ढीले हैं ब्रेस्ट तो ब्लाउज के ये 3 डिजाइन देंगे आपको अच्छा शेप

शरीर के अंगों में समय और उम्र के साथ बदलाव आता रहता है और यह बदलाव नजर भी आते हैं। जैसे कि कई महिलाओं के साथ ब्रेस्ट सैगिंग की समस्या हो जाती है। खासतौर पर ब्रेस्ट फीड कराने वाली महिलाओं को यह समस्या ज्यादा फेस करनी होती है।
ब्रेस्ट महिलाओं के शरीर का वो हिस्सा हैं, जिनके ऊपर अपके शरीर के शेप आच्छा या बुरा होना टिका होता है। इसलिए महिलाएं ब्रेस्ट के साइज को लेकर बहुत ज्यादा अलर्ट रहती हैं। खासतौर पर ब्रेस्ट का शेप ठीक नहीं है तो आप कोई भी आउटफिट पहनेंगी तो वह आप पर उतना अच्छा भी लगेगा, जितना कि आपने सोचा होगा।
अगर साड़ी लुक की बात करें तो सही ब्लाउज का चुनाव किया जाए तो ढीले पड़ चुके ब्रेस्ट शेप में नजर आ सकते हैं अगर आप सही ब्लाउज डिजाइन का चुनाव करती हैं तो।
तो चलिए आज हम आपको ब्लाउज के कुछ ऐसे डिजाइंस दिखाएंगे जो ब्रेस्ट सैगिंग को छुपा कर आपको देंगे एक बेहतरीन लुक।
इसे जरूर पढ़ें: छोटी गर्दन है तो इस तरह के ब्लाउज नेकलाइन डिजाइंस चुन सकती हैं आप
डिजाइनर बोटनेक नेट ब्लाउज
- इस तस्वीर में आप देख सकती हैं कि शिल्पा शेट्टी ने साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत डिजाइनर ब्लाउज पहना हुआ है, जिसमें बोटनेक डिजाइन है।
- इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को आप भी रीक्रिएट करा सकती हैं। इससे आपके ब्लाउज को डिजाइनर लुक भी मिल जाएगा और ब्रेस्ट का ढीलापन भी नजर नहीं आएगा।
- इतना ही नहीं, सिंपल साड़ी के साथ अगर आप इस तरह के डिजाइनर ब्लाउज पहनेंगी तो आपको और अच्छा साड़ी लुक भी मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: स्लीव्स ब्लाउज डिजाइंस जिन्हें पहन आप भी दिखेंगी अप्सरा
सिंपल स्लीवलेस ब्लाउज
- आप साड़ी के साथ सिंपल स्लीवलेस बलाउज भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज भी आपके ब्रेस्ट शेप को अच्छा लुक देते हैं और आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी।
- इस तरह के ब्लाउज में आप स्वीटहार्ट नेकलाइन या फिर वी-नेक डिजाइन बनवा सकती हैं। यह आपको और भी ज्यादा ग्लैमरस साड़ी लुक देगा।
- ब्लाउज में अगर आप बैकलेस या फिर डोरी स्टाइल रखना चाहती हैं तो यह भी आपके साड़ी लुक को संवार देगा।
कोल्ड शोल्डर ब्लाउज
- इस तस्वीर में माधुरी दीक्षित ने साड़ी के साथ कोल्ड शोल्डर ब्लाउज डिजाइन कैरी कर रखा है और इससे दो चीजें कवर हो रही हैं। एक तो सारा ध्यान हाथों की ओर आकर्षित हो रहा है और दूसरा कि हाथों को फैट भी कम नजर आ रहा है।
- अगर आप किसी डिजाइनर साड़ी के साथ इस तहर का ब्लाउज पहनना चाहती हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इस तरह के ब्लाउज को सिंपल साड़ी के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।