Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:40 AM IST

Durga Puja 2024: रानी मुखर्जी से लेकर काजोल तक, इन सेलेब्स के दुर्गा पूजा लुक होते हैं खूबसूरत

एक्ट्रेस की तरह आप भी दुर्गा पूजा लुक में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए इनके कपड़ों को स्टाइल करने का तरीका सीखना पड़ेगा। तभी आप सुंदर नजर आएंगी।
Updated:- 2024-10-07, 19:10 IST
image

दुर्गा पूजा लुक हमेशा से ही खास होता है। इसी वजह से हम सभी लोग दुर्गा पूजा के शुरू होने से पहले ही कई सारी ऐसी चीजों की खरीदारी कर लेते हैं, जिसे वियर करके हम पूरे लुक को क्रिएट कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी को चाहिए होता है बंगाली लुक। किसी को व्हाइट और रेड कलर की साड़ी पहनना अच्छा लगता है, तो कोई सूट को स्टाइल करना पसंद करते हैं। अगर आप भी कुछ ट्रेंडी और यूनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो इसके लिए रानी मुखर्जी से लेकर काजोल जैसे और भी सेलेब्स हैं, जिनके लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर नजर आएंगी।

रानी मुखर्जी का सूट लूक

Rani Suit look

ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको दुर्गा पूजा लुक के लिए सिर्फ साड़ी ही स्टाइल करनी है। आप कुछ अलग ट्राई करने के लिए सूट भी वियर कर सकती हैं। इस तस्वीर में रानी मुखर्जी ने लाल रंग के अंगरखा सूट को वियर किया है। इसके साथ सिंपल बॉर्डर वाली चुनरी को स्टाइल किया है। ज्यादा ज्वेलरी इन्होंने वियर नहीं की है। इसलिए इनका लुक सिंपल और एलीगेंट लग रहा है। आप भी इनके जैसे लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसके बाद आप खूबसूरत दिखाई देंगी। मार्केट में ऐसे सिंपल सूट 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएंगे।

इशिता दत्ता का साड़ी लुक

Ishita dutta saree look

अगर आप पूजा में साड़ी स्टाइल करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप इशिता दत्ता के साड़ी लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी को वियर किया है। इसके साथ बॉर्डर का मैचिंग ब्लाउज पहना है। इससे साड़ी भी खूबसूरत लग रही है। साथ ही, पूजा के हिसाब से यूनिक दिखाई दे रही है। आप भी ऐसी ही बॉर्डर वाली साड़ी को वियर कर सकती हैं। देखने के साथ-साथ यह पहनने के बाद खूबसूरत लगेगी।

इसे भी पढ़ें: 3 Golden Saree belt Designs: सिंपल साड़ी लुक में गोल्‍डन बेल्‍ट के ये डिजाइंस लगा देंगे चार-चांद 

सुमोना चक्रवर्ती का दुर्गा पूजा लुक

Sumona saree

आप दुर्गा पूजा में डबल कलर वाली साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी दिखने के साथ-साथ पहनने के बाद भी अच्छी लगती है। इसमें छोटे से बड़े प्रिंट वाली साड़ी आपको मिल जाएगी। जिसे आप अपने हिसाब के ब्लाउज के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में मिल जाएगी। जिसे वियर करके आपका लुक खूबसूरत लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Divya Khosla Saree Designs: साड़ी लुक में कुछ नया ट्राई करने के लिए पहनें साड़ी, देखें डिजाइंस

इस बार सेलिब्रिटी जैसे खूबसूरत दिखने के लिए उनके लुक्स को रीक्रिएट करें। इससे आप भी सुंदर दिखाई देंगी।


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।