बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के ये ब्लाउज डिजाइन्स हर साड़ी के साथ लगेंगे बेहद खूबसूरत

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसमें हर महिला खूबसूरत लगती है। लेकिन अक्सर महिलाएं केवल साड़ी और उसके डिजाइन पर ही ध्यान देती हैं। लेकिन साड़ी के साथ-साथ ब्लाउज डिजाइन भी मायने रखता है। क्योंकि खराब फैब्रिक और डिजाइन दोनों ही लुक को खराब कर देती है। इसलिए आपको ऐसे ब्लाउज खरीदने या सिलवाने चाहिए, जो ज्यादातर साड़ी पर अच्छे लगे और आप इसे आसानी से वियर भी कर सकें। आप इसके लिए बॉलीवुड डीवाज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ब्लैक ब्लाउज
ब्लैक एक ऐसा कलर है, जो हर रंग के साथ मैच कर जाता है। खासतौर पर अगर आप ब्लैक ब्लाउज सिलवाती हैं तो यकीन मानिए यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा। क्योंकि आप इसे प्रिंटेड से लेकर सिंपल साड़ी तक के साथ पहन सकती हैं। आप चाहें तो इसके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उन्होनें स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज पहना है।
फ्लोरल ब्लाउज
सिंपल व्हाइट ब्लाउज
इसे भी पढ़ें:केवल 100 रुपए में सिंपल ब्लाउज को दें डिजाइनर लुक
थ्री हाफ स्लीव्स ब्लाउज
View this post on Instagram
अगर आप साड़ी में एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं तो इसके साथ थ्री हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहनें। इस तरह के ब्लाउज देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। अगर आपके ऑफिस में पार्टी है और आप साड़ी पहनकर जाने की सोच रही हैं तो आप इस स्टाइल वाला ब्लाउज पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:इन 7 डीप बैक ब्लाउज डिजाइन्स में आप दिखेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जैसी स्टाइलिश
टर्टल नेक ब्लाउज
View this post on Instagram
आपको मार्केट में तरह-तरह के ब्लाउज डिजाइन्स मिल जाएंगे। अगर आप अपने साड़ी लुक्स को मॉर्डन टच देना चाहती हैं तो टर्टनलनेक ब्लाउज पहनें। आपको इसमें कई तरह के कलर मिल जाएंगे। लेकिन कलर कॉन्ट्रास्ट अच्छा लगता है, इसलिए पीले जैसे ब्राइट कलर का ही ब्लाउज खरीदें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।