Blouse Designs: ब्रेस्ट साइज कम है तो ब्लाउज के इन लेटेस्ट डिजाइंस पर एक नजर जरूर डालें

Blouse Fashion : ब्लाउज के कई डिजाइंस आपको रेडीमेड से लेकर सेमी-स्टिच में मिल जाएंगे। इन्हें आप साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ पहन सकती हैं और अपने लुक को खास बना सकती हैं। वहीं किसी भी लुक को खास बनाने के लिए आपको उसकी स्टाइलिंग पर ध्यान देना चाहिए।
हालांकि स्टाइलिंग करने के लिए आपको लेटेस्ट ट्रेंड में चल रही चीजों को ही चुनना चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ आपको अपनी बॉडी टाइप को भी ध्यान में रखना चाहिए। ऐसे ही ब्रेस्ट साइज कम वाले लोग अक्सर अपने लिए सही साइज और डिजाइन के ब्लाउज को नहीं चुन पाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं ब्लाउज के कुछ डिजाइंस जो खास कम ब्रेस्ट साइज वालों के लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।
जैकेट स्टाइल ब्लाउज डिजाइन (Jacket Style Blouse Design)
आजकल इस तरह के जैकेट स्टाइल ब्लाउज को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस खूबसूरत ब्लाउज को डिजाइनर ऋतू कुमार द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह के लुक के साथ आप ज्वेलरी को मिनिमल ही रखें और स्लीक हेयर स्टाइल चुनें।
इसे भी पढ़ें : Blouse Designs: ब्लाउज के ये डिजाइंस हैवी ब्रेस्ट के लिए रहेंगे खास
डीप वी-नेक ब्लाउज डिजाइन (Deep V-Neck Blouse Design)
बोल्ड लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह के डीप नेक ब्लाउज को चुन सकती हैं। वहीं इस खूबसूरत ब्लाउज को डिजाइनर गोपी वैद द्वारा डिजाइन किया गया है। इसे आप प्लेन फैब्रिक की मदद लेकर बना सकती हैं और लेस वर्क की मदद से हैवी लुक दे सकती हैं।
स्लीवलेस ब्लाउज डिजाइन (Sleeveless Blouse Design)
अगर आप बिना स्लीव्स के ब्लाउज को पहनना चाहती हैं तो इस तरह का गोल नेक बनवाकर आप ब्लाउज पहन सकती हैं। ध्यान रहे कि ब्लाउज के बैक डिजाइन में आप डोरियां लगवा लें ताकि नेक लाइन कंधे से नीचे न गिरे और आपका लुक खूबसूरत नजर आए।
इसे भी पढ़ें : Blouse Designs: हैवी ब्रेस्ट के लिए परफेक्ट रहेंगे जैकेट स्टाइल ब्लाउज के ये खास डिजाइंस
राउंड नेक ब्लाउज डिजाइन (Round Neck Blouse Design)
प्लेन स्टाइलिंग करना पसंद करती हैं तो इस तरह का गोल गला बनवाकर ब्लाउज पहन सकती हैं। इस तरह के लुक में आप हैवी चोकर सेट के साथ हैवी झुमकी इयररिंग्स को स्टाइल करें। यह डिजाइन आप सिल्क साड़ी के साथ पहनें।
अगर आपको कम ब्रेस्ट साइज के लिए ब्लाउज के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इनसे जुड़े स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
- स्लिम लुक पाने के लिए किस तरह का ब्लाउज चुनें?
- इसके लिए आप बॉडी को अच्छी तरह से कवर करने वाले डिजाइन को चुनें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।