Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:50 PM IST

सिर्फ 5 मिनट और 5 रुपये में बनाएं करीना कपूर जैसा स्टाइलिश हेयरस्टाइल

करीना कपूर खान बॉलीवुड की स्टाइल डीवा हैं लेकिन आप अगर करीना की तरह दिखना चाहती हैं तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है क्योंकि बेबो जैसे हेयरस्टाइल आपको यूं ही बना लेंगी।
Updated:- 2018-09-05, 10:00 IST
kareena kapoor hairstyle main

अगर आप करीना कपूर खान की फैन हैं तो आप उनके डिज़ाइनर महंगे आउटफिट से लेकर उनके मेकअप और उनके हेयरस्टाइल हर चीज़ की फैन होंगी। करीना कपूर खान स्टाइल डीवा है। वो बॉलीवुड की उन हीरोइन्स में से हैं जो बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत दिखती है। इतना ही नहीं करीना कपर के सिंपल से हेयरस्टाइल भी उन्हें बेहद स्टाइलिश लुक देते हैं। अगर आप करीना कपूर खान की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत नहीं है आप सिर्फ पांच मिनट में उनकी तरह हेयरस्टाइन बना सकती हैं। इतना ही नहीं इस हेयरस्टाइल को बनाने में पांच रुपये से ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होते।

करीना कपूर हेयरस्टाइल 

kareena kapoor hairstyle front pin

करीना कपूर खान का ये हेयरस्टाइल बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश है। उन्होंने अपने बालों को पहले अच्छे से कंघी करके सीधा किया फिर आगे से बालों को पीछे की तरफ ले जाकर उसमें दो पिन लगा दिए। आप खुद ही अंदाज़ा लगा लें इसमें मुशकिल से 5 मिनट का समय ही लगा होगा। इतना ही नहीं हेयरस्टाइल बनाने के लिए करीना ने जो दो पिन बालों में लगाए हैं उनका कोस्ट भी 5 रुपये से ज्यादा नहीं होगा। 

करीना कपूर हेयरस्टाइल 

kareena kapoor hairstyle high bun

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्टाइलिश होती हैं इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन करीना कपूर इतनी स्टाइलिश हैं कि वो हंस भी दें तो उनके फैंस क्रेज़ी हो जाते हैं। एक इवेंट पर करीना कपूर खान इस हेयरस्टाइल में दिखी थी। अब आप भी अगर ऐसा हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं तो पहले बालों में अच्छी तरह कंघी करें फिर उन सबको एक साथ हाथ में उठाएं और बालों को रोल करते करते उसका जूड़ा बना लें। करीना की तरह आपको जितना ऊंचा जूड़ा बनाना है आप उतने ऊंचे से ही बालों को इकट्टा करके पकड़ें ये जूड़ा आसानी से बन जाएगा।  

करीना के सारे बालों को हाथ में लेने में और फिर उनका रोल बनाकर जूड़ा बांधने में 5 मिनट से भी कम का समय लगा होगा। इस हेयरस्टाल में मांग निकालने की जरुरत भी नही है और सिर्फ 2 जूडा पिन से ये हेयरस्टाइल टिका रहेगा। 

करीना कपूर हेयरस्टाइल 

kareena kapoor hairstyle braid

हर सिंपल लड़की की तरह करीना ने भी बालों में चोटी बनायी है और फिर अपने इस ब्रेड स्टाइल हेयरस्टाल को कंधे पर आगे रख लिया है जिससे ये और भी स्टाइलिश लग रहा है। अगर आप को चोटी बनानी आती है या आप किसी एक्सपर्ट से चोटी बनवा रही हैं तो आपको इसमें 5 मिनट का ही समय लगेगा। इस हेयरस्टाइट को सेट करने के लिए सिर्फ एक रबड़ बैंड की जरुरत होगी जो 5 रुपये से भी सस्ता होता है। 

करीना कपूर हेयरस्टाइल 

kareena kapoor hairstyle open hair 

यूं तो किसी अवार्ड नाइट के रेड कार्पेट पर जब करीना कपूर खान जैसी हीरोइन तैयार होकर जाती है तो उनके हेयरस्टाइल से लेकर उनके मेकअप उनके आउटफिट उनके फुटवियर सब चीज़ों का ध्यान उनकी स्टाइलिस्ट ही रखती है। हालांकि करीना का ये हेयरस्टाइल बेहद सिंपल है लेकिन इसे भी किसी एक्सपर्ट ने भी स्टाइल किया होगा। 

 

अगर आप करीना कपूर जैसी ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो बस अपने बालों की क्वालिटी को अच्छे से मेंटेन करें जैसे आप रेग्यूलर हेयर स्पा लेती रहें। बालों में तेल लगाना उन्हें शैम्पू करना इन सब बातों का ध्यान रखेंगी तो आप भी करीना की तरह जब किसी पार्टी में जाएंगी तो बालों में कंघी करते ही आपका हेयरस्टाइल सेट हो जाएगा। यानि तब आप अपना हेयरस्टाइल बनाने के लिए 5 मिनट की भी या फिर 5 रुपये की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। इन ब्यूटी टिप्स को अगर आप ध्यान में ऱखेंगी तो आप भी बिना पैसे खर्च किए करीना कपूर की तरह स्टाइलिश हीरोइन ही दिखेंगी।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।