Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:41 PM IST

Amazon India Fashion Week Autumn Winter 2018: दूसरे दिन रैंप पर चला बंगाली ब्यूटी का जादू

जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में चल रहे अमेजन इंडिया फैशन वीक में फ्स्ट डे बॉलीवुड का तड़का लगाने के लिए जहां डायना पेंटी और वानी कपूर रैंप पर नजर आई थीं, वहीं इस फैशन वीक के दूसरे दिन बंगाली ब्यूटी का जादू रैंप पर दिखाई दिया।
Updated:- 2018-03-16, 17:28 IST
amazon india fashion week day

जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में चल रहे अमेजन इंडिया फैशन वीक में फ्स्ट डे बॉलीवुड का तड़का लगाने के लिए जहां डायना पेंटी और वानी कपूर रैंप पर नजर आई थीं, वहीं इस फैशन वीक के दूसरे दिन बंगाली ब्यूटी का जादू रैंप पर दिखाई दिया। 

बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी बिपाशा बासु ने अमेजन इंडिया फैशन वीक के दूसरे दिन रैंप पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। फैशन डिजाइनर करिश्मा एंड दीपा सोंधी का लहेंगा पहनकर रैंप पर वॉक की। 

अमेजन फैशन वीक में दूसरे दिन चला बंगाली ब्यूटी का जादू 

जहां एक तरफ फैशन डिजाइनर करिश्मा एंड दीपा सोंधी के लहेंगे में बिपाशा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी, वहीं दूसरी तरफ एक और बंगाली ब्यूटी रिया चक्रवर्ती भी रैंप पर वॉक करते हुए नजर आईं। 

रिया चक्रवर्ती ने फैशन डिजाइनर रिना डाका के कलेक्श्न को शोकेज़ किया। रिया चक्रवर्ती ने see through dress पहनी हुई थी और वो anchor length boots के साथ, जिसमें वो काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। 

amazon india fashion week inside

बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटी कही जाने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बासु salmon pink लहेंगे में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

अमेजन फैशन वीक के दूसरे दिन भी इंडियन क्लेक्शन बहुत ज्यादा नजर आया। फैशन डिजाइनर निकाशा का इंडियन क्लेक्शन इस फैशन वीक के दूसरे दिन छाया रहा। 

फैशन डिजाइनर मालिनी रमानी का क्लेक्शन काफी tribal और beach-y था। 

amazon india fashion week inside

100 से ज्यादा डिजाइनर्स का दिखेगा कलेक्शन 

अमेजन फैशन वीक में इस बार लगभग 100 से ज्यादा डिजाइनर्स participate करेंगे जिसमें इंडिया के कई मशहूर डिजाइनर अपना क्लेक्शन का जलवा रैंप पर बिखेरेंगे। 

Read more: Amazon India Fashion Week Autumn Winter 2018, देखिए डायन पेंटी का इंडियन स्टाइलिश लुक

amazon india fashion week inside

पहले और दूसरे दिन रहा इंडियन क्लेक्शन का जलवा 

अमेजन फैशन वीक के पहले दिन जान-माने फैशन डिजाइनर सांमत चौहान का क्लेक्शन बहुत ही बेहतरीन था। साथ ही श्यामल भूमिका के क्लेक्शन में खूबसूरत साडियां और ब्राइडल लेहेंगें की कमी नहीं थी।  इस फैशन वीक के पहले दिन खूबसूरत लेहेंगे और साड़ियों के क्लेक्शन ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया। शो स्टॉपर बोलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस डायना पेंटी ने मशहूर फैशन डिजाइनर्स श्यामल भूमिका की बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई थी। ड्रेस इंडियन लुक के साथ काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। 

अगर इस फैशन वीक के दूसरे दिन की बात की जाएं तो बंगाली ब्यूटी बिपाशा फैशन डिजाइनर करिश्मा एंड दीपा सोंधी के क्लेक्शन में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

अमजेन इंडिया फैशन वीक जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 18 मार्च तक चलेगा। इस फैशन वीक का जैसा पहला और दूसरा दिन रहा उम्मीद है कि वैसे ही अन्य तीन दिनों में भी इंडियन क्लेक्शन लोगों को पसंद आएगा।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।