11-04, 15:43 IST
image

आजकल अधिकतर महिलाएं ऑफिस, कॉलेज या फिर आउटिंग के दौरान जींस और लॉन्ग कुर्ती पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। जींस और लॉन्ग कुर्ती का यह कॉम्बिनेशन इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। अगर आप भी अपने ऑफिस या वर्कप्लेस पर जींस और कुर्ती पहनकर जा रही हैं, तो आज इस लेख में हम आपको तीन ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिनसे आपको बचना चाहिए; नहीं तो आपका जींस और कुर्ती लुक खराब हो सकता है।

जींस और लॉन्ग कुर्ती पहनते समय भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां

अगर आप भी जींस के साथ लॉन्ग कुर्ती पेयर करती हैं, तो अपने कॉम्बिनेशन को परफेक्ट बनाने और एक स्टाइलिश लुक पाने के लिए इन 3 बड़ी गलतियों को करने से बचें। आइए जानते हैं ऐसी ही 3 अहम मिस्टेक्स के बारे में।

1. गलत फिटिंग या बहुत ज्यादा चौड़ी जींस पहनना

गलत फिटिंग या बहुत ज्यादा चौड़ी जींस आपके पूरे लुक को खराब कर सकती है। कई महिलाएं लॉन्ग कुर्ती के नीचे बॉयफ्रेंड जींस या बहुत ज्यादा लूज बॉटम पहन लेती हैं, जिससे उनका पूरा लुक भद्दा लगने लगता है। लंबी कुर्ती के हमेशा स्किनी फिट, स्लिम फिट या स्ट्रेट-कट जींस ही पेयर करें।

Story Pin image

2. कुर्ती के कट और जींस के स्टाइल का मेल न होना

कुर्ती के कट और जींस के स्टाइल का कॉम्बिनेशन हमेशा सही होना चाहिए। अगर आपकी कुर्ती दोनों तरफ से बहुत ज्यादा ऊपर तक कटी हुई है, तो उसके नीचे बहुत ज्यादा लूज जींस पहनने से आपका लुक पूरी तरह खराब हो सकता है। ऐसे में डीप साइड स्लीट वाली कुर्ती के साथ एंकल-लेंथ स्ट्रेट जींस पहनना सबसे सही रहता है।

3. फैब्रिक और टेक्सचर का गलत चुनाव

बहुत भारी-भरकम बनारसी या सिल्क की लॉन्ग कुर्ती के साथ बहुत ही हल्की या रफ डेनिम जींस पहनना आपके लुक को बिगाड़ सकता है। हमेशा कॉटन, विस्कस या हल्की जॉर्जेट की कुर्ती के साथ कॉटन ब्लेंड या सॉफ्ट डेनिम जींस ही पहनें।

यह भी पढ़ें- बनारसी से लेकर पैठणी तक... नीता अंबानी की ये 5 गॉर्जियस साड़ियां इस करवा चौथ आपको देंगी महारानी वाला लुक

जींस और लॉन्ग कुर्ती को परफेक्ट लुक देने के आसान स्टाइलिंग टिप्स

अगर आप भी जींस और लॉन्ग कुर्ती पहन रही हैं, तो इन खास स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं-

  • जब भी आप लॉन्ग कुर्ती और जींस पहनें, तो गले में एक सिंपल सा पेंडेंट और छोटे-छोटे इयररिंग्स जरूर शामिल करें।
  • जींस के साथ लंबी कुर्ती पहनते समय दुपट्टा कैरी करने से बचें। बिना दुपट्टे के यह आपको एक मॉडर्न और स्मार्ट लुक देगा।
  • अगर आपकी कुर्ती थोड़ी लूज है, तो उसके ऊपर एक पतली सी बेल्ट लगाकर अपनी कुर्ती को एक परफेक्ट शेप दे सकती हैं।
  • लॉन्ग कुर्ती और जींस के साथ हाई हील्स पहनने के बजाय ट्रेडिशनल जूती या फ्लैट्स ट्राई करें, जो आपको कंफर्टेबल रखेगा। 

यह भी पढ़ें- बनारसी साड़ी खरीदने जा रही हैं वाराणसी, इन 5 बाजाराें में म‍िलेगी बेस्ट क्वालिटी और वैरायटी

निष्कर्ष:अगर आप भी अपने ऑफिस, कॉलेज या किसी खास मौके पर लॉन्ग कुर्ती और जींस पहन रही हैं, तो इस लेख में बताई गई इन 3 खास गलतियों से बचें और स्टाइलिंग टिप्स को आजमाकर अपने लुक को परफेक्ट बनाएं। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप इस इंडो-वेस्टर्न लुक को बेहद आकर्षक बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

image credit: freepik/pinterest/ai 

FAQ
क्या ऑफिस वियर के लिए यह कॉम्बिनेशन सही है?
बिल्कुल! यह एक बेहतरीन और आरामदायक स्मार्ट-कैजुअल ऑफिस वियर लुक है, बशर्ते कुर्ती बहुत ज्यादा भड़कीली न हो।
किस तरह के फुटवियर इस लुक के साथ सबसे अच्छे लगते हैं?
व्हाइट स्नीकर्स, फ्लैट्स या कोल्हापुरी चप्पलें इस इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखती हैं।
क्या इस लुक के साथ स्लिंग बैग या टोट बैग अच्छा लगता है?
हां, एक स्टाइलिश लेदर स्लिंग बैग या फैब्रिक टोट बैग इस कैजुअल लुक में चार चांद लगा देता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।