सोनम की शादी के बाद अब उनके मंगलसूत्र की खबर काफी चर्चा में है। इस डिज़ाइनर मंगलसूत्र को सोनम कपूर ने खुश डिज़ाइनर किया है। सोनम कपूर की मम्मी सुनीता कपूर ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं और सोनम कपूर की शादी के सारे गहने भी उनकी मम्मी ने ही डिज़ाइन किए हैं। लेकिन सोनम कपूर का मंगलसूत्र ना तो उनकी मम्मी ने और ना ही किसी फेमस डिज़ाइनर ने बल्कि उन्होंने खुद उसे डिज़ाइन किया है। सोनम कपूर अपनी शादी की हर तैयारी में शामिल थी।
Image Courtesy: Sonamkishaadi/Instagram
सोनम कपूर के मंगलसूत्र को राशि के हिसाब से उन्होंने डिज़ाइनर किया है। मंगलसूत्र के एक तरफ मिथुन राशि का चिन्ह है और दूसरी तरफ सिंह राशि का चिन्ह बना है। काले मोतियों से बनें इस मंगलसूत्र के बीच में सोलिटेयर डायमंड लगा है जिसकी कीमत लाखों में है। सोनम कपूर के इस महंगे डायमंड मंगलसूत्र के डिज़ाइऩ को उनके फैंस ने बहुत ज्यादा पसंद किया है। इससे पहले किसी भी हिरोइन के मंगलसूत्र में इस तरह का डि़ज़ाइन देखने को नहीं मिला है। सोनम कपूर फैशनिस्टा हैं और ये बात एक बार फिर उनके मंगलसूत्र के डिज़ाइन को देखकर माननी होगी। सोनम कपूर के मंगलसूत्र के डिज़ाइन से अब ये मंगलसूत्र का नया ट्रेंड बनने वाला है। सोनम कपूर के ब्राइडल लुक से ज्यादा चर्चा उनकी शादी के बाद उनके मंगलसूत्र की हो रही है।
आनंद अहूजा और सोनम कपूर शादी की सारी रस्मों को निभाने के बाद जब कपड़े बदलकर अपनी केक कटिंग सेरेमनी के लिए आए तब सोनम कपूर ने अपने सारे गहने उतार रखे थे और मेकअप भी रीमूव कर दिया था। सोनम की इस तस्वीर में आप उन्हे मंगलसूत्र पहने भी देख सकती हैं।
Read more: शादी के बाद मिसेज सोनम अहूजा ने पति आनंद के साथ काटा फनी वेडिंग केक
सोनम कपूर के गले में जब आनंद अहूजा मंगलसूत्र पहना रहे थे तक सोनम हर दुल्हन की तरह शर्मा रही थी। उनके आंखों में आनंद के लिए प्यार था। हालांकि सोनम कपूर की शादी सिख रीति-रिवाज़ से हुई और आनंद कारज की रस्म में मंगलसूत्र पहनाने का रिवाज़ नहीं है लेकिन सोनम से शादी के बाद आनंद ने उन्हें सभी फैमिली मैम्बर्स के सामने मंगलसूत्र पहनाया। सोनम कपूर की शादी के बाद उनकी पहली फिल्म वीरे दी वेडिंग रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का गाना भांगड़ा ता सजदा सोनम के Cannes फिल्म फेस्टिवल में जाने से पहले रिलीज़ हुआ है।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।