स्टाइल नहीं सजा था काला चश्मा, जानें सनग्लासेस का यह अजीबोगरीब इतिहास

धूप से बचना हो या फोटो क्लिक करवाना हो, महिलाएं अपने लुक को फैशनेबल बनाने के लिए काले चश्मे का जरूर इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि चश्मे की शुरुआत कब और कहां से हुई थी। अगर आप भी इसके इतिहास के बारे में जानना चाहती हैं, तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। 
Updated:- 2026-07-07, 21:38 IST
image

आजकल काला चश्मा या सनग्लासेस सिर्फ धूप से बचने का जरिया नहीं, बल्कि एक बड़ा फैशन ट्रेंड बन गया है। अधिकतर महिलाएं घर से बाहर निकलने से पहले अपने लुक को स्टाइलिश, क्लासी और कूल बनाने के लिए अपनी काला चश्मा जरूर शामिल करती हैं। लेकिन क्या आप इस काले चश्मे के पीछे की पूरी कहानी जानती हैं? अगर नहीं, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि काले चश्मे का दिलचस्प इतिहास क्या है और इसकी शुरुआत कैसे हुई थी।

सनग्लासेस का सदियों पुराना इतिहास

आजकल बाजार में आपको 100 रुपए से लेकर एक से एक डिजाइन वाले 2000-5000 तक के चश्मे आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन एक समय ऐसा था जब लोगों ने पहली बार चश्मे को देखा था। सनग्लासेस का इतिहास कई सालों पुराना है। चश्मे की शुरुआत आज से करीब 800 साल पहले यानी 12वीं शताब्दी के चीन में हुई थी।

1 - 2026-07-07T190753.847

स्मोक्ड क्रिस्टल या क्वार्ट्ज पत्थर से बनते थे चश्में

उस दौर में आज की तरह ग्लास या प्लास्टिक के लेंस नहीं होते थे। शुरुआती चश्मों को बनाने के लिए स्मोक्ड क्रिस्टल या क्वार्ट्ज पत्थर को तराशा जाता था। यही नहीं इनमें देखने के लिए ना तो कोई नंबर और ना ही कोई पावर होता था। सालों पहले चीनी अदालतों के न्यायाधीश यानी जज गवाहों से पूछताछ और सुनवाई के दौरान इन चश्मों को पहनते थे। वे अपनी आंखों को छिपाकर रखना चाहते थे ताकि कोई भी उनके चेहरे के हाव-भाव देखकर यह अंदाजा न लगा सके कि वे क्या सोच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गर्मियों के दिनों में बॉलीवुड एक्ट्रेस्स की तरह पहनें सनग्लासेस

हॉलीवुड फिल्म स्टार्स ने बनाया इन्हें फैशन का हिस्सा

चश्मों के इस सफर में एक बड़ा मोड़ तब आया, जब इंग्लैंड के वैज्ञानिक जेम्स ऐसकॉफ ने इस पर काम करके चश्मों में नीले और हरे रंग के लेंस का इस्तेमाल करना शुरू किया। 20वीं सदी की शुरुआत में सनग्लासेस लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे। इसे ग्लोबल ट्रेंड बनाने का श्रेय हॉलीवुड फिल्म स्टार्स को जाता है। उस समय कई फिल्म स्टार्स ने स्टूडियो की तेज रोशनी से बचने के लिए इनका इस्तेमाल करना शुरू किया, जिससे ये फैशन का हिस्सा बन गए।

सैम फोस्टर की बड़ी खोज

1929 में यही सनग्लासेस आम जनता तक पहुंचे। सैम फोस्टर नाम के एक शख्स ने सनग्लासेस को फैक्ट्रियों में बड़े पैमाने पर बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे सन 1930 तक तो यही चश्में अमेरिका के घर-घर में मशहूर हो गए। तभी से ये पसंदीदा फैशन ट्रेंड भी बन गया। लोग स्टाइल के लिए इन सनग्लासेस को पहनने लगे। 1936 में एडविन लैंड ने पोलेरॉइड फिल्टर की खोज की। इसके बाद से कुछ सनग्लासेस सूरज की यूवी किरणों को रोकने में कामयाब हो गए।

2 - 2026-07-07T190755.912

यह भी पढ़ें- चश्में में लोगों ने मेरा बहुत मजाक उड़ाया है, लेकिन अब नहीं...

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।