Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:44 PM IST

हर महिला की पहली पसंद बन रहा बॉडी शेपवियर, जानें 5 बड़ी वजहें

आज के समय में ज्‍यादातर मह‍िलाएं शेपव‍ि‍यर पहनना पसंद करती हैं। इससे बॉडी का शेप काफी स्‍ल‍िम नजर आता है। खास बात तो यह है क‍ि Kim Kardashian का SKIMS ब्रांड (शेपव‍ियर का ब्रांड) भी भारत आ रहा है।
Updated:- 2026-08-28, 12:01 IST
body shapewear popularity increase

आजकल फिटिंग वाले आउटफिट्स पहनना लड़कियों को बहुत पसंद है। खासकर ऐसी ड्रेस, स्कर्ट या टॉप जिसमें बॉडी का शेप साफ नजर आता है, उनके साथ लड़कियां और महिलाएं कई बार शेपवियर पहनना पसंद करती हैं। इसी बीच Kim Kardashian का मशहूर ब्रांड SKIMS अब भारत में भी दस्तक देने जा रहा है। Reliance Brands ने SKIMS के साथ पार्टनरशिप की है और इसे भारत में ऑनलाइन के साथ-साथ फिजिकल स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराने की तैयारी है।

बॉडी शेपवियर के पॉपुलर होने की 5 बड़ी वजहें

कहा जा रहा है कि इसकी शुरुआत दिल्ली और मुंबई से होगी। आपको बता दें कि SKIMS की पहचान खासतौर पर अपने शेपवियर के लिए है, जो बॉडी को अच्छा शेप देने के लिए बनाया गया है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर शेपवियर महिलाओं के बीच इतना पॉपुलर क्यों है? साथ ही इसकी 5 वजहें बड़ी वजहें भी जानेंगे-

body shapewear (2)

1. कपड़ों के नीचे देता है स्मूद लुक

Shapewear का सबसे बड़ा काम बॉडी की शेप को ज्यादा स्मूद दिखाना है। खासकर बॉडीकॉन ड्रेस या फिटिंग वाले कपड़ों के नीचे अगर कपड़ों की लाइन या शेप ज्यादा नजर आ रही हो, तो शेपवियर पहनकर उस लाइन को कम किया जाता है। SKIMS का बॉडी सूट शेपवियर पूरे शरीर को सही शेप और परफेक्ट लुक देने के लिए बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- शेपवियर खरीदने जा रही हैं? बॉडी शेप के हिसाब से ऐसे चुनें परफेक्ट फिट

2. अलग-अलग तरह की ड्रेस के साथ पहनना आसान

शेपवियर की बढ़ती पॉपुलैरिटी का एक बड़ा कारण यह है कि इसे किसी भी कपड़े के साथ पहना जा सकता है। अलग-अलग आउटफिट्स के हिसाब से मार्केट में अलग-अलग डिजाइन के शेपवियर मिल जाते हैं। SKIMS के कुछ बॉडीसूट्स को आप ड्रेस के अंदर पहन सकती हैं, तो वहीं कुछ स्टाइल ऐसे भी हैं जिन्हें सीधे जींस, वाइड-लेग पैंट्स या स्कर्ट के साथ टॉप की तरह भी स्टाइल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Shapewear For Perfect Look: इन 4 शेपवियर ट्रेंड्स से पाएं स्टाइलिश लुक, हर आउटफिट में दिखेंगी खूबसूरत

3. पेट, कमर और बैक को देता है सपोर्ट

ज्यादातर महिलाएं शेपवियर का इस्तेमाल पेट और कमर को स्लिम और सही शेप में दिखाने के लिए करती हैं, लेकिन आपको बता दें कि कुछ शेपवियर ऐसे डिजाइन किए जाते हैं जो पेट के साथ-साथ बैक यानी कि पीठ को भी पूरी तरह कवर करते हैं। SKIMS के शेपवियर अलग-अलग टाइटनेस (कंप्रेशन) के साथ आते हैं। कुछ शेपवियर काफी कंफर्टेबल होते हैं, जबकि कुछ काफी ज्यादा टाइट और हैवी सपोर्ट देने वाले होते हैं।

4. कई तरह के डिजाइन और स्टाइल में मिलते हैं शेपवियर

पहले जब भी शेपवियर का नाम सुनते थे तो हमें सिर्फ हाई-वेस्ट शॉर्ट्स या टाइट इनरवियर की याद आती थी, लेकिन अब इसमें कई सारे ऑप्शन देखने को मिलते हैं। बॉडीसूट्स के अलावा ब्रीफ, शॉर्ट्स और वेस्ट ट्रेनर जैसे कई तरह के शेपवियर मिलने लगे हैं। बॉडीसूट्स में भी थोंग, मिड-थाई, स्ट्रैपलेस और ओपन-बस्ट जैसी कई वैराइटी आ रही हैं। यानी महिलाएं अपने आउटफिट्स और कंफर्ट के हिसाब से सही स्टाइल चुन सकती हैं।

body shapewear

5. सेलिब्रिटी ब्रांड होने से भी बढ़ी पॉपुलैरिटी

SKIMS के इतना पॉपुलर होने का एक बड़ा कारण इसका किम कार्दशियन (Kim Kardashian) से जुड़ा होना है। किम की दुनिया भर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिसकी वजह से इस ब्रांड को काफी पब्लिसिटी मिली। इस ब्रांड की शुरुआत साल 2019 में हुई थी और आज यह एक जाना-माना ग्लोबल फैशन ब्रांड बन चुका है। ऐसे में इस ब्रांड का भारत में आने से साफ पता चल रहा है कि देश में शेपवियर और इंटरनेशनल फैशन का ट्रेंड कितनी तेजी से बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- पेटीकोट की जगह आप भी ट्राई कर सकती हैं ये शेप वियर, देगा कंफर्टेबल लुक

Shapewear खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

शेपवियर का मतलब शरीर को इतना टाइट करना नहीं है कि आप अनकंफर्टेबल महसूस करने लगें। इसलिए सही साइज और अपनी जरूरत के हिसाब से ही शेपवियर खरीदना चाहिए-

  • अपनी बॉडी साइज के हिसाब से ही शेपवियर खरीदें।
  • बहुत ज्यादा टाइट शेपवियर सिर्फ इसलिए न लें कि इससे ज्यादा स्लिम नजर आएंगी।
  • अपने आउटफिट के हिसाब से सही डिजाइन का शेपवियर खरीद सकती हैं।
  • पहली बार शेपवियर पहन रही हैं तो कंप्रेशन वाले ऑप्शन से ही शुरुआत कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Lingerie Tips: पेट की चर्बी छिपाने और बॉडी को परफेक्ट शेप देने के लिए इन शेपवियर को करें अपनी वार्डरोब में शामिल

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।